पूर्वप्रधानमंत्री स्व० राजीवगांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि किया रक्तदान
RGANews Bareilly
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, रक्तदान कर किया नमन
बरेली: महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और संगोष्ठी आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि राजीव गांधी जैसा दूरदर्शी नेता आज के समय में मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। साथ ही उनका मानना था कि लोकतंत्र केवल लोकसभा और विधानसभा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि गांव-गांव तक जनभागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, इसी सोच के साथ उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का सपना देखा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है कि देश आज डिजिटल क्रांति की दिशा में आगे बढ़ा है। शिक्षा और तकनीक को गांवों तक पहुंचाने की सोच उनके कार्यकाल में दिखाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचे, इसी उद्देश्य से नवोदय विद्यालय जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने की सोच भी राजीव गांधी के नेतृत्व में मजबूत हुई। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर वर्तमान परिस्थितियों पर भी चिंता व्यक्त की।
आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवींद्र सहारा ने कहा हमें गर्व है कि राजीव गांधी जैसे नेता हमारी पार्टी के थे जिनमें पदचिंनो पर आज भी हम चल रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत वरिष्ठ नेता डॉ. हरीश गंगवार एवं महानगर उपाध्यक्ष जीशान अफरीदी, और कमरुद्दीन सैफी ने रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, बंशीधर गंगवार,पंकज उपाध्याय, राजा राम साहू, मुकेश वाल्मीकि, विनोद कुमार,रेहान बसीरई , प्रवीण मिश्रा, कासिम कश्मीरी,,महेंद्र पाल गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार,अनिल देव शर्मा, , तीर्थ मधुकर डॉ दतराम, राम भरोसे पाल, सफदर अली बुखारी,साजिद अब्बासी, एमके घोष,सुरेश दिवाकर मोहम्मद कासिम, जितेंद्र बाबू, अमजद खान, तबस्सुम खान, शबनम मलिक, नजमी जोया खान, नत्थू लाल साहू एवं नबी हसन आदि मौजूद रहे।
- Log in to post comments
- 10 views