'शर्म की बात! टॉयलेट के लिए वसूल रहे टैक्स', निर्मला सीतारमण ने साधा हिमाचल कांग्रेस पर निशाना
हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट सीट पर टैक्स की खबरों को लेकर सुक्खू सरकार पर निर्मला सीतारमण ने निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान पर जोर दे रहे हैं वहीं हिमाचल की कांग्रेस सरकार टॉयलेट सीट पर भी टैक्स लगा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश का शर्मसार करेगा।
महाराष्ट्र: चुनाव की घोषणा से पहले ही कांग्रेस के लिए खड़ी हुई मुश्किल, दावेदारों ने बढ़ाई आलाकमान की सिरदर्दी
लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराने की तैयारी कर रही है लेकिन चुनाव की घोषणा से पहले ही आलाकमान की सिरदर्दी बढ़ने लगी है। गौरतलब है कि गठबंधन में होने की वजह से कांग्रेस के पास पहले से ही सीमित सीटें हैं ऐसे में दावेदारों की बड़ी संख्या से पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।
यूपी में उपचुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की दोस्ती में दरार! दलित-मुस्लिम वोटों के मोह से गठबंधन में खींचतान
सीटों पर उपचुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन में खींचतान के संकेत मिलने लगे हैं। दोनों दल दोस्ती का हाथ तो थामे रखना चाहते हैं लेकिन इसके बीच दलित-मुस्लिम वोटों को अपनी-अपनी ओर खींचने का मोह भी आड़े आ रहा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने हुंकार के साथ सभी सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी तेज कर दी है।
'हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता', कांग्रेस के CM फेस को लकर कुमारी सैलजा का बड़ा दावा
हरियाणा में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने संभावित सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान से राज्य ईकाई के भीतर खींचतान और बढ़ सकती है।
हरियाणा 2024: 'इनेलो-बसपा गठबंधन 30-35 सीटें जीतकर बनाएगा सरकार', अभय चौटाला ने समझाया वोटों का पूरा गणित
इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने हरियाणा में सरकार बनाने का दावा किया है। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक बनाने का नहीं बल्कि सिरसा जिले के लोगों के लिए मुख्यमंत्री बनाने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल तक हरियाणा पूरी तरह लूटा है।
केजरीवाल आज खाली करेंगे CM आवास, अब से फिरोजशाह रोड का यह बंगला होगा नया पता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। अब वे लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित एक बंगले में रहने चले गए थे।
महाराष्ट्र के चुनाव में हो सकता है बड़ा खेला, कांग्रेस के लिए चुनौती बनेगा अजीत पवार का मुस्लिम प्रेम
अजीत पवार ने दो दिन पहले ही बयान दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कोटे की 10 प्रतिशत सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों को देंगे। इस बयान पर उनके सहयोगी दलों भाजपा और शिवसेना की ओर से तो अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) की ओर से उन्हें भाजपा का साथ छोड़कर घर वापसी करने का न्योता जरूर दिया जाने लगा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म, भाजपा की नजरें सत्ता बरकरार रखने पर; कांग्रेस को वापसी की उम्मीद
हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान कल यानी पांच अक्टूबर को होगा और काउंटिंग आठ अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में एकल चरण के मतदान के लिए जोरदार प्रचार अभियान गुरुवार शाम को समाप्त हो गया। वहीं प्रत्याशियों ने जमकर पसीना बहाया अब पांच अक्टूबर को जनता तय करेगी उनकी किस्मत।
'दलाल और दामाद का सिंडिकेट', हरियाणा के नाम संदेश में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; जनता से की खास अपील
हरियाणा इलेक्शन 2024 हरियाणा में चुनावी शोर थमने से पहले पीएम मोदी ने राज्य की जनता के नाम खास संदेश देते हुए लोगों से राज्य में हरियाणा की मजबूत सरकार बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। पीएम मोदी ने कांग्रेस को दलाल और दामाद का सिंडिकेट बताया। पढ़ें उन्होंने और क्या-क्या कहा।
'मेरे साथ रहने का फैसला लिया, आगामी दिल्ली चुनाव में...'; केजरीवाल को अपना घर देने पर क्या बोले अशोक मित्तल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली इलाके में एक घर मिला है। जहां वह अगले एक- दो दिन में अपने परिवार के साथ शिफ्ट कर जाएंगे। पूर्व CM को अपना घर देने पर आप के सांसद अशोक मित्तल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ रहकर भ्रष्टाचार से लड़ने की सीख मिलेगी। फिर से आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार आएगी।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आखिरकार नये घर का पता चल गया है। केजरीवाल शुक्रवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे।