लाईवा तकनीकी के विश्वस्तरीय उत्पाद मिट्टी में अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से मिट्टी में मौजूद कार्बन जो समाप्त हो चुकी है या समाप्ति की ओर है। मिट्टी को उसका वास्तविक स्वरूप प्रदान करने में सहायक होते हैं। क्या है जैविक वातावरण में मुक्त कार्बन डाई ऑक्साइड को पौधे कार्बन के जैविक रूप जैसे शर्करा, स्टार्च, सेल्यूलोज आदि कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तित करते हैं। इस प्रकार प्राकृतिक रूप से पौधों की जड़ों में एवं अन्य पादप अवशेषों में मौजूद कार्बन इन अवशेषों के विघटन के बाद मृदा कार्बन के रूप में संचित होता है। इसे ही मृदा जैविक या जीवांश कार्बन कहा जाता है। जैविक कार्बन के महत्व कार्बन पदार्थ कृषि के लिए बहुत लाभकारी है, क्योंकि यह भूमि को सामान्य बनाए रखता है। यह मिट्टी को ऊसर, बंजर, अम्लीय या क्षारीय होने से बचाता है। जमीन में इसकी मात्रा अधिक होने से मिट्टी की भौतिक एवं रासायनिक ताकत बढ़ जाती है तथा इसकी संरचना भी बेहतर हो जाती है। साथ ही जल को अवशोषित करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। क्या कहते हैं विशेषज्ञ अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से मिट्टी में मौजूद कार्बन की मात्रा सबसे खतरनाक न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इसमें सुधार के लिए प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर हमें हर हाल में लौटना होगा। इसके लिए ऐसी कार्ययोजना बने जिससे पर्यावरण सहयोगी तकनीकों का प्रयोग कर कृषि उत्पादन किया जा सके। विशेषज्ञो की माने तो अगर यही स्थिति बनी रही तो वह दिन दूर नही जब हम भोजन के विकल्पों की ओर सोच रहे होंगे मनुष्यों की औसत आयु 10%तक कम हो जाएगी। प्रत्येक मृत्यु बीमारियों से हो रही होगी। लाईवा एग्रो तकनीकी का प्रयोग मिट्टी में खनिज पदार्थ व कार्बन पदार्थो के आधुनिक रूप में पूर्ण किया जाता है जिससे मिट्टी में जल और ऑक्सीजन की पूर्ति होती है।जब कार्बन,खनिज ,जल व ऑक्सीजन की पूर्ति हो जाती है तब सूक्ष्म जीवों का नीवं सरल व सुगम हो जाता है जिससे वह अपनी कालोनी का विकास पुनः स्थापित करने लगते हैं। लाईवा एग्रो के विश्वस्तरीय उत्पाद जीवाणुओं का भोजन व उचित वातावरण का प्रबंधन करते हैं जिससे हमारी मिट्टी पुनः स्वस्थ व जीवित हो जाती है। हमने 12 साल के लंबे अनुसंधान के बाद हमे लाईवा तकनीकी से प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों के सहयोग से विश्व स्तरीय उत्पादों की खोज की है। लाईवा एग्रो के उत्पाद सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कार्बनिक रूप से करते हैं । जिसके उपयोग के कारण फ़सल स्वस्थ, विष रहित,रोग मुक्त व पोषण युक्त बन जाती है। आप सभी देश के हर राज्य में, हर जिले में, हर तहसील में, हर गांव में, हर किसान तक लाईवा एग्रो तकनीक पँहुचाकर उन्हें इन क्रांति से लाभान्वित कर सकते हैं। हम आप सभी के साथ सदैव खड़े हैं।