Skip to main content

मतुराम की जलेबी चर्चा में क्यों, हरियाणा विधानसभा चुनाव से क्या है कनेक्शन?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत आए हैं। जिसके बाद से अब भाजपा ने राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए उनके लिए जलेबी भिजवाई है।

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना संपन्न हो गई है। इतिहास रचते हुए बीजेपी ने प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई है। प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 सीट मिली है।

इस तरह भाजपा ने सोनीपत की खोई सीट वापस छीनी, जानिए जीत के अहम फैक्टर

पंजाबी बहुल सीट की हलचल भांप भाजपा ने निखिल के जरिए सुरेंद्र पंवार को घेरा था। 2019 के चुनाव में जितने वोट से भाजपा हारी थी अब उससे ज्यादा से जीती है। निखिल मदान हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इस जीत के साथ ही भाजपा ने हरियाणा में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

सोनीपत। भाजपा ने सोनीपत में नए चेहरे पर दांव लगाकर खोई सीट वापस छीन ली। भाजपा पंजाबी बहुल सीट पर हो रही हलचल को पहले ही समझ चुकी थी। ऐसे में भाजपा ने 20 साल बाद पंजाबी कार्ड खेला। भाजपा ने सोनीपत विधानसभा सीट से पंजाबी दांव खेलते हुए नगर निगम मेयर निखिल मदान को मैदान में उतारा।

मेहराज मलिक की जीत पर CM भगवंत मान ने दी बधाई; केजरीवाल बोले- किसी भी चुनाव को हल्के में न लें

जम्मू की डोडा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेहराज मलिक ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी के गजय सिंह राणा को हरा दिया है। वहीं मेहराज मलिक की जीत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है। उधर केजरीवाल ने कहा कि किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जीत दर्ज की है। मेहराज मलिक ने करीब साढ़े चार हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मेहराज मलिक को बधाई दी है। मान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है।

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने जीत के लिए नेकां-कांग्रेस को दी बधाई, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणामों में नेकां-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने पर पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। महबूबा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए और आगामी सरकार के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

'राहुल बाबा का क्या होगा?' विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से दर्ज की जीत; अब बृजभूषण शरण सिंह ने दिया रिएक्शन

कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से छह हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेजेपी के अमरजीत ढांडा को शिकस्त दी है। विनेश फोगाट की जीत पर अब भाजपा नेता बृजभूषण ने विनेश की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- हमारा नाम लेकर अगर वे जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं।

कहीं 421 तो कहीं 627 वोट... Haryana में आम आदमी पार्टी का डिब्बा गोल, लोगों को AAP के वादों पर नहीं हुआ विश्वास

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है और 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 9 सीटें जीत चुकी है और 27 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा की जनता ने आप को खाता तक नहीं खोलने दिया।

जुलाना विधान सभा चुनाव रिसल्ट 2024: सियासत के दंगल में भी विनेश विजेता, BJP उम्मीदवार को 6 हजार वोट से किया चित

जुलाना हॉट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने बाजी मारी ली। सिसायत के दंगल में भी विनेश फोगाट का जादू चल गया। चुनाव के बाद सबकी नजर वोटों की गिनती पर टिकी थी। शुरुआती रुझानों में ही विनेश फोगाट काफी आगे चल रही थी। विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार को 6 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।

जुलाना। विनेश फोगाट ने सियासत के दंगल में बाजी मार ली है। उन्होंने जुलाना सीट से जीत दर्ज कर ली है। विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन योगेश को 6 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।  

खरखोदा सीट पर भाजपा के पवन कुमार जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

सोनीपत की खरखौदा विधानसभा सीट का नतीजा आ गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 58084 मत मिले है। पवन कुमार ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोटों से शिकस्त दी है। जयवीर को कुल 52449 मत मिले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

सोनीपत। सोनीपत जिले की खरखौदा विधानसभा सीट का नतीजा आ गया है। यहां से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार ने जीत दर्ज की है।

उन्हें कुल 58084 मत मिले है। पवन कुमार ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोटों से शिकस्त दी है। जयवीर को कुल 52449 मत मिले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है

'अहंकार छोड़ो...ड्रामा मत करो, विनेश फोगाट तक...' चुनाव रिजल्ट से पहले AAP को लेकर ये क्या बोल गईं स्वाति मालीवाल

हरियाणा में मतगणना जारी है। मौजूदा रुझानों के अनुसार बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है। हालांकि कुछ समय पहले कांग्रेस सबसे आगे थी। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। इन सबके बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP पर बड़ा हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर।

नई दिल्ली। हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मतगणना जारी है। एक समय बहुत बड़े अंतर से कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन अब भाजपा (Haryana BJP) को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

बीजेपी के लिए सावित्री जिंदल बनी बड़ी चुनौती, हिसार विधानसभा सीट पर सबसे आगे

हरियाणा में वोटों की गिनती का क्रम जारी है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। इस समय हिसार सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल लीड कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राम निवा रारा है तो तीसर नंबर प बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता हैं।