Skip to main content

निकाह में छुआरे लूटने को लेकर छिड़ा युद्ध, घराती-बराती में जमकर चले लात-घूंसे; देखें वायरल Video

थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग निवासी तसलीम की बेटी की बरात रविवार को संभल के मियां सराय निवासी मोहम्मद असलम के यहां से आई थी। बेटी के निकाह का बंदोबस्त तसलीम ने मोहल्ला कोटला स्थित एक पैलेस में किया था। दोपहर को बरात चढ़त के बाद शाम को निकाह की रस्म संपन्न हुई तो छुआरे बांटे जा रहे थे। छुआरे लेने की आपाधापी को लेकर विवाद हो गया।

गाजियाबाद जिला अदालत में जबरदस्त बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज; जज और वकीलों के बीच नोकझोंक

गाजियाबाद की कचहरी में वकीलों और जिला जज के बीच एक मामले को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जजों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस और वकीलों के बीच भी नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव घायल हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

गाजियाबाद। गाजियाबाद कचहरी में मंगलवार सुबह कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरे अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। सभी के विवाद सुलझाने वाले जज और वकील ही यहां आपस में भिड़ गए।

दीपोत्सव में 250 VVIP और चार हजार गेस्‍ट होंगे शामिल, तैयार‍ियों में जुटा प्रशासनिक अमला

अयोध्‍या में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 30 अक्टूबर को होना है। मंगलवार से विशिष्टजनों का आना शुरू हो जाएगा। लगभग 250 वीवीआईपी और चार हजार बाहर के अतिथि होंगे। वीवीआईपी व अतिथियों के चलते करीब-करीब सभी होटल फुल हो चुके हैं। ऐसे में अतिथियों को ठहराने की चुनौती का हल खोजने में प्रशासनिक अमला जोरों से लगा है।

यूपी में संस्कृत के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की हुई शुरुआत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी दौरे पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024 की शुरुआत की है। सीएम ने 69195 छात्रों को एक साथ स्कॉलरशिप की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करके इस स्कॉलरशिप योजना की शुभारम्भ किया। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस स्कॉलरशिप को 23 साल बाद पुनः शुरू किया है।

एक लाख का इनामी हरेंद्र मसीह झांसी से गिरफ्तार, एक हजार करोड़ रुपये की नजूल संपत्ति से जुड़ा है मामला

एक लाख के इनामी और सिविल लाइन स्थित एक हजार करोड़ की नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में मुख्य आरोपित हरेंद्र मसीह को झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में नवाबाद थाने में हरेंद्र मसीह पर रंगदारी मांगने के मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में अब तक 11 को जेल भेजा जा चुका है।

'वह लड़का मूर्ख है', जगतगुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को लेकर दिया बयान, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाल संत अभिनव अरोड़ा को जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा मंच से नीचे उतारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बीच अभिनव अरोड़ा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा- यह वीडियो काफी पुराना है।

राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- बिश्नोई समाज से माफी मांग लें सलमान खान; बोले; अगर जान बच सकती है तो...

Rakesh Tikait टिकैत ने यह बयान लारेंस विश्नोई द्वारा माफी न मांगने पर सलमान की हत्या करने की धमकी को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। एमएसपी की गारंटी बड़ा मुद्दा है। इसको लेकर आंदोलन चलता रहेगा। हरियाणा में भाजपा की जीत पर कहा कि विपक्षी दलों ने ठीक से चुनाव नहीं लड़ा। उनमें त्याग की भावना नहीं है।

Gorakhpur News: बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, जांच जारी

Bomb Threat बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में बम की सूचना से गोरखपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बम निरोधक दस्ता और फॉयर ब्रिगेड की टीम के साथ एयरपोर्ट अधि‍कारी सघन जांच करने में जुट गए हैं।

आंखें फोड़कर Boy Friend की हत्या; दो महीने बाद खोदी कब्र, अंदर निकला कंकाल- जैसे ही बाहर निकाला तो..

.पिता का आरोप है कि मोनिस का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से युवती के पिता व भाई नाराज थे। पिता पुत्र ने मोनिस की हत्या करने की साजिश रची। 10 अगस्त को युवती के पिता ने फोन करके मोनिस से घर लाने के लिए कहा था लेकिन उसके बाद वह वापस घर नही लौटा।

पढ़िए कितनी संपत्ति के मालिक हैं बसपा नेता छिद्दा, मायावती ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा के पास कोई कार या बाइक तक नहीं है लेकिन वह चार करोड़ से अधिक के मालिक हैं। उन्होंने कहीं शिक्षा ग्रहण नहीं की है लेकिन वह साक्षर हैं। बसपा प्रत्याशी के चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं। उनकी कुल चल संपत्ति बैंक के खातों और नकद मिलाकर दो लाख 49 हजार 837 रुपये हैं।

मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर सियासी रण सजने लगा है। बुधवार को बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा ने सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।