Skip to main content

Haryana Election Result: वीरेंद्र सहवाग ने जिस उम्मीदवार के लिए मांगा था वोट, क्या है उनका हाल?

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी हरियाणा चुनाव में एक उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। दरअसल उन्होंने तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरूद्ध चौधरी के लिए प्रचार किया था। चुनावी प्रचार के दौरान सहवाग ने कहा था कि मैं उन्हें (अनिरुद्ध चौधरी) अपना बड़ा भाई मानता हूं। उनके पिता ने मेरी काफी मदद की थी।

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। राज्य के चुनावी दंगल में कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगाया। हालांकि, चुनावी नतीजों में कांग्रेस 35 से 40 के बीच सिमटती दिख रही है।

'सुबह दुकान खुली, नकली जलेबियां निकल रही थी', हरियाणा में BJP की वापसी पर अनिल विज का हुड्डा पर तंज

हरियाणा में भाजपा की वापसी को लेकर भाजपा नेता अनिव विज ने भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसा है। अनिल विज ने कहा जैसा हमने सोचा था वैसा ही रिजल्ट आ रहा है। कांग्रेस ने सवेरे-सवेरे झूठ की दुकान खोली थी। वहां से नकली पानी नकली बिस्कुट नकली जलेबियां निकल रही थी। अगर किसी को नकली जूता पहना दो तो घर जाते-जाते जूते फट जाते है

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री ने थामा शरद पवार का हाथ; राउत बोले- शुभ संकेत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच भाजपा को एक झटका लगा है जहां एक पूर्व मंत्री पार्टी का दामन छोड़ शरद पवार के गुट वाली एनसीपी में शामिल हो गए। उन्हें शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनका आना एक शुभ संकते है चुनाव घोषित होते ही और भी लोग आएंगे।

इंदापुर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भाजपा छोड़ने के कुछ दिनों बाद सोमवार को शरद पवार के गुट वाले एनसीपी (शपा) में शामिल हो गए। पाटिल को पार्टी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी (शपा) में शामिल किया गया

हरियाणा Election Result 2024: 'न टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं', मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बोले भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले प्रेसकर्मियों से बात करते हुए सीएम पद की दावेदारी को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि न टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जो फैसला करेंगे वो अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि 2005-2014 के दौरान उनके नेतृत्व में सुशासन दिया गया। भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हुई है।

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर कहा कि न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड हुआ हूं।

कपड़े उतारकर धरना देने के मामले में एक्स पर छिड़ी जंग, अखिलेश यादव के पोस्ट पर BJP ने किया पलटवार

मेरठ के व्यापारी ने गाजियाबाद के मोहन नगर जीएसटी कार्यालय में अपने कपड़े उतारकर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना दिया। इस मामले में व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं इस पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। अखिलेश यादव के एक्स पर किए पोस्ट पर रविवार को भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने पोस्ट कर पलटवार किया है।

साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय पर शुक्रवार रात मेरठ के व्यापारी अक्षय जैन का कपड़े उतारकर चार घंटे तक धरना देने के मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। इस पर राजनीतिक वार छिड़ गया है।

'चुनाव से पहले ठीक होंगी दिल्ली की खस्ताहाल सड़कें', CM आतिशी और केजरीवाल ने बताई सरकार की प्राथमिकता

दिल्ली की खस्ताहाल सड़कों को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के पास 1400 किलोमीटर सड़कें हैं जिनमें से 89 सड़कों को पूरी तरह ठीक किया जाएगा। 74 सड़कों का टेंडर हो गया है और 15 सड़कों का टेंडर चल रहा है।

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया बोले- मोदीजी ने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी की है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मोदीजी ने अपने तोता मैना को फिर खुला छोड़ दिया है। पिछले दो सालों में ईडी ने अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घरों पर भी छापेमारी की है। लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं। 

लालू-तेजस्वी और तेजप्रताप को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत; अब 25 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके दो बेटों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। लालू यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे।

पटना। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके दोनों बेटों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। अब इस मामले में 25 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। बता दें कि नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे।

BJP MLA विजेंद्र गुप्ता का आरोप- AAP नेताओं ने की हाथापाई; सौरभ भारद्वाज ने कहा- बीजेपी नेता ने बस मार्शल को मारी लात

सौरभ भारद्वाज और अन्य AAP नेताओं को विजेंद्र गुप्ता के पैरों में लेटते हुए देखा गया। भारद्वाज उनसे अनुरोध कर रहे थे कि वे बस मार्शलों को लेकर पास कैबिनेट नोट पर उनकी मंजूरी लेने के लिए एलजी वीके सक्सेना के आवास उनके साथ चलें। वहीं उन्होंने विजेंद्र गुप्ता पर एलजी हाउस के बाहर महिला बस मार्शल को लात मारने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर सचिवालय और LG आवास पर हंगामा करने के मामले में रविवार को आप मंत्री सौरभ भारद्वाज और पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की मुख्यमंत्री चुनने की तैयारी, जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी हलचल

हरियाणा JK Election Results हरियाणा में जीत तय मानकर चल रही कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री चुनने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी केंद्रीय पर्यवेक्षकों के चयन से लेकर उन्हें चंडीगढ़ भेजने की रूपरेखा तैयार कर रही है। इधर दावेदारों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस सतर्क है और भाजपा से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।