UP न्यूज़: पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के का हुआ ऑनलाइन निकाह, वीडियो कॉल पर बोले- 'कुबूल है'
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सुनकर आप एक पल के हैरान रह जाएंगे। यहां एक लड़के का पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ। वीडियो कॉल के जरिए दुल्हन ने निकाह कुबूल किया। इस अनोखी शादी में दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। जानिए इस अनोखी शादी की पूरी कहानी।
वराणसी न्यूज़: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर ट्रैफिक में बदलाव, पढ़िए किन रास्तों से जाना ठीक रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शंकरा नेत्रालय और सिगरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों के चलते कई रास्ते बंद रहेंगे और कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था कैसी रहेगी और आपको किन रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
आगरा में बदमाशाें का आतंक: ऑनलाइन बुकिंग करके चालक से कार लूट ली, थाने से 250 कदम दूर नर्सरी में की व्यक्ति की हत्या
आगरा में बदमाश कार लूटकर भाग गए। लूट की घटना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र की है। 17 अक्टूबर की दोपहर बरेली के लिए युवकों ने कार की बुकिंग कराई थी। वहीं थाने से 250 कदम दूर नर्सरी में श्रमिक की हत्या कर दी गई। एत्माद्दौला थाने के सीता नगर की नर्सरी में हाथरस के सहपऊ निवासी मृत श्रमिक की लाश मिली। पुलिस हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।
आगरा। ऑनलाइन बुकिंग करके बदमाशों ने चालक काे भाड़े पर ले जाकर कार लूट लिया। चालक को कब्जे में करने के बाद उसे दयालबाग क्षेत्र में कार से फेंक कर भाग गए। मामले में चालक की ओर से न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वराणसी न्यूज़: बाबा विश्वनाथ की रसोई से संस्कृत विद्यालयों व अस्पतालों में जाएगा भोग प्रसाद, PM मोदी करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी में 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की ओर से संस्कृत विद्यालयों के बच्चों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए दोपहर के निशुल्क भोजन की व्यवस्था का भी शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 5000 लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। मांग अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
UP News: गोरखपुर में बंद दुकान से बिक गई चार करोड़ की नशे की दवा, छापा पड़ा तो मचा हड़कंप
गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में एक बंद दवा की थोक दुकान से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का मामला सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने छापा मारा तो दुकान का कोई अस्तित्व नहीं मिला। दुकान के मालिक अंबर गुप्ता के पिता अरुण गुप्ता से पूछताछ की गई है। एनसीबी ने अंबर गुप्ता को एक नवंबर को लखनऊ बुलाया है।
Bahraich Violence: 'दंगाइयों की ठुकाई जरूरी', बहराइच एनकाउंटर पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया जवाब
बहराइच हिंसा को लेकर योगी सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले यूपी पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और मोहम्मद तालीम एनकाउंटर किया था। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोलियां लगी थी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। एनकाउंटर मामले पर भाजपा नेता ने प्रितिक्रिया दी है।
मैं आई हूं अपने पति के लिए… महिला ने फौजी पर लगाया तीन शादी करने का आरोप, कहा- बच्चा होने के बाद भाग गया
हैदराबाद की महिला ने अपने फौजी पति पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मनीष भारतीय सेना में तैनात है और पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसने दो और शादियां कीं। महिला ने 2015 में मनीष से शादी की थी लेकिन मनीष ने उसके साथ अभद्रता की और गर्भपात कराया। महिला ने मेरठ में मनीष के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
इतने करोड़ में तो मर्सिडीज और फरारी आ जाती... 'विधायक' भैंसा बना चैंपियन, आखिर ऐसा क्या है इसमें खास?
कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को अखिल भारतीय पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के कुल 73 पशुओं का पंजीकरण कराया गया। पानीपत के रहने वाले पदमश्री नरेंद्र सिंह का विधायक नाम के भैंसे ने मुर्रा नस्ल में ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता। विधायक की कीमत नौ करोड़ रुपये इस समय है।
योगी सरकार ने लिफ्ट व एस्केलेटर को लेकर जारी किया बड़ा आदेश, ये हैं नियम और शर्तें
नोएडा न्यूज़ लिफ्ट व एस्केलेटर स्वामी के लिए एक जरूरी खबर है। योगी सरकार ने लिफ्ट व एस्केलेटर को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर लिफ्ट व एस्केलेटर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया गया कि जिलाधिकारी के पास शासनादेश आ गया है। जिसमें डीएम की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
यूपी में एक और एनकाउंटर, श्रावस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर; पैर में लगी गोली
श्रावस्ती की भिनगा पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी को दबोच लिया। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से किए गए फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस खोखा व बाइक बरामद बरामद हुई है।