Skip to main content

Ayodhya Rape Case: मुठभेड़ में पकड़ा गया किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित, अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

अयोध्या में अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी शाहबान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। राजस्व विभाग ने भी उसकी संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।

मां और बेटे को कमरे में बंद कर पीटना डॉक्‍टरों को पड़ा भारी, तीन निलंबित

प्रयागराज। महिला मरीज के तीमारदार मां-बेटे को कमरे में बंद करके पीटने वाले एसआरएन के तीन रेजीडेंट डाक्टरों को दुष्परिणाम भुगतना पड़ा। जांच कर रहे प्राक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें गंभीर अनुशासनहीनता का दोषी माना, तीनों को अगले 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

यह वही डाक्टर हैं जो घटना के प्रसारित हुए वीडियो में दिख रहे हैं। इस अवधि में ये अस्पताल में कोई भी चिकित्सीय कार्य नहीं कर पाएंगे, उन्हें प्राचार्य के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बोर्ड ने जांच रिपोर्ट एमएलएन मेडिकल कालेज की कार्यकारी प्राचार्य को सौंप दी है।

Hapur Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस कर ट्रक से टकराई कार, पांच लोग घायल

हापुड़ के पास एनएच नौ पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गढ़ की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर है उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया है।

UPPCL: कटिया लगाकर चलाए जा रहे थे एसी, बिजली विभाग ने छापा मारा तो मचा हड़कंप; 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यूपी के बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा है। हैदरगंज चार मीनारी मस्जिद और कच्ची कालोनी में छापेमारी कर 14 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। लोग घरों में एसी और कूलर चोरी की बिजली से चला रहे थे। अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज 

MP News: सवारी बनकर बस को रोका और हथियार के दम पर यात्रियों को लूटा, घटना के बाद फरार हो गए बदमाश

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सवारी बस को लूटने के मामला सामने आया है। बदमाशों ने हाथ दिखाकर बस को रोका। ड्राइवर ने यात्री समझकर बस को रोक दिया। इसके बाद हथियार के दम पर यात्रियों को डरा धमकाकर बदमाशों ने यात्रियों से आभूषण और नकदी लूट लिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो बदमाशों ने बस को रोककर महिलाओं के जेवर छीन लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि इस दौरान उनकी बाइक मौके पर छूट गई। पुलिस बाइक को बरामद का उसके आधार पर छानबीन कर रही है।

पहले 30 लाख रुपये दो', रैगिंग के बाद PG छात्रा से मेडिकल कॉलेज ने की डिमांड; HC ने पीड़िता को दिलाया न्याय

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पहले तो छात्रा के साथ रैगिंग की गई फिर जब छात्रा ने एडमिशन वापस लेने का फैसला किया तो कॉलेज प्रबंधन ने उससे 30 लाख रुपये मांगे। कॉलेज के इस फैसले के खिलाफ छात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। सुनवाई के दौरान छात्रा ने बताया कि उसके साथ क्या अत्याचार हुआ है।

जबलपुर।जबलपुर के सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान पीजी पाठ्यक्रम की छात्रा को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

Jharkhand News: फिदायीन दस्ता तैयार करने वाला था रांची का डॉक्टर, पूरे झारखंड में आतंकवाद फैलाने की थी योजना

नकटा पहाड़ पर आतंकियों को आत्मघाती हमले के साथ-साथ हथियार चलाने की भी ट्रेनिंग देना चाह रहा था। वह पूरे राज्य में आतंकी गतिविधि को फैलाना चाह रहा था। लेकिन झारखंड एटीएस ने मंशा पर पानी फेर दिया।

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अलकायदा इंडिया सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) के संदिग्ध चार आतंकियों को लेकर वापस दिल्ली लौट गई है। इन आतंकियों में इनामुल अंसारी, मोतिउर्र रहमान, शहबाज अंसारी व अल्ताफ अंसारी शामिल हैं।

Uttarakhand News: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे की रैगिंग, सीनियर छात्रों पर शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप

यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे परेशान होकर आठवीं के छात्र को स्कूल छोड़ना पड़ा। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपित सीनियर छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है।

Fake Stamps Case: फर्जी स्टाम्प छाप 100 करोड़ से अधिक की चपत लगा चुके हैं बाप-बेटे, कई राज्‍यों में फैला है नेटवर्क

सरकारी राजस्व का चपत लगाया है। उनका धंधा बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में फैला है। एटीएस के साथ ही गोरखपुर पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

गोरखपुर। फर्जी स्टाम्प छापने वाले सिवान (बिहार)के कमरुद्दीन व उसके बेटे नवाब आरजू अभी पिछले 38 वर्ष में 100 करोड़ से अधिक के सरकारी राजस्व का चपत लगा चुके हैं। फर्जी स्टाम्प के अलावा टिकट छापकर बेचने का उनका धंधा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में फैला है। एटीएस के साथ ही गाेरखपुर पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

UP News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एंबुलेंस चालक का साथी गिरफ्तार, पति के मुंह से ऑक्‍सीजन हटाने का भी लगा है आरोप

यूपी के गाजीपुर में एक एंबुलेंस चालक के साथी को महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चालक अभी भी फरार है। पीड़िता ने बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपित अयोध्या का रहने वाला ऋषभ है। मामला 29 अगस्त का है।

लखनऊ। बीमार पति व भाई के सामने एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक के साथी को गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। वहीं, चालक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।