Skip to main content

सावधान! एक अनचाहा पार्सल खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, सामने आया हैरान करने वाला मामला

साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए अब नया दांव अपनाना शुरू किया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर फेक पार्सल भेज कर लोगों को ठगा जा रहा है। अयोध्‍या में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फर्जी पार्सल भेज कर एक महिला के खाते से एक लाख 45 हजार रुपये पार कर दिए गए। मह‍िला ने साइबर क्राइम थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कराई है। 

'सामने पड़ा था शव और पुलिस दे रही थी पैसे', अंतिम संस्कार के दिन क्या हुआ? दुष्कर्म पीड़िता की मौसी ने सुनाई आपबीती

पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि इस मामले को दबाने के लिए बंगाल पुलिस ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। पीड़ता की मौसी ने भी दावा किया कि जब वे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे तो उस दौरान पुलिस ने उन्हें पैसे देकर मामले को दबाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के पैसे को लेने से हमने तुरंत मना कर दिया।

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पीड़िता के मां-बाप ने दावा किया कि शुरुआत में मामला दबाना के लिए पुलिस ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की थी।

भारतीय कछुओं की बांग्लादेश में हो रही थी तस्करी, BSF ने विफल किया प्रयास; एक तस्कर गिरफ्तार

Tortise Smuggling भारत बांग्लादेश सीमा पर संकटग्रस्त प्रजाति के 195 भारतीय कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है। हालांकि बीएसएफ ने एक्शन लेते हुए इस तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी ​कर लिया गया है। ये संकटग्रस्त प्रजाति के कछुए आईयूसीएन की रेड लिस्ट में शामिल हैं। पकड़े गए कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है। 

बंगाल में महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहे अपराध, अब मॉडलिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा से छेड़छाड़

कोलकाता में एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मॉडलिंग संस्थान के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने वहां हाल ही में दाखिला लिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मॉडल बनने की चाह रखने वाली छात्रा द्वारा हरिदेवपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मंदिर के पास मैदान में बैठे थे 5 लड़के, पुलिस खींचकर लाई थाने; फिर कांड का जब हुआ खुलासा...

झारखंड के जामताड़ा के बेना काली मंदिर के पास से पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। ये ठग नीयर बाय एप के जरिए लोगों को 1000 कैशबैक का झांसा देकर उनके खाते खाली कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल 14 सिम कार्ड और एक बाइक जब्त की है। चार आरोपी फरार हैं।

दुष्‍कर्म पीड़िता की धमकी, '24 घंटे के भीतर मुकेश बाेरा को गिरफ्तार करो, वरना कर लूंगी आत्मदाह'

मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म करने वाली महिला ने 24 घंटे में बोरा व उसके चालक कमल की गिरफ्तारी नही होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उसने बताया कि मुकेश बोरा ने नौकरी देने का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने मेरी नाबालिग बेटी के साथ भी कई बार छेड़खानी की। जिसके बाद मुझे आवाज उठानी पड़ी 

हल्‍द्वानी के बाद कोटाबाग में कार सवारों ने युवती को घेरा, किए गंदे इशारे और छेड़छाड़

उत्तराखंड के कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती अपने साथी मित्र के साथ सामान खरीद रही थी। तभी उनके सामने एक कार आई और सवार एक व्यक्ति ने युवती को गंदे इशारे किए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाढूंगी। कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अभी मेजिस्ट्रेटी बयान नहीं हुए हैं।

मुठभेड़ में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के राइट हैंड माने जाने वाले गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कन्नू गुज्जर के टांग में गोली लगी है। घायल कन्नू को सिविल अस्पताल में दाखिल 

इमिग्रेशन की सतर्कता से इटली रवाना होने से पहले पकड़ा फर्जी वीजा वाला यात्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

IGI Airport इमिग्रेशन की सतर्कता से एक यात्री को इटली जाने से पहले ही पकड़ लिया गया। उसके पासपोर्ट पर लगा स्वीडिश वीजा फर्जी पाया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दो अन्य को विदेश से लौटने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।

गोविंदपुरी में 6 साल के मासूम के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म, बच्चे का पहले हुआ था अपहरण; लोगों का फूटा गुस्सा

दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले 6 साल के मासूम का पहले तो अपहरण किया बाद में उसके साथ कुकर्म किया। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की।

दिल्ली। गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे का अपहरण कर पड़ोसी द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात सड़क जाम कर हंगामा किया।