Skip to main content

बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था हमारे देश को प्रभावित कर रहा: राघव चड्ढा

Rga न्यूज़:-Neet पेपर लीक मामले पर आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था का संकट हमारे देश को प्रभावित कर रहा है। यह व्यवस्था कभी हमारे देश का गौरव हुआ करती थी लेकिन आज यह एक युद्ध का मैदान बन गई है जहां हमारे बच्चे ज्ञान या अधिकार के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

Rain Updates दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।


दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है। इससे बुधवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। वहीं दो घंटे की बारिश से एनसीआर में कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया था जिससे कई लोगों की डूबकर मौत भी हो गई थी।

दिल्ली:-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम भी सुहाना हो गया है।

राहुल गांधी पर हो सकता है हमला, विदेश में रची जा रही साजिश', शिवसेना UBT सांसद संजय राउत का दावा

 

'राहुल गांधी पर हो सकता है हमला, विदेश में रची जा रही साजिश', शिवसेना UBT सांसद संजय राउत का दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद पर पर हमला हो सकता है। उनके खिलाफ विदेशी धरती पर साजिश हो रही है। कांग्रेस सांसद की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में अपने भाषणों से भाजपा नेताओं की नींद हराम कर रखी है

राजेंद्र नगर हादसा: जान गंवाने वाले UPSC अभ्यर्थियों के परिवारों को 10 लाख की मदद, विकास दिव्यकीर्ति का एलान

 

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसा: जान गंवाने वाले UPSC अभ्यर्थियों के परिवारों को 10 लाख की मदद, विकास दिव्यकीर्ति का एलान

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बारिश का पानी बेसमेंट में भरने के कारण राव कोचिंग सेंटर के तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की जान चली गई थी। जिसके बाद शासन और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे। इसके साथ ही कई प्रसिद्ध आईएएस अकेडमी पर भी सवाल उठे। इन सबके बीच दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने कहा है कि हादसे में मारे गए छात्रों के परिजन को आर्थिक मदद देंगे

नीट पेपर लीक नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया

 

'लीक का मामला केवल पटना और हजारीबाग तक सीमित,' SC ने कहा- यह सिस्टमैटिक नाकामी नहीं

 नीट पेपर लीक नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि NEET-UG 2024 पेपर लीक कोई सिस्टमैटिक नाकामी नहीं है। वहीं कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक बड़े पैमाने पर नहीं हुआ है। लीक का मामला केवल पटना और हजारीबाग तक ही सीमित था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाएगी।

राहुल गाँधी की बातों का कोई सेंस नहीं', कंगना रनौत बोलीं- अपने फायदे के लिए देश के टुकड़े करना चाहती है कांग्रेस

 भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी की बातों का कोई मतलब नहीं होता है। वो बिना सेंस की बातें करते हैं। कंगना ने कहा कि उनके बारे में एक बात सबसे निंदनीय है कि वो देश के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करते हैं।

मानसून में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की गई जान, आरोप-प्रत्यारोप में उलझीं एजेंसियां

 

  • Delhi Rain: मानसून में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की गई जान, आरोप-प्रत्यारोप में उलझीं एजेंसियां

देश की राजधानी दिल्ली में जब गर्मी सितम ढाहती है तो यहां के रहने वाले लोग मानसून का इंतजार करते हैं कि बारिश होगी तो राहत मिलेगी। लेकिन हर साल दिल्ली में मानसून जानलेवा बन जाती है। अगर इस वर्ष की बात करें तो अभी तक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोई समाधान होने के बजाय। सब एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं।

घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे

 

Up Board Compartment Result: घोषित हुए यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे

जो छात्र-छात्राएं UPMSP द्वारा 20 जुलाई को आयोजित हाई स्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे वे अब अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए 10वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परिणाम लिंक (UPMSP 10th 12th Compartment / Improvement Result 2024 Link) पर क्लिक करना होगा।

तंबाकू-शराब के एड में नहीं दिखेंगे स्टार क्रिकेटर; सरकार ने की रोक लगाने की मांग

 

  • तंबाकू-शराब के एड में नहीं दिखेंगे स्टार क्रिकेटर; सरकार ने की रोक लगाने की मांग

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी से स्वास्थ्य महानिदेशक ने अनुरोध किया है कि वह देश की आबादी को स्वस्थ रखने में सरकार की मदद करें। उन्होंने कहा है कि आईपीएल या किसी अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान तंबाकू और शराब के छुपे विज्ञापनों को नहीं दिखाया जाना चाहिए। सरकार के इस फैसले के बाद बीसीसीआई को करोड़ों रुपये का नुकसान जरूर होगा।

 

लवलीना बोर्गोहेन मेडल से केवल एक कदम दूर, क्‍वार्टर फाइनल में एकतरफा अंदाज में की एंट्री

लवलीना बोर्गोहेन मेडल से केवल एक कदम दूर, क्‍वार्टर फाइनल में एकतरफा अंदाज में की एंट्री

भारतीय महिला मुक्‍केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे की सुनीवा होफ्स्‍टाड को 50 के अंतर से मात दी। इसी के साथ लवलीना ने नॉर्थ पेरिस एरीना में बुधवार को महिलाओं के 75 किग्रा के क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लवलीना बोर्गोहेन अपना दूसरा ओलंपिक मेडल पक्‍का करने से केवल एक जीत दूर हैं। लवलीना का क्‍वार्टर फाइनल में मुकाबला चीन की ली कियान से होगा

लवलीना बोर्गोहेन पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से एक कदम दू

  1.