Skip to main content

इंतजार खत्म! Google Pixel 9 Pro की 17 अक्टूबर से लाइव होगी सेल, ऑफर्स में कर पाएंगे खरीदारी

Google Pixel 9 Pro की सेल डेट फाइनली अनाउंस हो गई है। इसे अगस्त में लॉन्च किया गया था। गूगल के फ्लैगशिप फोन में AI के साथ कई अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। इसे चार कलर ऑप्शन में ग्राहक 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इसकी शुरुआती कीमत 109999 रुपये है। पहली सेल में कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे।

एक बार फिर विवादों में घिरी Alia Bhatt की 'जिगरा' Mary Kom एक्टर ने मेकर्स पर लगाया भेदभाव का आरोप

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म अनुमान के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल पस्त दिखा। वहीं दिव्या खोसला और नॉर्थ ईस्ट के एक एक्टर ने मेकर्स पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। बिजौ का कहना है कि उनके साथ कास्टिंग को लेकर धोखाधड़ी हुई है।

रोहित शर्मा के लिए RCB को देने होंगे कितने रुपये? अश्विन का जवाब सुन फ्रेंचाइजी का दिमाग हो जाएगा चकर घिन्नी

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले साल मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। रोहित इससे ना खुश थे। इस बार आईपीएल की मेगा नीलामी होनी है और ऐसा माना जा रहा है कि रोहित इसमें उतर सकते हैं।

पंजाब पंचायत चुनाव 2024 पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी लाइन

पंजाब 2024 पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 228 पंचायतों में 2368 उम्मीदवार मैदान में हैं। 20 पंचायतों में चुनाव नहीं होगा। जिला चुनाव अधिकारी ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। वोटिंग खत्म होने के बाद एक घंटे के बाद परिणाम सामने आएगा।

पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद शाम को ही मतगणना शुरू हो जाएगी। पंचायती चुनाव के लिए तरनतारन की 573 पंचायतों में से मंगलवार को 228 पंचायतों के लिए पोलिंग शुरू होगी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शरद पूर्णिमा महोत्सव, श्रीकेशवदेव चंद्रलोक में विराजमान होकर दर्शन देंगे श्रीकृष्ण

शरद पूर्णिमा 2024श्री कृष्ण जन्मस्थान पर शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 16 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। भक्तों को रात 11.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। महारास का मंचन होगा और श्री गिरिराजजी की महाशयन आरती होगी। आयुर्वेद चिकित्सालय में श्वास रोगियों को खीर के साथ दवा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वृंदावन में ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में कार्तिक नियम सेवा महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है।

बेंगलुरु: 'धोती पहन लो' सुनते ही हैवान बना बेटा, 76 साल के प‍िता को दी ऐसी खौफनाक मौत

बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। जिसका कारण कुछ और नहीं बल्कि धोती है। मिली जानकारी के अनुसार पिता ने अपने बेटे को शॉर्ट्स की जगह धोती पहनने की सलाह दी थी। जिसके बाद शराब के नशे में बेटे ने पिता का सिर दीवार पर दे मारा जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

मस्जिद के अवैध निर्माण हटाने पर लगी रोक, मुस्लिम पक्ष ने आदेश को दी थी चुनौती

मंडी की जेल रोड मस्जिद के अवैध निर्माण हटाने के मामले फिलहाल रोक लग गई है। प्रधान सचिव शहरी निकाय व नगर नियोजन के न्यायालय ने निगम आयुक्त न्यायालय के 13 सितंबर के निर्णय पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। इस बीच निगम को मामले से संबंधित रिकॉर्ड तीन दिन के अंदर पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।