Skip to main content

बरेली: बिजली कनेक्शन कटवाने के बाद भी किसानों का आ रहा बिजली बिल

फतेहगंज पश्चिमी _ बिजली कनेक्शन कटवाने के बाद भी गरीब किसानों का हर महीने आ रहा बिजली बिल। किसानो की बिजली बिल की समस्या का समाधान न होने पर मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बिजली घर के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मनकरी गांव  निवासी किसान राम बहादुर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद हर महीने फर्जी बिजली बिल आ रहा है।  पीड़ित राम बहादुर बिजली विभाग के कई पदाधिकारी से मिले मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।उसके बाद आज 21 मई गुरुवार को  मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, पीड़ित किसान राम बहादुर एवं अन्य किसानों को लेकर को लेकर फतेहगंज पश्चिमी (बिजली घर) उपकेंद्र पर पहुंचे और वहां पर बिजली विभाग के अधिकारी(एसडीओ) उप खंड अधिकारी अंकित द्विवेदी, एवं वरिष्ठ लिपिक अंकिता सक्सेना, आदिल मलिक और वहां बैठे बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर पीड़ित किसान राम बहादुर के बिजली बिल की समस्या का समाधान करने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन टिकैत मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि मनकरी गांव निवासी पीड़ित किसान राम बहादुर ने 31.1.2026 को बिजली कनेक्शन कटवाने की एप्लीकेशन दी थी, उसके बाद बिजली कनेक्शन कटने के बाद  पीड़ित राम बहादुर का बिजली बिल निरंतर हर महीने आ रहा है,  पीड़ित द्वारा कई बार बिजली घर के चक्कर काटने के बाद भी पीड़ित की समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी सिलसिले में आज बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर पीड़ित की समस्या का समाधान करने की बात कही और कहा अगर पीड़ित किसान की समस्या का समाधान न किया गया तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का काम किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान, युवा तहसील अध्यक्ष विशाल पाल, मीरगंज तहसील के वरिष्ठ संरक्षक राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, राम बहादुर, पूरन लाल मौर्य, द्वारकी प्रसाद, गुरुजेंट सिंह समेत बिजली विभाग के राकेश माहेश्वरी, श्याम सुंदर, प्रवीन, मोहित आदि किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।