Skip to main content

महाकुंभ: संगम नगरी में खास होगा VVIP रोड कॉरिडोर, 84 स्तंभों से दिखेगा सृष्टि का सार

महाकुंभ के लिए प्रयागराज में बन रहा वीवीआइपी रोड कॉरिडोर आकर्षण का केंद्र होगा। एयरपोर्ट के सामने इस खास सड़क पर 84 स्तंभ स्थापित किए जाएंगे जो सृष्टि के सार को दर्शाएंगे। इन स्तंभों पर शिव के सहस्त्र नाम लिखे जाएंगे। इस कॉरिडोर से एयरपोर्ट और संगम के बीच की दूरी 25 मिनट में तय की जा सकेगी। सरकार इस परियोजना पर 550 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

मथुरा में दर्दनाक हादसा, बैक करते समय पिकअप ने श्रमिकों को कुचला; दो बच्ची समेत चार की मौत

मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप ट्रक बिजली के पोल से टकरा गई। बैक करते समय पिकअप ने गाड़ी से उतरे लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चियों समेत चार की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कोसी-शेरगढ़ रोड पर गांव सात विस्वा नगरिया के पास हुआ।

मथुरा। हरियाणा में ईंट भट्टे पर काम के लिए जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। तार टूट कर गिरने गिरने लगा। इससे बचने के लिए कुछ मजदूर पिकअप से उतर गए।

डासना देवी मंदिर मामले में एक और गिरफ्तार, महंत नारायण गिरी पहुंचे गाजियाबाद; पढ़ें किसने रची थी साजिश

यूपी के गाजियाबाद में 4 अक्टूबर की रात को डासना देवी मंदिर पर उग्र भीड़ में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अभी तक इस मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर बुधवार को दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नारायण गिरी भी डासना मंदिर पहुंचे और घटना की निंदा की।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वेव सिटी थाना पुलिस ने चार अक्टूबर की रात डासना देवी मंदिर पर उग्र भीड़ में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचार को भी अभिरक्षा में लिया है।

अमेरिकी राजदूत दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में बने दर्शक, एक्स पर लिखा- वाराणसी, तुमने मेरी आत्मा को छू लिया

अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने हाल ही में वाराणसी का दौरा किया और शहर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुए। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया सारनाथ में महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली को देखा और कलाविद अशोक कपूर से मिलकर ध्रुपद संगीत का आनंद लिया। उन्होंने वाराणसी को विश्व के सबसे पवित्र स्थलों में से एक बताया।

वाराणसी। अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी मंगलवार को सपत्नीक बनारस में थे। सायंकाल दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए और अपलक निहारते रह गए। वाद्य यंत्रों की ध्वनि और वेद मंत्रों के बीच पूजा-आरती से अभिभूत हुए। 

वे उसे घर में घसीट ले गए… तो पहले ही लिखी गई थी रामगोपाल की हत्या की स्क्रिप्ट! सुधाकर ने खोली पोल

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हिंसा के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। चर्चा है कि सुनियोजित तरीके से रामगोपाल मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या और हिंसा के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। वहीं यह भी सामने आया है कि हिंसा की साजिश पहले से तैयार की गई थी।

बहराइच। महसी के महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार को जिस तरीके से श्रद्धालु को घर में घसीट कर ले जाया गया, उसकी बर्बरतापूर्वक पिटाई कर नाखून उखाड़े गए और फिर उसे गोली मार दी गई। 

अनियंत्रित स्‍कॉर्पियो की चपेट में आकर तीन दोस्तों की मौत, सुबह निकले थे टहलने

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पकवाइनार के पास फोरलेन पर तीन युवक टहल रहे थे तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पकवाइनार। कुशीनगर के समीप फोरलेन स्थित पकवाइनार में बुधवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले तीन युवकों को अनियंत्रित स्‍कॉर्पियो ने रौंद दिया। दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा।

'राम मन्दिर तो शानदार है...', अयोध्या पहुंचे इजरायली राजदूत ने किए रामलला के दर्शन, खूब की तारीफ

इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ अयोध्या के भव्य राम मंदिर का दौरा किया। राजदूत ने दौरे के बाद कहा कि वे तीर्थयात्रियों और भक्तों की भक्ति से अभिभूत हैं। इजरायली राजदूत अजार ने लोगों से जुड़ने और भारत की संस्कृति को गहराई से जानने के महत्व पर जोर दिया।

प्रयागराज महाकुंभ 2025: महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, मिट्टी के बर्तनों का होगा उपयोग; कमिश्नर ने दिया आदेश

महाकुंभ 2025 प्रयागराज महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बड़ी रणनीति बनाई गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने महत्वपूर्ण बैठक की। हर दुकान दस्तक अभियान के तहत 2000 दुकानों से 204 किलो प्लास्टिक सीज की गई। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रयागराज। महाकुंभ में प्रयागराज जनपद और महाकुंभ मेला क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए बड़ी रणनीति बनाई गई। गांधी सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को निषिद्ध करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की।

UP By Election 2024: विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने सजाया मैदान, दिग्गजों के हाथों में होगी चुनाव की कमान

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था। इसमें से पांच सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। मंगलवार को जिन नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई उनमें वर्ष 2022 के चुनाव में चार सीटें करहल कटेहरी कुंदरकी व सीसामऊ सपा ने जीती थीं। मीरापुर सीट पर आरएलडी ने सपा के साथ गठबंधन में जीत दर्ज की थी।

एक्शन मोड में आया प्रशासन, अबतक 50 उपद्रव‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार; 100 से अधिक लोगों पर FIR

बहराइच उपद्रव मामले में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि 100 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराजगंज व शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उपद्रव के दौरान पुलिस कर्मियों के बनाए गए वीडियो से भी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।