जीटी रोड पर दौलतपुरा से हापुड़ तिराहा तक बनेगी एलिवेटेड रोड, हजारों वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत
जीटी रोड पर दौलतपुरा से हापुड़ तिराहा तक एलिवेटेड रोड बनेगी। इससे हजारों वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि जीटी रोड पर जाम की समस्या का खत्म कराया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार है जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करूंगा उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा है।
UPPSC Exam: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में कराने की तैयारी में आयोग, जानिए कब तक जारी होगा फाइल डेट
उत्तर-प्रदेश परीक्षा अध्यादेश में केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के कारण पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने वाले 5.76 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा एक दिन में कराने में मुश्किलें बढ़ीं तो आयोग ने 26 और 27 अक्टूबर को परीक्षा कराने का विकल्प तैयार किया। इन दोनों दिनों में परीक्षा के लिए जिलाधिकारियों के माध्यम से जिलों से केंद्रों से सहमति भी ले ली गई थी लेकिन मुश्किल का हल नहीं निकला।
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में आज महापंचायत, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; भीड़ जुटने की आशंका पर पीएसी तैनात
डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान के बाद से तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में आज डासना देवी मंदिर में हिंदू संगठनों की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी है। भीड़ जुटने की आशंका के मद्देनजर मौके पर पुलिस फोर्ट तैनात है।
गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर में चार अक्टूबर को मंदिर पर पहुंची उग्र भीड़ के विरोध में आज रविवार को महापंचायत होगी। महापंचायत में हिंदूवादी संगठनों के साथ ही संत भी शामिल होंगे।
यूपी को मिलेंगी सात नई सड़कें, पहली बार पर्यावरण के अनुकूल होंगी; दुर्घटनाओं का खतरा भी होगा कम
लखनऊ में सात नई सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। ये सड़कें मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत बनाई जा रही हैं। इन सड़कों की खासियत यह होगी कि ये पर्यावरण के अनुकूल होंगी और इन पर दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। सड़कों के किनारे पार्किंग और वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे।
लखनऊ। शहर में खास तरह से बनने वाली सात सड़कों की नींव शनिवार को रखी गई। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्राक्चर डेवलेपमेंट स्कीम के तहत बनने वाली सड़कों की कुछ खासियत होगी। खास यह होगा कि सड़क को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
30 साल बाद की घर वापसी; सहारनपुर के शहाबुद्दीन सनातन धर्म अपनानकर अब कहलाएंगे अर्जुन भारद्वाज
चिलकाना निवासी शहाबुद्दीन ने 30 साल बाद सनातन धर्म में वापसी की है। सरसावा के देवकी मंदिर में उनका शुद्धिकरण कराया गया। अब उनका नाम अर्जुन भारद्वाज है। उन्होंने बताया कि लालच में उनका धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। अब वह स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में लौट आए हैं। तीस वर्ष पहले वे हिंदू धर्म से ही संबंध रखते थे।
रेल कर्मियों के लिए बड़ी राहत! अब मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों में होगा फ्री इलाज, रेलवे का 13 निजी अस्पतालों से करार
रेलवे कर्मचारियों को अब गंभीर बीमारी की इमरजेंसी में उन्हें मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिलेगा। रेलवे ने 13 निजी अस्पतालों के साथ करार किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रेल कर्मचारियों को रेलवे अस्पताल पहुंचकर रेफर कराने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे पैनल में शामिल निजी अस्पताल में जाकर उम्मीद कार्ड के आधार पर भर्ती हो सकेंगे।
बरेली। रेल कर्मियों को गंभीर बीमारी होने पर इमरजेंसी की स्थिति में वह रेलवे के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में उम्मीद कार्ड के आधार पर भर्ती हो सकेंगे। उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचकर रेफर कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
मुस्लिम युवती मेहर ने प्रिंस से रचाई शादी… नाम रखा महक, घरवालों को लेकर कही बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सनातन धर्म से प्रभावित होकर दो मुस्लिम युवतियों ने शुक्रवार को हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने अपना नाम बदलने के साथ ही शुक्रवार को खिरनीबाग स्थित रामजानकी मंदिर में हिंदू युवकों से विधि विधान से शादी रचाई जबकि मतांतरण करने कर मुस्लिम धर्म अपनाने वाली युवती व एक अन्य युवक की घर वापसी कराई गई।
यूपी के एक जिले में हैं रावण रूपी 10 बुराइयां, हो जाए खात्मा तो चमक उठेगा; यहां सिर पर दौड़ती है मौत
दशहरे के पावन पर्व पर जहाँ अधर्म के प्रतीक रावण का अंत होता है वहीं शामली जिले की समस्याओं का अंत कब होगा? परिवहन व्यवस्था वायु प्रदूषण जल प्रदूषण बकाया गन्ना भुगतान आवारा कुत्ते बंदर बेसहारा गोवंश अपराध स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली बेरोजगारी परिवहन की दुर्दशा जाम और गंदगी जैसे मुद्दे जिलेवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
शादी करने के लिए सरकार की तरफ से मिल रहे पैसे, योजना का लाभ पाने के लिए आज ही करें आवेदन
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग शादी योजना संचालित कर रहा है। इस योजना के तहत बेटियों को घर बसाने के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ पाने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
UP News: बिजनौर में घरवालों के सामने ही मासूम बच्ची को खींच ले गया गुलदार, मौत के घाट उतारकर छोड़ा
बिजनौर में एक मासूम बच्ची तान्या को उसके घरवालों के सामने ही एक गुलदार ने खींच लिया और मौत के घाट उतार दिया। यह घटना तब हुई जब तान्या अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रही थी। गुलदार के हमले में तान्या की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। इस साल गुलदार के हमले में यह सातवीं और 21 महीनों में 26वीं मौत है।