तीन नेताओं ने रची थी डासना देवी मंदिर पर हमले की साजिश, गाजियाबाद पुलिस को मिले खुफिया इनपुट
गाजियाबाद पुलिस ने डासना देवी मंदिर पर हुए हमले की साजिश का खुलासा किया है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि तीन राजनेताओं ने पद्दे के पीछे से हमले की साजिश रची थी। डासना देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। पहले यहां पर 25 पुलिसकर्मी तैनात रहते थे अब यहां पर 50 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जानिए पूरी कहानी इस रिपोर्ट में।
'राहुल बाबा का क्या होगा?' विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से दर्ज की जीत; अब बृजभूषण शरण सिंह ने दिया रिएक्शन
कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से छह हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेजेपी के अमरजीत ढांडा को शिकस्त दी है। विनेश फोगाट की जीत पर अब भाजपा नेता बृजभूषण ने विनेश की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- हमारा नाम लेकर अगर वे जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं।
सर्किट हाउस के बाहर के जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, पुलिस ने छह बाइकों को किया सीज; दो युवक हिरासत में
गोरखपुर जिले में सर्किट हाउस के पास केक काटना युवकों को पड़ा भारी। युवक सड़क पर बाइक खड़ी करके केक काट रहे थे। वहीं राहगीरों पर कमेंट करने का भी आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं रामगढ़ताल थाना पुलिस ने छह बाइक को भी सीज किया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
कोर्ट की सुरक्षा में चूक, मेड इन इटली पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार
गोंडा की एक अदालत में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक युवक अवैध रूप से मेड इन इटली पिस्टल के साथ अदालत में घुस गया। पुलिस ने उसे सीढ़ियों के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं न्यायालय की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Yeti Narasimhanand Case: हाईवे किया जाम, यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुस्लिम संगठन में आक्रोश; जमकर हंगामा
यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में गाजियाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम लगा दिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग यूपी गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया है। पढ़िए पूरा अपडेट।
गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नसिंहानंद के बयान के विरोध में मंगलवार को मस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
वहीं, यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम लगा दिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग यूपी गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं।
फ्री फायर कैफे में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा तो मुंह छिपाने लगे 50 युवक-युवतियां
पुलिस ने दो कैफे सेंटरों पर छापेमारी की जहां अनैतिक कार्य हो रहे थे। 50 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया। कैफे संचालक दंपती समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान और शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
नाबालिग छात्रा पर एसिड अटैक, बदमाशों ने अगवा कर डाला तेजाब… निर्वस्त्र हालत में घर पहुंचते ही बेहोश हुई पीड़िता
हसनपुर के एक गांव में 14 वर्षीय छात्रा को दो युवकों ने घर के बाहर से अगवा किया पीटा और तेजाब डाल दिया। छात्रा एक घंटे बाद घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजन उसे मेरठ ले गए जहां डॉक्टर ने एसिड अटैक की आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक और विधायक ने घटनास्थल का दौरा किया। आरोपियों की तलाश जारी है।
रात में कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा को घर के बाहर से दो युवक अगवा कर ले गए। पिटाई करने के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। करीब एक घंटा बाद रोते हुए घर पहुंचकर छात्रा बेहोश हो गई।
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! e-KYC कराना हुआ जरूरी, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपका गैस कनेक्शन निरस्त कर दिया जाएगा। इसे लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने अभियान शुरू किया। इसके तहत घर-घर जाकर चूल्हा और पाइप की जांच होगी। दरअसल सब्सिडी में समस्या हो रही है इसलिए यह कदमउठाया गया। जानिए पूरी डिटेल इस खबर में।
महराजगंज। एलपीजी (लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ताओं को भी अब ई- केवाईसी (इलेक्ट्रानिक नो योर कस्टम) कराना होगा। हालांकि अभी 2019 के पहले जिनका कनेक्शन है, उन्हीं को ई-केवाईसी करानी है।
यति नरसिंहानंद के बयान के बाद गाजियाबाद में उबाल, कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे मुस्लिम समाज के लोग
यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है। जमीयत उलामा-ए-हिंद के बैनर तले बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मोदीनगर तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। लोगों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एसडीएम और एसीपी उन्हें समझाने में जुटे हैं लेकिन लोग तहसील में ही धरने पर बैठे हैं।
गोंडा में पटाखे की फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, अगल-बगल के मकानों में आईं दरारें; 2 की मौत-5 घायल
गोंडा के एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। विस्फोट इतना भीषण था कि आस-पास के घरों और दुकानों में दरारें आ गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बेलसर चौकी से 800 मीटर दूर पटाखा बनाने का कारखाना चल रहा था लेकिन पुलिस को कानोंकान खबर नहीं लग सकी और यह भीषण हादसा हो गया।
गोंडा। तरबगंज थाना के नगर पंचायत बेलसर के उमरी रोड स्थित मकान में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों को लखनऊ मेडिकल कालेेज के लिए रेफर किया गया है।