सीएम योगी का एक और एक्शन, हटाए गए ASP पवित्र मोहन त्रिपाठी; दुर्गा प्रसाद तिवारी को मिली तैनाती
बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह डीजीपी मुख्यालय में तैनात एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को बहराइच भेजा गया है। इससे पहले सीओ महसी को भी हटाया जा चुका है।
PCS और RO/ARO की दो दिवसीय परीक्षा के विरोध में आयोग पर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल की तैनाती
यूपीपीएससी द्वारा पीसीएस और आरओ/एआरओ की दो दिवसीय परीक्षा योजना का विरोध कर रहे सैकड़ों छात्रों ने आयोग का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि आयोग मानकीकरण के नाम पर गड़बड़ी कर सकता है। भारी पुलिस बल तैनात है। आरओ/एआरओ पेपर लीक प्रकरण के बाद प्रतियोगी छात्रों का यह बाद उग्र प्रदर्शन है। आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को करने की योजना बनाई है।
बहराइच हिंसा मामले में अब तक 112 गिरफ्तार, बुलडोजर की जद में 23 दुकान-मकान
बहराइच हिंसा मामले में अब तक 112 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है। इनमें चार नामजद आरोपित शामिल हैं। उपद्रवियों ने दो करोड़ से अधिक की संपत्ति आग के हवाले कर दी थी। इस मामले में 1304 लोगों के खिलाफ हरदी थाना व नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।23 मकान व दुकानों पर बुलडोजर चलने की तैयारी भी प्रशासन ने कर ली है।
महाकुंभ 2025: PM मोदी करेंगे ट्रैक दोहरीकरण और रेलवे ब्रिज का लोकार्पण, 15 दिसंबर तक काम हो जाएगा पूरा
महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में गंगा पर दारागंज से झूंसी तक बन रहे रेलवे ब्रिज और वाराणसी से प्रयागराज तक ट्रैक दोहरीकरण परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। बनारस से झूंसी (प्रयागराज) तक कुल 111.37 किमी का दोहरीकरण विद्युतीकृत लाइनों के साथ पूरा किया जा चुका है।
करवाचौथ पर पत्नी ने पति की पीठ पर लिख दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
करवा चौथ 2024 करवा चौथ पर हिम्मतपुर तल्ला निवासी गीता मिश्रा ने कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने अपने पति डा. संतोष मिश्रा की पीठ पर मेडिकल कॉलेज की प्रापर्टी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया। देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पर्व के मौके पर अनूठी पहल की। जागरूकता से जुड़े उनके प्रयास को काफी सराहा गया।
युवक को नहीं पसंद थी अपनी ही पत्नी, गंडासा लेकर चेहरे का कर दिया बुरा हाल; पहले भी कैंची से कर चुका वार
संभलहेड़ा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंडासे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के चाचा ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित ने दो माह पूर्व भी कैंची से हमला कर दिया था।
UP ByPolls 2024: विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस! सभी 10 सीटों पर सपा को समर्थन देने का निर्णय
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 को लेकर सूत्रों ने दावा किया की कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पार्टी सभी सीटों पर सपा को समर्थन देगी। कांग्रेस को लगता है कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है। पार्टी का मुख्य मकसद भाजपा को हराना है।
UP News: पीएम मोदी पहुंचे काशी, आरजे शंकरा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वह स्वास्थ्य शिक्षा खेल धर्म पर्यटन से रोजगार आवास विमानन की 6611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। पीएम वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती की उपस्थिति में 90 करोड़ रुपये से बने चिकित्सालय का लोकार्पण करने के बाद विशिष्टजन से संवाद करेंगे।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंच गए हैं। वहीं सीधे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल पहुंचे है। उन्होंने उसका उद्घाटन किया।
आगरा न्यूज़: ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर डकैती, एक घंटे तक लूटपाट करते रहे बदमाश; रुपये और जेवरात लूटे
आगरा में एक ठेकेदार के घर पर शनिवार रात डकैती की घटना हुई। बदमाशों ने तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये और लाखों के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद करके फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाश घर में सीढ़ी के जरिए दाखिल हुए थे।
हरियाणवी गायिका से गाजियाबाद में दुष्कर्म का प्रयास, बचने के लिए खुद को कमरे में किया बंद; दरवाजा तोड़कर घुसे आरोपी
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक हरियाणवी गायिका के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बचने का प्रयास किया लेकिन आरोपितों ने दरवाजा तोड़कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देर रात केस दर्ज करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया है।