उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
उत्तराखंड रुद्रपुर समाचार
रुद्रपुर। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे और रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सौरभ बेहड़ को आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उन्हें ICU में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
दबंगई: बरेली मे दलित युवक को गंजा कर दबंगों का हैवानियत भरा खेल, चेहरे पर पोती कीचड़-स्याही, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पैसे मांगने की सजा! दलित युवक की मूंछ-भौंहें काटी, सिर मुंडवाया, दो दबोचे गए
बरेली में शर्मनाक वारदात: जाति के नाम पर जुल्म, वायरल वीडियो ने खोली दबंगों की पोल
दबंगई की हदें पार! दलित युवक को सरेआम अपमानित किया, बरेली पुलिस एक्शन अब मोड में
बरेली समाचार
बरेली डीएम अविनाश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने किया अलर्ट
बरेली समाचार
बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shri Avinash Singh, District Magistrate (DM) Bareilly के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है।
जिला प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए आम जनता को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि “Shri Avinash Singh, DM” के नाम से संचालित उक्त फेसबुक आईडी पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे या जिला प्रशासन से कोई भी संबंध नहीं है।
यह आईडी किसी अज्ञात व्यक्ति/हैकर द्वारा बनाई गई है।
- Read more about बरेली डीएम अविनाश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने किया अलर्ट
- Log in to post comments
- 8 views
बरेली:किला क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
किला क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत; मासूम बेटी बोली- “रात से मम्मी नहीं उठीं”, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप
बरेली समाचार
- Read more about बरेली:किला क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
- Log in to post comments
- 21 views
फरीदपुर में दबंगई की हदें पार! भाजपा एमएलसी के घर में घुसकर मैनेजर से बदसलूकी, वायरल हुआ वीडिओ
बरेली समाचार
आधा किलोमीटर पीछा कर एमएलसी आवास में घुसी भीड़, पुलिस ने 5 को दबोचा
बरेली/फरीदपुर: फरीदपुर कस्बे में बुधवार देर शाम एक मामूली दुकान विवाद ने अचानक ऐसा उग्र रूप ले लिया कि मामला सीधे भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुंवर महाराज सिंह के आवास तक पहुंच गया। दबंगों द्वारा एमएलसी आवास में घुसने और वहां मौजूद मैनेजर से अभद्रता किए जाने का आरोप सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
क्राइम: साइबर ठगों ने सर्राफा कारोबारी का किया WhatsApp हैक, अधिवक्ता से ठगे हजारों रुपए
रायपुर समाचार
रायपुर : राजधानी में साइबर ठगों ने कारोबारी बनकर वकील के साथ 55 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है. आरोपियों ने वाट्सएप पर झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन करवाया. वकील को रकम कुछ घंटों के बाद वापस करने की बात कही गई थी, लेकिन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजते मैसेज डिलीवर नहीं हुआ. जवेलर्स दुकान के वास्तविक फोन नंबर पर बात करने पर पता चला कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से पैसों की मांग नहीं की गई है. तब वकील को ठगी का एहसास हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
सनसनीखेज हत्या कांड का पर्दाफाश: पत्नी व प्रेमी ने मिलकर हथोड़े से सिर कुचल कर मौत के घाट उतारा
बरेली समाचार
बरेली : दरअसल जनपद में थाना सिरौली क्षेत्र में रहने बाले सुरेश पाल हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है।पुलिस ने भारी मशक्क़त के बाद जाँच में जो सच लाकर सामने रखा है उससे तो क्राइम थ्रिलर भी फीके पड़ रहे हैँ।पुलिस जाँच रिपोर्ट की इस सनसनी वारदात में कोई बाहरी दुश्मन नहीं बल्कि मृतक की ही पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर हथोड़े से सिर कुचल मौत के घाट उतारा है।
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन एवं आईपीएस अंशिका वर्मा की सख्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का पर्दाफाश किया है।
बहराइच: तालाब में मिलीं मां और दो बेटियों के शव, पिता बोले- बेटा न होने पर की गई हत्या
बहराइच समाचार
बहराइच: बहराइच में मां और दो बेटियों की लाशें तालाब में मिलीं.खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि ससुरालियों ने हत्या करके फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यूपी के बहराइच में विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब से मिले हैं. मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या करके शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है.आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को लेकर कि व्यापक समीक्षा ,जरा सी चूक पर होंगी सख्त कार्रवाई
बरेली समाचार
बरेली।एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी त्योहारों की तैयारी तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से रविवार को गूगल मीट के माध्यम से तीन घंटे लंबी समीक्षा बैठक की।
यह समीक्षा गोष्ठी 11 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एलआईयू, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।
सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती, सीसी टीमों पर गिरी गाज SSP बरेली अनुराग आर्य ने ZFD (Zero-Fatality District) अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा की।
देवगांव थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की गाड़ी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
ब्रेकिंग आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद की देवगांव कोतवाली पुलिस ने चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो जौनपुर और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। ये शातिर न केवल लोगों को ठगते थे, बल्कि पोल खुलने पर ग्राहकों को जान से मारने की धमकी भी देते थे।