बुलंदशहर में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
बुलंदशहर में एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार बदमाशों ने एक सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी की है। मृतक जवान के परिजनों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक सेना के जवान की हत्या कर दी। मामला खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी का है।
नेपाल में बैठकर लाहौर की लोकेशन सर्च कर रहा था ब्राजीली नागरिक, लेपटॉप में मिली जानकारी से सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां
नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय एक ब्राज़ीलियाई नागरिक को सोनौली सीमा पर गिरफ्तार किया गया। उसके लैपटॉप में पाकिस्तान के लाहौर लोकेशन सर्च का इनपुट मिला है। सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। आरोपित को जेल भेज दिया गया है और उसके भारत आने के उद्देश्यों की जांच की जा रही है। आरोपित के पास भारत में प्रवेश का वीजा नहीं था।
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा के फरेंदी तिवारी से मंगलवार को एसएसबी की 66 वीं बटालियन के जवानों ने नेपाल से भारत प्रवेश करते ब्राजील के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया था।
नोएडा और गाजियाबाद वाले ध्यान दें, शनिवार रात से बंद हो जाएगी गंगनहर; बिना पानी के मनेगी 10 लाख लोगों की दिवाली
शनिवार रात 12 बजे हरिद्वार से गंगनहर बंद कर दी जाएगी। इससे नोएडा और गाजियाबाद में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गंगाजल की सप्लाई न होने से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। लोगों की दिवाली भी पानी की किल्लत के बीच मनेगी। दो नवंबर की रात 12 बजे गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई सामन्य हो सकेगी।
गाजियाबाद/नोएडा। गंगनहर की सफाई के लिए शनिवार रात 12 बजे हरिद्वार से गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। इससे ट्रांस हिंडन क्षेत्र के साथ नोएडा के लोगों को गंगाजल प्लांट से गंगाजल नहीं मिलेगा।
युवक के शरीर पर ब्रा मिली… बगल में ही पड़ा था सूट-सलवार, बुलडोजर चलाने वाला ‘गूंगा’ क्यों बना कातिल?
संभल में सब्जी विक्रेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मूक बधिर जितेंद्र ने छेड़छाड़ के बाद अपमान का बदला लेने के लिए साथी जसवंत की हत्या थी। पुलिस ने ट्रांसलेटर के माध्यम से पूछताछ की जिस पर जितेंद्र ने जुर्म कबूला। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक युवक का आरोपी के साथ पहले से मिलना-जुलना होता था। वह लड़की की वेशभूषा में ही उससे मिलता था।
संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कादरपुर कुकेटा में तीन अक्टूबर को हुई सब्जी विक्रेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी।
एक्शन में गोंडा की DM नेहा शर्मा, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल समेत तीन को किया सस्पेंड; जांच के आदेश
डीएम नेहा शर्मा ने एक राजस्व निरीक्षक व दो लेखपाल को निलंबित कर दिया है। गलत वरासत करने के मामले में दो राजस्व निरीक्षक व दो लेखपाल समेत राजस्व कर्मी दोषी पाए गए हैं। वहीं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डीएम के जनता दर्शन में दो सितंबर को ग्राम रमवापुर गोविंदा निवासी रामकिशुन ने शिकायत दर्ज कराई थी।
सपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की सूची, करहल से तेजप्रताप यादव का नाम; देखें पूरी लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने उपचुनाव के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव को मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। सभी छह सीटों पर देखें उम्मीदवार की पूरी लिस्ट ...
लखीमपुर में पुलिस के सामने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को जड़ा थप्पड़, जमकर हुआ बवाल; VIDEO वायरल
यूपी के लखीमपुर में बुधवार को पुलिस के सामने सदर विधायक योगेश वर्मा को एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। अवधेश के थप्पड़ मारने के बाद विधायक के समर्थकों ने भी अवधेश को पीट दिया। इस दौरान पुलिस बीच-बचाव करती रही।
प्रेम कहानी का दुखद अंतः प्रेमी ने फांसी लगाने का किया नाटक, युवती ने सच मानकर खा लिया जहर, खत्म हुई जिंदगी
शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को स्वजन ने फटकारा तो युवक ने फांसी लगाने का नाटक किया। युवक के फांसी लगाने की खबर से आहत युवती ने जहर देकर जान दे दी। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतका के भाई ने युवक और उसके परिवार वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
रेहड़। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवती की जान चली गई। शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को स्वजन ने फटकारा, तो युवक ने फांसी लगाने का नाटक किया। युवक के फांसी लगाने की खबर से आहत हुई युवती ने जहर देकर जान दे दी।
IIT-BHU: तरबूज के बीज से बनी ऐसी डिवाइस, आसानी से हो जाएगी दूध में यूरिया की जांच
आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के वैज्ञानिकों ने तरबूज के बीजों से एक बायोइलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाया है जो दूध में यूरिया की मिलावट का पता लगा सकता है। तरबूज के बीजों में यूरिया एंजाइम की खोज की गई है जो यूरिया को तोड़ता है। इस डिवाइस को इलेक्ट्रोकेमिकल और बायोइलेक्ट्रॉनिक गुण प्राप्त हुए हैं जिससे दूध के नमूनों में यूरिया की सटीक पहचान हो सकती है।
यूपी में एक और एक्सपोर्ट हब बनाने जा रही योगी सरकार, 26 जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार एक और एक्सपोर्ट हब बनाने जा रही है। सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब विकसित करने का फैसला लिया है। इससे 26 जिलों के किसानों को फायदा होगा। एयरपोर्ट कार्गो के जरिये उनके फसल उत्पाद वैश्विक बाजार तक पहुंचेंगे। किसानों की आमदनी बढ़ाने व एयरपोर्ट निर्माण से होने वाले लाभ में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह योजना तैयार की गई।