Bigg Boss 18: पहले ही दिन 'बिग बॉस' को मिल गए टॉप 2 फाइनलिस्ट, एक का नाम सुनकर फैंस बोले- ये तो विनर है
Bigg Boss 18 को शुरू होने में बस एक दिन का वक्त है। नए थीम नए कंटेस्टेंट्स और नए गेम प्लान के साथ शुरू हो रहे इस सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब बिग बॉस के इतिहास में पहली बार प्रीमियर के दिन ही टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम घोषित कर दिया गया है।
आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है और नए सीजन के साथ विवादित रियलिटी शो बिग बॉस लौट रहा है। बिग बॉस का 18वां सीजन 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार का सीजन पहले से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। इस बार समय का तांडव भी होगा और बिग बॉस पहले घरवालों का भविष्य लिखेंगे।
Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट को भारी भरकम ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, बीच इवेंट में धड़ाम से गिरीं एक्ट्रेस
विवादित शो Bigg Boss के घर में कैद हो चुकीं माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) एक इवेंट में बार्बी गर्ल बनकर पहुंचीं। मगर इवेंट में पहुंचते ही उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस को उनकी फिक्र सताने लगी। अभिनेत्री इवेंट के बीच में भारी भरकम ड्रेस पहनने की वजह से गिर गईं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) बिग बॉस के बाद से ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी रिलेशनशिप तो कभी फैशन सेंस के लिए वह अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस एक इवेंट में गिर गईं, जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
जब बीच हाइवे पर Vidya Balan को कार में बदलने पड़ते थे कपड़े, निर्देशक ने सुनाया फिल्म 'कहानी' से जुड़ा किस्सा
सुजॉय घोष की फिल्म कहानी का पहला पार्ट साल 2012 में आया था। इस फिल्म की सक्सेस के बाद इसका दूसरा पार्ट कहानी 2 भी लाया गया। अब फिल्म के निर्देशक ने इसके पहले पार्ट से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट काफी कम था और वो लोग एक वैनिटी का जुगाड़ भी नहीं कर सकते थे।
अमिताभ से पहले इस सुपरस्टार ने चुराया था Jaya Bachchan का दिल, मगर पहली मुलाकात में क्यों डर गई थीं एक्ट्रेस?
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया की शादी को 51 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों हिंदी सिनेमा की रियल लाइफ बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। हालांकि अपने एक पुराने इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि अमिताभ बच्चन को नहीं बल्कि इस सुपरस्टार को देखते ही वह दिल हार बैठी थीं। ये खुलासा उन्होंने एक्टर की पत्नी के सामने किया।
जया बच्चन को बॉलीवुड की सबसे बेबाक एक्ट्रेस माना जाता है। उनके दिल में जो भी आता है, वह तपाक से बोल देती हैं। उनके सामने बोलने से पहले सिर्फ पैपराजी ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े एक्टर्स भी कई-कई बार सोचते हैं।
'चुलबुल पांडे' तोड़ेंगे दुश्मनों की हड्डियां, वरुण की Baby John में Salman Khan के किरदार से उठा पर्दा!
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एटली के प्रोडक्शन में बनने वाली इस मूवी से अब तक वरुण के जितने भी लुक सामने आए हैं वह फैंस को बेहद पसंद आए हैं। काफी समय से ये खबर थी कि मूवी में सलमान खान का कैमियो होगा। अब फाइनली एक्शन थ्रिलर में उनका किस तरह का किरदार होगा इसका खुलासा हो गया है।
सलमान खान इन दिनों एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनका विवादित शो बिग बॉस कल यानी कि रविवार से टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। जिसके लिए पहले से ही दर्शकों में बेहद उत्साह है।
अमिताभ बच्चन की जिद के चक्कर में बेहोश हो गई थीं Taapsee Pannu, 'बदला' के सेट पर बिग बी करते थे ये काम
साल 2019 की फिल्म बदला (Badla) में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था। कम बजट की फिल्म ने दुनियाभर में जमकर नोट छापा था। सुजॉय घोष ने फिल्म का निर्देशन किया था। पांच साल बाद डायरेक्टर ने रिवील किया है कि सेट पर बिग बी कुछ ऐसा किया करते थे जिससे तंग आकर एक बार तापसी बेहोश होने वाली थीं।
स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे ग्रैमी अवॉर्ड विनर Alan Walker, अचानक Alia Bhatt को देख सरप्राइज हुए फैंस
आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग के दम पर भी लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में वो बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान ग्रैमी अवॉर्ड विनर एलन वॉकर के साथ स्टेज शेयर करती नजर आईं। आलिया को यूं देखकर फैंस के एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं था।
आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में फिल्मों के जरिए खूब नाम कमाया है। इस समय उनके पास फिल्मों की लाइफ लगी हुई है। वहीं एक्ट्रेस अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने में भी कामयाब हुई हैं। आलिया वैसे भी अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं
FIR के राइटर ने Kapil Sharma Show को बताया सबसे खराब, कहा- 'कपिल नहीं दूसरे किरदार चला रहे शो'
एफआईआर शो लिखने वाले अमित आर्यन ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो पर हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कपिल शर्मा शो को इंडियन कॉमेडी के इतिहास का सबसे खराब शो बताया है। यही नहीं अमित आर्यन ने कपिल शर्मा के लिए कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन कर शायद कॉमेडियन आगबबूला हो जाएंगे।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Amir के दीवाने हुए Diljit Dosanjh, लाइव कॉन्सर्ट में खुद को बताया उनका 'लवर
'मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों को काफी पसंद किया जाता है। पूरी दुनिया में उनके गाने पसंद किए जाते हैं। इन दिनों यह मशहूर सिंगर दिल-लुमिनाटी टूर के जरिये दुनियाभर में म्यूजिकल कॉन्सर्ट कर रहे हैं। हाल ही में लंदन में दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ जहां उनके साथ स्टेज पर पाकिस्तान की हानिया आमिर भी दिखीं ।
'हर बड़ा टीवी स्टार ऐसा करता है', जब 20 साल की Asha Negi के साथ कास्टिंग काउच के नाम पर की गई थी गंदी बात
छोटे पर्दे की कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत में अपनी कमाल की अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं आशा नेगी जिन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता में पूर्वी का रोल प्ले किया था। इस शो से आशा नेगी के करियर को अच्छा बूस्ट मिला। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया है।