Skip to main content

घसीटकर गार्ड रूम में ले गए, हॉकी स्टिक से मारा... कोलकाता गैंगरेप केस में CCTV ने खोली हैवानों की करतूत; पुलिस के हाथ लगे कई सबूत

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपियों द्वारा छात्रा को घसीटकर गार्ड रूम में ले जाने और दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा शामिल है जो तृणमूल यूथ विंग का सदस्य है।

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज एक 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद पूरा सूबे गुस्से से उबल रहा है।

व्हाट्सएप कॉल करके बुलाया और तमंचे से गोली मार दी... बाइक लेन-देन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

बाइक के लेन-देन को लेकर रविवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और बाइक को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा। बाइक के लेन-देन को लेकर गांव सलेमपुर में रविवार सुबह चार बजे एक युवक को घर से बुला कर गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

'बाप बाद में हूं, पहले देश का नागरिक हूं'; कोलकाता गैंगरेप आरोपी के पिता बोले- बेटे ने कुछ गलत किया है तो

कोलकाता में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी के पिता ने कहा कि दोषी पाए जाने पर उनके बेटे को कड़ी सजा दी जाए। भाजपा ने घटना की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति बनाई है। संबित पात्रा ने इस घटना पर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की।

कोलकाता में छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अब एक आरोपी के पिता ने बड़ा बयान दे दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आरोपी के पिता ने कहा कि उनके बेटे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद बंबीहा गैंग का पोस्ट- 'ये सही नहीं हुआ, माता को गलती से लगी गोली

'बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके साथी की हत्या के बाद गैंगस्टरों में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। जग्गू भगवानपुरिया ने बदला लेने की पोस्ट डाली है तो वहीं बंबीहा ग्रुप ने भी पोस्टें डाली हैं। बंबीहा ग्रुप ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। जग्गू ग्रुप ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी के परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाया अब हद पार होगी।

गीता कॉलोनी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात यश नामक एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अमन लकी और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के अनुसार यश पर स्कूटर पर हाथापाई के दौरान चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़, हत्या के लिए खरीदी गई पिस्टल बरामद; आरोपियों ने खोले कई राज

इंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल नाले से बरामद कर ली है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी। राज ने हत्या के लिए पिस्टल खरीदी थी, जिसे बाद में प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने नाले में फेंक दिया था।

पहले हत्या की, फिर सीमेंट में जमाकर ट्रंक में रखी लाश... रायपुर में मेरठ जैसी वारदात; रिटायर्ड ASI का बेटा-बहू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सूटकेस में मिली लाश के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली का वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी निकले। संपत्ति विवाद और धोखाधड़ी के कारण वकील ने किशोर की हत्या की। पुलिस ने दिल्ली से वकील और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्किन कैंसर से जूझ रही थी दादी, कचरे के ढेर में धकेल गया पोता; मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला

महिला का नाम यशोदा गायकवाड़ है। वह अपने पोते के साथ मलाड में रहती थी। इसके बाद उसने जो कहा उससे सभी स्तब्ध रह गए। उसने कहा कि मेरा पोता मुझे सुबह यहां लाया और कचरे के पास छोड़ गया। आरे कालोनी में शनिवार सुबह पुलिस को महिला पड़ी मिली।

मुंबई। परिवार में रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। हर रोज इसके कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो मानवता को झकझोर देने वाली है। मुंबई के आरे कालोनी में शनिवार सुबह पुलिस को सड़क पर कूड़े के ढेर के पास एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली।

अमृतसर में ISI के लिए जासूसी करने वाला सेना का जवान साथी सहित गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी

अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत 2016 से सेना में है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। वह भारतीय सैन्य स्थलों और सेना की गतिविधियों की जानकारी आईएसआई को दे रहा था।

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान और उसके साथी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।

अमृतसर में ISI के लिए जासूसी करने वाला सेना का जवान साथी सहित गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी

अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत 2016 से सेना में है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। वह भारतीय सैन्य स्थलों और सेना की गतिविधियों की जानकारी आईएसआई को दे रहा था।

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान और उसके साथी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।