दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को सीएम योगी का एक और तोहफा, DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस के साथ डीए का भी तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा किया है। अब महंगाई भत्ता की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। डीए वृद्धि का लाभ जुलाई-2024 से दिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की थी।
'कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, सपा ढूंढ नहीं पा रही प्रत्याशी'; संजीव शर्मा के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने संजीव शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संजीव शर्मा ने कहा ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है और सपा प्रत्याशी नहीं खोज पा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
एक घंटे में प्रयागराज से पहुंचें मिर्जापुर, बनेंगे पांच एलिवेटेड फ्लाईओवर
प्रयागराज से मिर्जापुर की दूरी अब सिर्फ एक घंटे में तय होगी। इसके लिए प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर पांच एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवर के बनने से प्रयागराज से मिर्जापुर तक का सफर सुगम और तेज हो जाएगा। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोक निर्माण विभाग एनएच खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र पाल सिंह को डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
यात्रियों को स्टेशन छोड़ने जाना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर भरना होगा जुर्माना; पढ़ें क्या है नया नियम?
त्योहारों के मौसम में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के पकड़े जाने पर 260 रुपये जुर्माना देना होगा। बुजुर्गों और दिव्यांग महिलाओं को ट्रेन में बैठाने के लिए दो घंटे की अवधि वाला प्लेटफॉर्म टिकट जारी किया जाएगा।
गाजियाबाद। आप यात्रियों को छोड़ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो जुर्माना देना पड़ सकता है। त्यौहारों पर भीड़ के चलते रेलवे ने प्लेटफॉर्म की बिक्री पर रोक लगा दी है।
भाजपा के बाद बसपा ने भी जारी किए आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में होने वाले आठ विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज गुरुवार को ही भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कानपुर की सीसीमऊ प्रयागराज की फूलपुर मैनपुरी की करहल मिर्जापुर की मझवां अयोध्या की मिल्कीपुर अंबेडकरनगर की कटेहरी गाजियाबाद सदर अलीगढ़ की खैर मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है।
लखनऊ। भाजपा के बाद बसपा ने भी आठ विधासभा पर होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी
गाजियाबाद में जल्द लागू होगी महायोजना 2031, GDA ने नए मास्टर प्लान में शामिल होंगे मोदीनगर समेत ये इलाके
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महायोजना 2031 जल्द लागू होने वाली है। नए मास्टर प्लान में डासना मुरादनगर मोदीनगर और लोनी को शामिल कर जीडीए का दायरा बढ़ाया जाएगा। आवासीय व्यवसायिक औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ट्रांसपोर्टनगर वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क की योजना भी शामिल है। मेट्रो रेड और ब्लू लाइन के किनारे टीओडी जोन घोषित किए गए हैं जिससे कनेक्टिविटी और पहुंच में सुधार होगा।
वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन से 750 अवैध कारतूस संग युवती गिरफ्तार, दो लोगों की तलाश जारी
बलिया जीआरपी ने एक महिला को वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन से 750 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के ट्रॉली बैग से कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे दो लोगों ने कारतूस रखकर ले जाने के लिए कहा था। जीआरपी ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
बलिया। बलिया जीआरपी ने प्लेट फार्म नंबर दो के पूर्वी छोर से डाउन 05446 वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन से एक युवती को पकड़ा। उसके ट्राली बैग से अवैध 750 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके बाद महिला को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
चार महीने पहले खरीदी थी फॉर्च्यूनर, मौत के बाद नहीं मिली घर की देहरी; दोस्तों ने कार में जिंदा जलाकर मारा
दुस्साहसिक तरीके से मंगलवार की रात लुटेरों ने गाजियाबाद निवासी प्रॉपर्टी डीलर पहले लूटा और फिर हत्या करने के बाद ग्रेटर नोएडा में बाइक से पेट्रोल निकालकर फॉर्च्यूनर कार के अंदर ही जला दिया। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
योगी सरकार के रडार पर यूपी के ये मदरसे, अब ATS खंगालेगा कुंडली; लेटर मिलने से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के बहराइच में नेपाल सीमा से सटे अमान्य मदरसों की फंडिंग की जांच अब आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) करेगा। एक वर्ष पूर्व कराए गए सत्यापन में 491 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिलने के बाद एटीएस को इनकी जांच सौंप दी गई है। एटीएस इन मदरसों के मिलने वाले चंदे के साथ ही इनके खातों की जांच भी करेगी।
बहराइच। नेपाल सीमा से सटे अवैध मदरसे सरकार के रडार पर हैं। एक वर्ष पूर्व कराए गए सत्यापन में 491 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिलने के बाद एटीएस को उनकी जांच सौंप दी गई है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। एटीएस के जल्द जांच शुरू करने की उम्मीद है
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, पति-पत्नी की मौत, गुरुग्राम से लखनऊ जा रहा था परिवार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक दंपती की मौत हो गई। नोएडा से आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार माइलस्टोन 75 के पास खड़े एक कैंटर में जा घुसी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे को रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।