Bihar By Election: बिहार उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, तरारी सीट पर इस दिग्गज को बनाया उम्मीदवार
बिहार की चार सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रशांत किशोर ने भी अपने पहले कैंडिडेट का एलान कर दिया है। तरारी विधानसीट पर उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एसके सिंह को जनसुराज का प्रत्याशी बनाया है।
भोजपुर। बिहार की चार सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रशांत किशोर ने भी अपने पहले कैंडिडेट का एलान कर दिया है।
'गुमनामी और गरीबी में मर जाते हैं', Ramayan के 'रावण' अखिलेंद्र मिश्रा इस बयान से बन जाएंगे सबके दुश्मन?
आमिर खान की फिल्म लगान से लेकर शाह रुख खान-प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म वीर-जारा में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने हाल ही में कैरेक्टर आर्टिस्ट के साथ बॉलीवुड में होने वाली नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाई है। रजित कपूर के बाद उन्होंने भी बताया कि किस तरह से आर्टिस्ट का आर्थिक रूप से शोषण हो रहा है।
बिग बॉस कंटेस्टेंट Oviya का MMS हुआ था लीक, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस ओविया का एक एमएमएस इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। इसके बाद से कई सारे ट्रोलर्स उनकी जमकर आलोचना करने लगे। हालांकि अब अभिनेत्री ने उन्हें अपनी भाषा में जवाब दिया है। वीडियो लीक होने के बाद ओविया ने एक फोटो शेयर की है और कमेंट्स सेक्शन में कई यूजर्स को जवाब भी दिया है।
प्राइवेट वीडियो लीक और वायरल होने के बाद अभिनेत्री ओविया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जैसे ही ये वीडियो कई सारे प्लेटफार्मों पर पहुंचने लगा लोगों ने ओविया को ट्रोल करना और उनके बारे में गंदे गंदे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन सभी ट्रोलर्स को अपनी भाषा में जवाब दिया है।
Haryana New CM 2024: हरियाणा में अबकी बार 'नायब' सरकार, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
हरियाणा BJP MLA मीटिंग हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायब सैन को विधायक दल का नेता चुना गया। गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक पंचकूला में बीजेपी के पंचकमल कार्यालय में हुई। 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।
सिवान न्यूज़: सिवान में जहरीली शराब से हाहाकार, अब तक 6 लोगों की मौत, डीएम-एसपी मौके पर मौजूद
सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां वैश्य टोली में अचानक 6 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा गांव में हो रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। एसडीपीओ राकेश रंजन थानाध्यक्ष रामाशंकर साह इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौत की सूचना के बाद गांव में कैंप कर रही है।
सिवान। सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां वैश्य टोली में अचानक 6 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा गांव में हो रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
सलमान के पीछे लॉरेंस! वायरल वीडियो में बिश्नोई समाज की तारीफ करते नजर आए Vivek Oberoi
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पुष्टि की है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का कारण सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनका गहरा जुड़ाव रहा है। सालों से ये गैंगस्टर सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा है। इस बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बिश्नोई समाज की तारीफ करते दिख रहे हैं।
उत्तराखंड में स्कूटी पार्किंग को लेकर मुस्लिम व हिन्दू व्यापारी के बीच मारपीट के बाद बवाल, धारा 163 लागू
उत्तराखंड के गौचर में एक मुस्लिम और हिंदू व्यापारी के बीच वाहन पार्किंग को लेकर मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन नामजद सहित 70-80 अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौच मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 163 लागू कर दी है।
गौचर: हिंदू और मुस्लिम व्यापारी के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर मंगलवार को पहले मामूली विवाद हुआ फिर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद बाजार से लेकर पुलिस चौकी तक जमकर हंगामा हुआ।