शरद पूर्णिमा 2024: ठाकुर बांकेबिहारी ने श्वेत पोशाक संग धारण की मुरली, मंदिर में दर्शन का समय बदला
महारास में जिस मुरली की धुन के दीवाने देवता भी हुए थे उसी मुरली को धारण करके शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी आज अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उनका शृंगार भी स्वर्ण और रजत के साथ श्वेत पोशाक धारण कराकर किया जाएगा। पूरे वर्ष में शरद पूर्णिमा को ही ठाकुर बांकेबिहारी मुरली धारण करते हैं।
UP By Election 2024: बसपा के सामने उपचुनाव में भी खाता खोलने की बड़ी चुनौती, तय किए प्रत्याशी
बसपा अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। पार्टी ने जातीय समीकरण देखते हुए प्रत्याशी भी तय कर लिए हैं लेकिन उनकी अधिकृत घोषणा अभी होनी है। उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी पार्टी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे। उपचुनाव के मद्देनजर संबंधित नौ जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू
गोरखपुर में टला बड़ा हादसा, कैंट स्टेशन पर पटरी से उतरी मिलिट्री स्पेशल
गोरखपुर के कैंट स्टेशन पर मंगलवार की रात गुवाहाटी से जम्मू जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे से गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रेन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पोर्न वीडियो दिखाकर बच्ची से कई बार डिजिटल रेप, चुभाई नुकीली चीज; नोएडा के स्कूल में हुई घिनौनी करतूत
नोएडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में प्री-प्राइमरी की 3.5 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप की घटना सामने आई है। स्कूल केयरटेकर ने बच्ची को पोर्न वीडियो दिखाकर कई बार दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित नामी स्कूल में प्री प्राइमरी की करीब साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से स्कूल स्टाफ ने पोर्न वीडियो दिखाकर कई बार डिजिटल रेप किया था। मामले में दर्ज मुकदमे की धाराओं से इसकी पुष्टि हो रही है।
बांकेबिहारी मंदिर अतिक्रमण मामला- इलाहाबाद HC ने राज्य सरकार से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
बांकेबिहारी मंदिर के आसपास अतिक्रमण के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण को चिह्नित कर रिकॉर्ड पर लाने का आदेश दिया था। अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। प्रकरण की सुनवाई न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ कर रही है।
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित दीर्घा मामले में सुनवाई करते हुए मंदिर के आसपास अतिक्रमण को लेकर कृत कार्रवाई के संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल के परिवार से मिले सीएम योगी, पत्नी की मांग- खून का बदला खून
बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मित्र के परिवार के आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात की। पीड़ित परिवार सीएम से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। मृतक की पत्नी का कहना है कि खून का बदला खून से लिया जाएगा तभी उन्हें संतोष मिलेगा।
बहराइच हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्र के परिवार से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात कर उनका हाल जानात। पीड़ित परिवार स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ लखनऊ पहुंचा था।
फिर चढ़ेगा UP का सियासी पारा, थोड़ी देर में होगा उपचुनाव की तारीखों का एलान; क्यों खाली हुईं थी ये 10 सीटें
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी एलान कर सकता है। इन 10 सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। साथ ही यह चुनाव 2027 का सेमिफाइन भी माना जा रहा है। जानिए क्यों खाली हुई थीं ये 10 सीटें?
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसकी तैयारियां सभी पार्टियों ने जोरो-शोरों से शुरू कर दी थी। आज चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी एलान कर सकता है।
बहराइच: आगजनी में दो करोड़ की संपति जलकर राख, पढ़ें बहराइच बवाल की पूरी टाइमलाइन
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान मकान से पथराव व गोलीबारी में रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। जिले जगह-जगह में प्रतिमा विसर्जन को रोक दिया गया। शहर में स्टीलगंज तालाब के पास बाइक में आग लगा दी गई।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शरद पूर्णिमा महोत्सव, श्रीकेशवदेव चंद्रलोक में विराजमान होकर दर्शन देंगे श्रीकृष्ण
शरद पूर्णिमा 2024श्री कृष्ण जन्मस्थान पर शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 16 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। भक्तों को रात 11.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। महारास का मंचन होगा और श्री गिरिराजजी की महाशयन आरती होगी। आयुर्वेद चिकित्सालय में श्वास रोगियों को खीर के साथ दवा का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वृंदावन में ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में कार्तिक नियम सेवा महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है।
'हिंसा रोकें और दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई', Bahraich Violence को लेकर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से की अपील
बहराइच हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा बहराइच उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।