Skip to main content

पंजाब सरकार की नई पहल, आनंदपुर साहिब में बनेगा पहला School of Happiness; शनिवार होगा 'बैग फ्री डे'

पंजाब सरकार ने नई पहल शुरू की है। आनंदपुर साहिब में पहला स्‍कूल ऑफ हैप्पीनेस (School of Happiness) बनेगा। शनिवार को बच्चे बिना बैग (Bag Free Saturday) के आएंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने उम्मीद जताई कि यह समय सीमा पूरी हो जाएगी उन्होंने शिक्षा के साथ खुशी को जोड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जल्‍द ही इस स्‍कूल का उद्घाटन भी किया जाएगा।

तिहाड़ से बाहर आते ही एक्शन में सिसोदिया, शाम 6 बजे बुलाई पार्टी के बड़े नेताओं की मीटिंग

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। तिहाड़ से बाहर आते ही वह पार्टी गतिविधियों में शामिल हो गए हैं। इसको देखते हुए आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेताओं को बुलाया गया है। यह बैठक सिसोदिया के आवास पर होगी।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से RJD ने उतारा उम्मीदवार, लालू-तेजस्वी ने गोपी किशन पर जताया भरोसा

 तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से RJD ने उतारा उम्मीदवार, लालू-तेजस्वी ने गोपी किशन पर जताया भरोसा

राजद ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गोपी किशन इस क्षेत्र से राजद उम्मीदवार होंगे। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। राजद प्रमुख लालू यादव के निर्देश पर गोपी किशन को कैंडिडेट घोषित किया गया है। इसमें तेजस्वी यादव ने भी अपनी सहमति दी है।

संसद में खूब गूंजी हिमाचल की आवाज, राज्यसभा और लोकसभा में सदस्यों ने उठाए प्रदेश के मुद्दे

Himachal Politics News हिमाचल प्रदेश के सदस्‍यों की आवाज राज्‍यसभा और लोकसभा में खूब गूंजी। अनुराग ठाकुर हर्ष महाजन सिकंदर कुमार सुरेश कश्यप डॉ. राजीव भारद्वाज इंदु गोस्वामी और कंगना रनौत ने संसद में हिमाचल प्रदेश के मुद्दों पर सवाल उठाए। कंगना ने 18 तो अनुराग ठाकुर ने 19 प्रश्न पूछे। प्रदेश में राज्यसभा की तीन और लोस की चार सीटें हैं।

शिमला। राज्यसभा और लोकसभा में इस बार हिमाचल ने खूब प्रश्न पूछे। हिमाचल हित से संबंधित स्वास्थ्य से लेकर परमाणु व यूरेनियम संयंत्र के प्रश्न संसद में गूंजे।

पूर्व CM शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, मनीष सिसोदिया को बताया साफ छवि का नेता

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार (Shanta Kumar) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शांता कुमार ने आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को साफ छवि का नेता बताया। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि सभी पार्टियां काले धन से ही चुनाव लड़ती हैं। सभी पार्टियों के नेता को गंभीरता से भारत के लोकतंत्र की सच्चाई पर विचार करना चाहिए।

मेरी उम्र 93 साल और मैं 115 साल जिऊंगा', विधानसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अभी झूठ बोलने वालों की सरकार है। बता दें कि हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना संभावित है।

गडकरी ने पंजाब सरकार को चेताया, अब वित्तमंत्री चीमा ने किया पलटवार; बोले- घृणा की राजनीति कर रही बीजेपी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को पत्र लिख चेताया है। प्रोजेक्टों में लगीं कंपनियों को मिल रही धमकियों के कारण राज्‍य सरकार को गडकरी ने चेतावनी दी कि प्रोजक्‍ट बंद भी किए जा सकते हैं। वहीं अब पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा गैर भाजपा प्रदेशों के प्रति घृणा की राजनीति कर रही है।

UP Politics: विधानसभा उपचुनाव के लिए मायावती आज बनाएंगी रणनीति, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे प्रदेश के पदाधिकारी

BSP Chief Mayawati Update News उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। योगी आदित्यनाथ ने यूपी की दस सीटों के उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। वहीं मायावती ने आज विशेष बैठक बुलाई है। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिलाध्यक्ष तक इस बैठक में पहुंंचेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद संगठन में बदलाव की समीक्षा भी बैठक में होगी।

लखनऊ:-वैसे तो विधानसभा की जिन 10 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं उनमें से एक भी बसपा की नहीं रही है लेकिन पार्टी सुप्रीमो मायावती उपचुनाव में खाता खोलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

एक भी कांग्रेस नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया', JP नड्डा ने नकली देशभक्त बता राहुल गांधी पर साधा निशाना

एक भी कांग्रेस नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया', JP नड्डा ने नकली देशभक्त बता राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुजरात के राजकोट में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज तक एक भी कांग्रेस नेता केवड़िया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्प अर्पित करने नहीं गया जिन्होंने 562 रियासतों को एक साथ लाकर इस महान भारत का निर्माण किया था।

सौतेले भाइयों' से सावधान रहें, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर हमला

'सौतेले भाइयों' से सावधान रहें, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर हमला

लड़की बहन योजना के बारे में अफवाह फैलाने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से ऐसे सौतेले भाइयों से सावधान रहने की सलाह दी। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।