Skip to main content

बहराइच हिंसा पर सपा का सियासी साजिश वाला एंगल, रामगोपाल की मौत से पहले का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

बहराइच में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी ने एक नया एंगल उठाया है। पार्टी ने गोपाल का एक वीडियो शेयर किया है जो उसकी मौत से कुछ देर पहले का है। सपा ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गोपाल के मन में ये जहर किसने भरा? पार्टी ने इसे इंटेलिजेंस फेल्योर पुलिस फेल्योर और भाजपा की साजिश बताया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जारी हिंसा पर समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो हिंसा में मारे गए गोपाल का मौत से कुछ देर पहले का है। साथ ही पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर हो रही हिंसा में राजनीति करने का आरोप लगाया है।

फ‍िर भड़की ह‍िंसा, कार-दुकानों में आगजनी; CM योगी के आदेश पर STF चीफ पहुंचे बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फ‍िर से ह‍िंसा भड़क गई। फायर‍िंग में मारे गए युवक रामगोपाल म‍िश्र की शव यात्रा में शामि‍ल लोगों ने कई गाड़ि‍यों और दुकानों में आग लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। पुल‍िस फोर्स तैनात हे।

UPPCS PCS Exam Date 2024: पीसीएस प्रीलिम्स की नई तारीखों से RO/ARO परीक्षा पर संकट के बादल, टलने के आसार बढ़े

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सांसे पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा कराने में फूल रही हैं। 26-27 अक्टूबर को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब सात और आठ दिसंबर को कराने की योजना बन गई है। साफ है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तुलना में उम्मीदवारों की दोगुनी संख्या वाली समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा के भी टलने के आसार प्रबल हैं।

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत! सरकार ने जारी किया 164 करोड़ रुपये का मुआवजा

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने अब तक 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया है। 34 जिलों के 312866 किसानों को सहायता राशि दी गई है। सर्वाधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को मिला है। इस जिले के 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70.88 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया गया है।

UP Politics: यूपी उपचुनाव में भाजपा की बढ़ सकती है चुनौती! अखिलेश ने लोकसभा में चला था ये दांव

उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व योगी सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप को विश्वास है कि जाट नाराज नहीं है। भाजपा को रालोद से गठबंधन का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा कांग्रेस और सपा ने पिछड़ों और दलितों में आरक्षण का जो भ्रम फैलाया था वह भी दूर हो गया है।

एक्शन में IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, पराली जलाने पर लगाया प्रतिबंध; किसानों से वसूली जाएगी क्षतिपूर्ति

UP News उत्तर प्रदेश सरकार ने फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए रैलियों सभाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पराली जलाने पर दंड का प्रावधान लागू किया गया है जिसके तहत किसानों से क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी। इस अभियान में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल अहम भूमिका निभा रही हैं।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मां अस्‍पताल में भर्ती, मिलने उत्‍तराखंड पहुंचे CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड आए हैं। बताया कि योगी का बदरीनाथ जाने के कार्यक्रम भी है। प्रशासन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80 वर्ष) पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। जहां उनसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं।

UP News: काशी में बनेगा देश का पहला हिंदी साहित्य का भाषा संग्रहालय, DPR हुआ फाइनल

काशी में बनने जा रहा है देश का पहला हिंदी साहित्य का भाषा संग्रहालय। 25 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले इस संग्रहालय में हिंदी के ख्यात साहित्यकारों की रचनाओं तस्वीरों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संजोया जाएगा। साथ ही एक एम्फीथियेटर और ऑडिटोरियम भी होगा जहां साहित्यकारों के जीवन और रचनाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वाराणसी। काशी हिंदी साहित्य के निर्माण, विकास और नवजागरण का गढ़ रहा है। कबीरदास, रैदास, तुलसी दास से लेकर आधुनिक युग के भारतेंदु हरिश्चंद्र, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र, जयशंकर प्रसाद ने काशी के साहित्य को समृद्ध किया

पुलिस ने महापंचायत जाने से रोका, तो NH-9 पर धरने पर बैठ गए विधायक नंदकिशोर गुर्जर; थम गई वाहनों की रफ्तार

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान के बाद तनाव खत्म होता नहीं दिख रहा है। हिंदू संगठनों ने रविवार को डासना देवी मंदिर पर महापंचायत का आयोजन किया लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। पुलिस ने मंदिर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग कर लोगों को महापंचायत में नहीं जाने दिया। इस बीच लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर हाईवे पर धरने पर बैठ गए।

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान के बाद तनाव का माहौल है। इस बीच, हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मां अस्‍पताल में भर्ती, मिलने उत्‍तराखंड पहुंचे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड आए हैं। बताया कि योगी का बदरीनाथ जाने के कार्यक्रम भी है। प्रशासन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है । 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80 वर्ष) पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। जहां उनसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं।