गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो फ्लैट से चल रहा था ठगी का धंधा; चार महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो फ्लैट से चल रहा था ठगी का धंधा; चार महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार
सोहना में दो फ्लैट से फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। आरोपित भारत के आठ राज्यों गुजरात बंगाल मणिपुर नागालैंड मिजोरम जम्मू-कश्मीर उत्तर प्रदेश दिल्ली और पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले हैं। तकनीकी सहायता देने के नाम पर दूसरे देश के नागरिकों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपितों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से लैपटाप और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में LED स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, शख्स ने देखा तो पुलिस को किया कॉल; FIR दर्ज
दिल्ली के कनॉट प्लेस में LED स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, शख्स ने देखा तो पुलिस को किया कॉल; FIR दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील वीडियो चलाया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है जब बाजार के एच-ब्लॉक में एक बोर्ड पर वीडियो चलने लगा। राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को कॉल की। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है ।
Crime: दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर कपल में विवाद, पत्नी की गोली मारकर हत्या
Crime: दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर कपल में विवाद, पत्नी की गोली मारकर हत्या
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दोनों की शादी बड़े धूमधाम के साथ चार साल पहले हुई थी। दहेज में युवक को 45 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार दी थी। मायके पक्ष की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच समेत तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर बरसा दी गोलियां
मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच समेत तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर बरसा दी गोलियां
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों को बीती शाम गोली मार दी गई। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दुकान में घुसने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपये भी लूट लिए। इलाके में दहशत का माहौल है। एएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा।
Patna News: MLA रीतलाल के भाई ने कराया था AIIMS सेक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज
Patna News: MLA रीतलाल के भाई ने कराया था AIIMS सेक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने उगले चौंकाने वाले राज
एम्स सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ राय पर फायरिंग के मामले में राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रेमनाथ पर गोली चलाने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि पिंकू यादव ने ही उन्हें प्रेमनाथ पर हमला करने के लिए कहा था। पुलिस अब पिंकू यादव की तलाश कर रही है।
Bareilly News: फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने भी तस्करों के सामने गिरवी रख दी खाकी, स्मैक माफिया के लिए करता था मुखबिरी
Bareilly News: फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने भी तस्करों के सामने गिरवी रख दी खाकी, स्मैक माफिया के लिए करता था मुखबिरी
तस्करों के लिए मुखबिरी भी करता था फरीदपुर का भ्रष्ट इंस्पेक्टर रामसेवक। कमरे में तलाशी के दौरान नौ लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली थी। जब एसपी ने छापा मारा तो दीवार कूदकर भाग गया। जिस थाने में वो इंस्पेक्टर था उसी में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर
टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद फोरेंसिक टीम ने घटना और हत्यारे से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी की फुटेज जुटाई है। फुटेज में एक ही हत्यारा होना बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद हत्यारोपित आलाकत्ल तमंचा भी ले गया।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच समेत तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर बरसा दी गोलियां
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच समेत तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर बरसा दी गोलियां
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों को बीती शाम गोली मार दी गई। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दुकान में घुसने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपये भी लूट लिए। इलाके में दहशत का माहौल है। एएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा।
गाजियाबाद में महिला से दोस्ती के लिए इंटीरियर डिजाइनर की हत्या, पांच टुकड़े कर नहर में फेंका शव
गाजियाबाद में महिला से दोस्ती के लिए इंटीरियर डिजाइनर की हत्या, पांच टुकड़े कर नहर में फेंका शव
पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। अभी तक मृतक का दाहिना पैर ही बरामद हो पाया है। अन्य हिस्सों की तलाश में एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद ली जा रही है। बुलंदशहर में उसका पोस्टमार्टम किया गया है। डीएनए सैंपल जांच के लिए लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों से फावड़ा दरांती दो गद्दे आरोपतों की वैगनआर कार बरामद की है।
Maharashtra: पालघर के प्राइवेट स्कूल में सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिमांड पर भेजा गया आरोपी
Maharashtra: पालघर के प्राइवेट स्कूल में सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिमांड पर भेजा गया आरोपी
महाराष्ट्र के पालघर में एक सात साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसे रिमांड होम भेज दिया है। वहीं भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है।