Skip to main content

अखिलेश यादव की नीतीश कुमार से बड़ी मांग, मोदी सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा; बोले- यह मौका मिला है...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग की। दरअसल समाजवादी नेता और संपूर्ण क्रांति के सूत्रधार जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके नाम पर बने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपी सेंटर) जाने से रोकने पर सपा अध्यक्ष भड़क गए।

ब‍िजली बि‍ल 60 फीसदी तक हो जाएगा कम, 1 लाख तक की सब्‍स‍िडी का भी म‍िलेगा लाभ; करना होगा बस ये काम

पीएम सूर्य घर योजना से हर जगह रोशनी फैलाने के लिए प्रशासिनक अमला तैयार है। योजना के जर‍िए उपभोक्ता अपने बिजली बिलों में 60 प्रतिशत तक की कमी कर सकते हैं जिससे उनकी मासिक खर्चों में राहत मिलती है। इसके अलावा उपभोक्ता अधिकतम एक लाख आठ हजार रुपए तक की सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं जो सोलर पैनल की लागत को काफी कम कर देती है।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना से हर जगह रोशनी फैलाने के लिए प्रशासिनक अमला तैयार है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस योजना का लाभ घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

अब प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली, अस्पतालों को मिली मंजूरी

नोएडा न्यूज़ अब गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में प्लाज्मा व प्लेटलेट्स के लिए जेब ढीली नहीं करने पड़ेगी। दरअसल नोएडा के जिला अस्पतालों में नई सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए लखनऊ से मंजूरी भी मिल गई है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले अस्पताल प्रबंधन को लाइसेंस मिल सकता है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

UP News: महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हो रही सराहना

गाजियाबाद में एक रोडवेज बस में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने एक महिला की सुरक्षित प्रसव में मदद की। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह घटना इंदरगढ़ी बस स्टैंड पर हुई। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने बस में ही महिला को प्रसव कराया। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को संजय नगर जिला अस्पताल ले जाया गया। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में रोडवेज बस में प्रसव कराने का मामला सामने आया है। हालांकि, महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 

सुल्तानपुर न्यूज़: कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, पहुंची फायर ब्रिगेड; दो घंटे तक रुकी रही ट्रेन

सुलतानपुर में कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन में अचानक लपटें और धुआं निकलने लगा। चालक ने भदैंया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग बुझाई। लगभग 2 घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना किया गया। 

सुलतानपुर। कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन से लपटें व धुआं निकलता देखकर चालक ने ट्रेन को भदैंया रेलवे स्टेशन पर रोक दी। रेलवे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। 

Transfer: यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, आठ अधिकारियों का तबादला; चार जिलों में नए सीएमओ तैनात

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। आठ संयुक्त निदेशकों के तबादले किए गए हैं। रायबरेली गाजीपुर महाराजगंज और कन्नौज में नए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) तैनात किए गए हैं।मौजूदा सीएमओ का विभिन्न अस्पतालों में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरण किया गया है। डा. श्रीकांत शुक्ला को महाराजगंज का सीएमओ बनाया गया है। खबर में पूरी डिटेल पढ़िए।

UP उपचुनाव में किस करवट बैठेगा ऊंट, BJP की तरफ यू-टर्न ले रहे दलित! क्या होगा मायावती का प्लान?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो ही जाति-वर्गों को लेकर सियासी शोर सुनाई दिया एक जाट और दूसरे दलित। इस शोर के इतर भाजपा ने ध्यान शांत खेमे की ओर लगाया। तमाम विश्लेषक मान रहे हैं कि जाट बनाम गैर जाट ओबीसी की लड़ाई में गैर जाट ओबीसी भाजपा को अधिक मिला और इसी तरह मायावती के सजातीय जाटव वोट से अधिक प्रयास भाजपा ने अन्य दलितों के लिए किया।

'उपचुनाव में टिकट मिलना खुशी नहीं...', अखिलेश के एलान के बाद सपा प्रत्याशी ने क्यों कही ये बात?

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है। नसीम ने कहा कि उपचुनाव में टिकट मिलना खुशी का नहीं बल्कि संघर्ष का मौका है। पार्टी ने हमारे परिवार पर भरोसा जताया है। इसलिए कड़ी मेहनत कर पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।

कानपुर। सीसामऊ सीट के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी मिलते ही नसीम भावुक हो गईं।

YEIDA Plot Scheme 2024: 361 लोगों की किस्मत की खुल रही लॉटरी, यहां LIVE देखें ड्रॉ प्रक्रिया

यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में 187577 आवेदकों की किस्मत का फैसला आज होगा। आज सुबह 10 बजे से ड्रा में आवेदकों के नाम की पर्ची निकाली जाएगी। जिसके बाद भूखंड का आवंटन किया जाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि इसमें सिर्फ एक मुश्त भुगतान का विकल्प भरने वाले आवेदकों को ड्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में 187577 आवेदकों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में सुबह दस बजे से होने वाले ड्रॉ में आवेदकों के नाम की पर्ची निकालकर भूखंड का आवंटन होगा।

खोदाई के दौरान निकला 20 किलो खजाना, लूटने के लिए मची भगदड़; देखें तस्वीरें

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के राजपुर कलां गांव में खोदाई के दौरान मिले सफेद धातु के सिक्कों और गहनों की खबर से पुरातत्व विभाग की टीम हरकत में आ गई है। टीम ने ग्रामीणों से 44 सिक्के जब्त किए हैं जबकि चर्चा है कि मिट्टी के नीचे से करीब 18-20 किलो वजन के सिक्के और गहने मिले हैं। पुरातत्व विभाग सिक्कों की जांच कर रहा है।