Skip to main content

Varanasi News: रोडवेज बाबू गिरफ्तार, ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से ले रहा था 50 हजार रुपये घूस

Varanasi News: रोडवेज बाबू गिरफ्तार, ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से ले रहा था 50 हजार रुपये घूस

रोडवेज के कजीटेंसी बाबू रियाजउद्दीन अहमद को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। चालक रमेश कुमार सिंह को ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए यह रुपये लिए जा रहे थे। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित बाबू को सिगरा थाने ले जाकर पूछताछ की और रोडवेज के आरएम गौरव वर्मा को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज किया।

Dehradun ISBT Case: दिल्ली से ही किशोरी के पीछे लग गए थे हैवान, पीड़िता के बयान दर्ज; पुलिस ने आरोपितों की मांगी रिमांड

Dehradun ISBT Case: दिल्ली से ही किशोरी के पीछे लग गए थे हैवान, पीड़िता के बयान दर्ज; पुलिस ने आरोपितों की मांगी रिमांड

आइएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के भी मजिस्ट्रेटी (164) बयान दर्ज करा लिए गए हैं। वहीं जांच से पता चला है कि आरोपित दिल्‍ली से ही किशोरी के पीछे लग गए थे। दून पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के लिए कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मांगी है।

Haridwar: मां ने नशेड़ी बेटे के नाम नहीं किया मकान तो उसके सिर चढ़ा खून, जिसने जन्‍म दिया उसे ही दी दर्दनाक मौत

Haridwar: मां ने नशेड़ी बेटे के नाम नहीं किया मकान तो उसके सिर चढ़ा खून, जिसने जन्‍म दिया उसे ही दी दर्दनाक मौत

धनपुरा गांव में फावड़े व लाठी से हमला कर मां की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को धनपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पड़ोसियों ने खून बहता देख पुलिस व स्वजन को सूचित किया था। आरोपित ने स्मैक के लिए नहीं बल्कि मकान नाम न कराने पर मां की हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपित सावन को धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया।

पथरी(हरिद्वार):- धनपुरा गांव में फावड़े व लाठी से हमला कर मां की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को धनपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कन्नौज कांड में नया खुलासा, बुआ के 'नवाब' से थे अवैध संबंध; रुपयों के लालच में भतीजी से दुष्कर्म में दिया था साथ

कन्नौज कांड में नया खुलासा, बुआ के 'नवाब' से थे अवैध संबंध; रुपयों के लालच में भतीजी से दुष्कर्म में दिया था साथ

Kannauj Rape Case कन्नौज दुष्कर्म मामले में लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं। मंगलवार को आरोपित बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ करने वाले उसने बताया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के उसके साथ पांच वर्षों से अवैध संबंध थे। इसके अलावा दुष्कर्म मामले उसको नवाब सिंह के भाई की ओर मामले में दबाने के लिए रुपए दिया गए थे।

Jhansi News: युवक की हत्या कर शव को दफनाने वाले पिता-पुत्र, दामाद समेत 4 को उम्रकैद, छह महीने के अंदर कोर्ट ने सुनाई सजा

यूपी के झांसी में युवक की हत्‍या कर उसके शव को घर के सामने प्‍लॉट में दफना देने के चर्च‍ित मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-2 विजय कुमार वर्मा-प्रथम की अदालत ने सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा व एक अन्य को एक साल की सजा सुनायी। साथ ही अर्थदंंड से दंड‍ित किया।

यूपी में एक हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, सिर पर सिलेंडर मार उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक हजार रुपये के विवाद में एक शख्स ने अपने दोस्त के सिर पर सिलेंडर मार उसकी हत्या कर दी। सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है दोनों नशे में थे।

Badlapur News Today: इंटरनेट बंद, ट्रेनों के बदले रूट; 72 से ज्यादा गिरफ्तार, पढ़ें 10 Points में पूरा अपडेट

Badlapur News Today: इंटरनेट बंद, ट्रेनों के बदले रूट; 72 से ज्यादा गिरफ्तार, पढ़ें 10 Points में पूरा अपडेट

Badlapur Sexual Abuse Case महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के बाद से हंगामा मचा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव की घटनाओं में कम से कम 17 शहर पुलिसकर्मी और करीब आठ रेलवे पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Rajasthan: चूरू के अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajasthan: चूरू के अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के चूरू जिले के एक सरकारी अस्पताल के एक नर्सिंग अधिकारी को एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। छेड़छाड़ से परेशान वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत पीड़िता ने 17 अगस्त को अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसका इलाज चल रहा है।

बदलापुर के बाद अकोला में हैवानियत! स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करता था टीचर; आरोपी गिरफ्तार

बदलापुर के बाद अकोला में हैवानियत! स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करता था टीचर; आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अकोला में छह स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर सरदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तुरंत आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए। अकोला एसपी ने जानकारी दी कि भारतीय न्याय संहिता और POCSO अधिनियम की धारा 74 और 75 के तहत मामले दर्ज किए गए।

Uttarakhand में एक बार फि‍र सांप के जहर से हत्‍या, इस बार पति ने पत्‍नी को रास्‍ते से हटाया

Uttarakhand में एक बार फि‍र सांप के जहर से हत्‍या, इस बार पति ने पत्‍नी को रास्‍ते से हटाया

Murder By Snake Venom जसपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु के मामले में भाई ने बहनोई पर बीमा राशि हड़पने के लिए बहन को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सांप के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जसपुर: हल्‍द्वानी में गर्ल फ्रेंड द्वारा कारोबारी को सांप से डसवाकर हत्‍या करने के बाद अब जसपुर में एक और मामला सामने आया है।