Skip to main content

अयोध्या: अयोध्या में दीपोत्सव पर बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड, नई तकनीकी के जर‍िए 'त्रेतायुग' को किया जाएगा जीवंत

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 30 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव के 8वें चरण को सफल बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए।

ग्रेटर नोएडा में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया! खौफनाक VIDEO आया सामने

नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके दो दोस्तों ने उसे फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान गाजियाबाद के संजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने मदरसा अधिनियम का किया समर्थन, कहा- पूरे कानून को खारिज करने की आवश्यकता नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम की वैधता का समर्थन किया। सरकार का मानना है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूरे कानून को असंवैधानिक ठहराने में गलती की। यह अधिनियम राज्य में मदरसों को विनियमित करता है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करता है। सरकार मदरसा छात्रों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली में शामिल करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह मदरसों पर अपने कानून पर कायम है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय को पूरे कानून को असंवैधानिक नहीं ठहराना चाहिए था। 

मॉडल‍िंग का शौक... सरकारी अफसर से लव मैर‍िज और फ‍िर दर्दनाक हुआ 'अंशी' की कहानी का अंत

यूपी के सिद्धार्थनगर में सोमवार को इटवा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) संदीप कुमार की तलाकशुदा पत्नी अंशी सोनी की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍ति‍यों में मौत हो गई। अंशी का शव ईओ के घर में ही बेड पर पड़ा म‍िला। पुलिस के पहुंचने पर मृतका के बेड के पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा हुआ था कि मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं।

पोस्‍टमॉर्टम की वीड‍ियोग्राफी... FSL की टीम करेगी क्राइम सीन की जांच', यूपी में एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी

डीजीपी प्रशांत कुमार ने उच्चतम न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस मुठभेड़ में अपराधी की मृत्यु होने पर तत्काल उसके परिवार को सूचित किया जाए। साथ ही सूचना के माध्यम का अभिलेखीकरण भी किया जाए। उन्होंने कहा है कि मुठभेड़ स्थल की फोटोग्राफी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से करवाई जाए।

UP By-Election: सपा-कांग्रेस के बीच बन गई बात? गाजियाबाद सीट को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 20 साल बाद अखिलेश साधेंगे नई रणनीति

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा लगातार दो बार से इस सीट पर जीत हासिल कर रही है लेकिन इस बार उसे अपनी जीत बचाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सपा-कांग्रेस गठबंधन इस बार इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार सकता है। ऐसे में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।

'यदि UP सरकार आदेश का उल्लंघन करने का जोखिम लेना चाहती है, तो उनकी मर्जी', SC पहुंचा बहराइच में बुलडोजर का मामला

बहराइच हिंसा के आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ याचिका दायर की है। सर्वोच्च न्यायालय बुधवार को इस पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान गिराने का नोटिस दिया है और जवाब के लिए केवल तीन दिन का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर यूपी सरकार कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करना चाहती है तो उनकी मर्जी।

बहराइच हिंसा पर सामने आया सपा नेता एसटी हसन का बयान, कहा-'न तो झंडा उतारना सही था और न ही गोली मारना सही

बहराइच के महाराजगंज कस्बे में अब्दुल हमीद के घर के सामने से विसर्जन यात्रा निकल रही थी। इस दौरान पर समुदाय व‍िशेष ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र गोली लगने से मौत हो गई। उसके बाद हिंसा भड़की। इस पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला यूपी, भदोही में बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवा प्रिंसिपल को गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के भदोही में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवाकर इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह को गोलियों से भून डाला। वहीं दूसरा बदमाश ड्राइवर पर बंदूक तान रखी थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भदोही। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मार डाला। वारदात सोमवार सुबह 8:45 बजे हुई, जब प्रधानाचार्य 56 वर्षीय योगेंद्र बहादुर सिंह कार से चालक के साथ कॉलेज जा रहे थे।

मुर्दों को जिंदा करते हैं तो… सीजेआई पर टिप्पणी का वीडियो वायरल, रामगोपाल यादव का एक्शन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सीजेआई पर टिप्पणी के आरोपों को फर्जी बताया। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। रामगोपाल यादव ने मैनपुरी के डीएम और एसपी से इस मामले की जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने सीजेआई या न्यायपालिका पर कोई टिप्पणी नहीं की।