Skip to main content

हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में आई तेजी, लाल निशान से हटकर हरे निशान पर पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी

 

लगातार 5 सत्र से शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। आज बाजार लाल निशान की जगह हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों सूचकांक में शानदार बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 500 और निफ्टी 143 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं भारतीय करेंसी भी 11 पैसे चढ़कर ट्रेड कर रहा है

भारत में कब और कहां देख सकते हैं इंडिया और बांग्लादेश का प्रैक्टिस मैच, यहां मिलेगी हर जानकारी

 

T20 World Cup IND vs BAN Live Streaming आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम रोहित की अगुआई में न्यूयॉर्क पहुंच गई है। हालांकि विराट कोहली अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। रोहित के सामने प्लेइंग इलेवन को संयोजित करने की चुनौती है। इसके लिए टीम प्रबंधन के पास एक मौका है। 1 जून को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेग

चारधाम बाईपास मार्ग के पास पहुंची आग, पहाड़ से गिर रहे पत्थर

 

नई दिल्ली समाचार

सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की फायर टीम पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मुखेम रेंज की वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि यह आग सिविल वन भूमि में लगी है। 

उत्तरकाशी से लगे वन क्षेत्र में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। मंगलवार शाम को मुखेम रेंज के जंगल में लगी आग चारधाम बाईपास मार्ग बड़ेथी-मनेरा के पास पहुंच गई। इस दौरान आग के चलते पहाड़ी से सड़क पर पत्थर भी गिरे। सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

स्वामी मालीवाल: बिभव की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, कोर्ट में रो पड़ीं स्वाति मालीवाल

दिल्ली-संवाददाता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वाति मालीवाल कोर्ट में रो पड़ीं। इस दौरान बिभव कुमार के वकील ने कोर्ट में दलील दीं।

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आरोपी बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान आप सांसद स्वाति मालीवाल भी कोर्ट में मौजूद रहीं। कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

राजधानी में सबसे कम 53.86% मतदान नई दिल्ली में हुआ, उत्तर-पूर्व दिल्ली में सर्वाधिक 62.87% वोटिंग

दिल्ली समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मतदान में पिछड़ गई और सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए 58.70 फीसदी वोटरों ने ही मतदान िकया। यह पिछले दो चुनावों से भी कम रहा। शनिवार को छठे चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर हुए 61.56% मतदान से भी कम रहा। राजधानी में सबसे कम 53.86% मतदान नई दिल्ली में हुआ, जबकि उत्तर-पूर्व दिल्ली में सर्वाधिक 62.87% वोटिंग हुई। 

उत्तर भारत में तपिश जारी,दक्षिण में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जरूरी होने पर ही निकलें

संवाददाता नई दिल्ली

देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से बरसती आग झुलसा रही है, वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की PFI के आठ सदस्यों की जमानत

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। कोर्ट ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को रद कर दिया जिसमें गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम यानी यूएपीए के तहत गिरफ्तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के आठ सदस्यों को जमानत दी गई थी। पीठ ने हाई कोर्ट से पिछले साल 19 अक्टूबर को जमानत पाए आरोपितों को तत्काल आत्मसमर्पण करने और जेल जाने का निर्देश दिया।

CSK को चैंपियन बनाने वाला अब अफगानिस्तान के लिए करेगा काम, T20 World Cup के लिए टीम में एंट्री

 

इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को भी दो बार विश्व चैंपियन बनाया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। ब्रावो वेस्टइंडीज टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं और इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स को भी आईपीएल जिता चुके हैं।

भारत में क्यों पड़ रही अधिक गर्मी? क्या है हीटवेव का रिकॉर्ड टाइम,कहां होगी बारिश

 

 मौसम विभाग का कहना है कि कहा है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम में पंजाब और हरियाणा जैसे अनाज उत्पादक राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।