Skip to main content

उत्तराखंड चमोली में दर्दनाक हादसा: जंगल की आग बुझाने गया फायर कर्मचारी खाई में मृत मिला

उत्तराखंड: चमोली में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ हाईवे के समीप बेड़ूबगढ़ बिरही क्षेत्र में चीड़ के जंगल में लगी आग बुझाने गया फायर कर्मचारी राजेंद्र सिंह नेगी की खाई में गिरने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव करीब 70 मीटर गहरी खाई में बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, पाखी जलगवाड़ गांव निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम के साथ जंगल की आग बुझाने पहुंचा था। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे चट्टानी क्षेत्र में आग तेजी से फैल गई थी, जिसके बाद 15 सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया।

शाम करीब सात बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और सभी फायर कर्मचारी वापस हाईवे तक पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र सिंह लापता था। साथियों ने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात जंगल में राजेंद्र का मोबाइल फोन मिला, लेकिन अंधेरा और दुर्गम रास्तों के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा।


 


 

News Category