पंजाब से जम्मू-कश्मीर जा रहा 50 क्विंटल गोमांस ट्रक से पकड़ा, पुलिस ने नहीं की मदद, हिंदू संगठनों का हल्लाबोल
पंजाब से जम्मू-कश्मीर जा रहा 50 क्विंटल गोमांस ट्रक से पकड़ा, पुलिस ने नहीं की मदद, हिंदू संगठनों का हल्लाबोल
गोरक्षा दल ने 50 किलों गोमांस लदे हुए ट्रक को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक यह गोमांस लदा ट्रक जम्मू-कश्मीर जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हिंदू संगठनों ने स्थानीय पुलिस पर मदद ना करने का आरोप लगाते हुए हाईवे को जाम कर दिया।
Payal Mukherjee: आंखों में आंसू और चेहरे पर डर, कोलकाता में हुआ बंगाली एक्ट्रेस पर हमला; पायल मुखर्जी ने सुनाई आपबीती
Payal Mukherjee: आंखों में आंसू और चेहरे पर डर, कोलकाता में हुआ बंगाली एक्ट्रेस पर हमला; पायल मुखर्जी ने सुनाई आपबीती
बंगाली फिल्म की अभिनेत्री पायल मुखर्जी की कार पर हमला हुआ है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया शेयर की है। पायल मुखर्जी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो क्लीप शेयर किया जिसमें वो कार में बैठी हैं। वो बता रही हैं कि एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी है। बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़ दिया।
असम में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग, मौत; क्राइम सीन पर ले जा रही थी पुलिस
Nagaon Gang Rape Case असम के नागांव जिले में गुरुवार शाम तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस घटना के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम को पुलिस शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने भागने की कोशिश की और वो तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
Maharashtra: रिश्तेदार ने 10 साल की मासूम को कई बार बनाया हवस का शिकार, ठाणे में आश्रम के निदेशक ने ढाई साल की बच्ची को जलाया
Maharashtra: रिश्तेदार ने 10 साल की मासूम को कई बार बनाया हवस का शिकार, ठाणे में आश्रम के निदेशक ने ढाई साल की बच्ची को जलाया
महाराष्ट्र में एक ही दिन में वारदात के कई मामले सामने आए। अकोला में 10 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने कई बार दुष्कर्म किया। वहीं ठाणे में एक निजी आश्रम के निदेशक के खिलाफ ढाई साल की बच्ची के शरीर को जलाने का मामला दर्ज किया गया है। इधर पालघर में एक सरकारी आश्रम स्कूल के छात्रावास में आदिवासी छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
Rohtas News: ज्वेलरी व्यवसायी की हत्या के बाद हंगामा, सड़क पर ग्रामीणों ने काटा बवाल; लाठी-चार्ज में 1 दर्जन घायल
Rohtas News: ज्वेलरी व्यवसायी की हत्या के बाद हंगामा, सड़क पर ग्रामीणों ने काटा बवाल; लाठी-चार्ज में 1 दर्जन घायल
रोहतास में ज्वेलरी व्यवसायी की हत्या के बाद लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठी चार्ज की। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बता दें कि ज्वेलरी व्यवसायी सूरज सोनी की गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ LoC में घुसपैठ की कोशिश कर रहा गाइड गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ LoC में घुसपैठ की कोशिश कर रहा गाइड गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। नियंत्रण रेखा पार कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के एक गाइड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स की उम्र 50 साल है। गुरुवार दोपहर गुलपुर सेक्टर में एलओसी के पास सरला पोस्ट पर तैनात जवानों ने तारबंदी के पास संदिग्ध हलचल देखी। जिसके बाद उन्होंने उक्त स्थान पर निगरानी बरकरार रखी।
Dehradun ISBT Case: मुरादाबाद में भी कई बार हुआ था किशोरी से दुष्कर्म, पूछताछ में पीड़िता ने बयां किया दर्द
Dehradun ISBT Case: मुरादाबाद में भी कई बार हुआ था किशोरी से दुष्कर्म, पूछताछ में पीड़िता ने बयां किया दर्द
Dehradun ISBT Case सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी से उसके गृह क्षेत्र मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में भी दुष्कर्म हो चुका है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मुरादाबाद में भी उससे अलग-अलग समय पर अलग-अलग व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी को जीरो एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
मॉल को बम से उड़ाने का मैसेज भेजने वाले का अब हो जाएगा पर्दाफाश! साइबर पुलिस ने रिस्पांस टीम और CBI से मांगी मदद
गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में 17 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया था। जब यहां पर लोगों और सुरक्षा एजेंसी को बम होने की खबर मिली थी। जांच में सामने आया कि मॉल को बम से उड़ाने का मैसेज भेजने वाले ने आईपी एड्रेस को छुपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया था। साइबर पुलिस ने अब रिस्पांस टीम और CBI से इस संबंध में मदद मांगी है।
बिहार में अधेड़ ने किशोरी का किया यौन शोषण, अब गर्भपात के लिए अपहरण; 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
बिहार में अधेड़ ने किशोरी का किया यौन शोषण, अब गर्भपात के लिए अपहरण; 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
बिहार में पूर्णिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग का एक अधेड़ महीनों यौन शोषण करता रहा। बालिका जब गर्भवती हो गई तो दुष्कर्म का प्रमाण मिटाने के लिए उसने पीड़िता के साथ उसके पिता का भी अपहरण कर लिया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने बायसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है लेकिन 72 घंटे के बाद भी पुलिस पीड़िता का कोई पता नहीं लगा पाई है।
Bihar News: 'विधायक रीतलाल यादव के भाई ने कराई कार पर फायरिंग', Patna AIIMS के CCO शिकायत लेकर पहुंचे थाने
Bihar News: 'विधायक रीतलाल यादव के भाई ने कराई कार पर फायरिंग', Patna AIIMS के CCO शिकायत लेकर पहुंचे थाने
दानापुर विधायक रीतलाल यादव के भाई पर आरोप लग रहा है कि उसने पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की कार पर फायरिंग करा दी। इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पटना एम्स से सीसीओ सीधे थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हर स्तर से छानबीन की जा रही है।