Skip to main content

Bihar Crime: बिहार में कोलकाता जैसी वारदात, किशोरी को घर से उठा ले गए बदमाश, रेप के बाद कर दी हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोलकाता जैसी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि अपराधाी किशोरी को उसके घर से अगवा करके ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कर दी। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जासं, मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में माता-पिता के सामने घर से अगवा कर अनुसूचित जाति की किशोरी (16) से सामूहिक दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह आठवीं की छात्रा थी। उसका शव सोमवार को गांव के समीप स्थित एक तालाब के पास मिला था।

UP News: बेटी की दवा लेने जा रही महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

UP News: बेटी की दवा लेने जा रही महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह डेढ़ वर्षीय बच्ची के लिए दवा लेने जा रही थी। रास्ते में आरोपित ने उसे डॉक्टर के पास छोड़ने की बात कहकर होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति को सारी बात बता प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लखनऊ PGI की डॉक्टर को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 2.81 करोड़ रुपये, जांच में जुटी पुल‍िस

लखनऊ PGI की डॉक्टर को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 2.81 करोड़ रुपये, जांच में जुटी पुल‍िस

लखनऊ पीजीआई की डॉ. रुचिका टंडन को मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी केस में फंसाने के नाम पर जालसाजों ने सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनके बैंक खातों से 2.81 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर पुलिस ने मामले की प्रथमिकी दर्ज कर एक खाता ट्रेस करते हुए उसमें ट्रांसफर कराए गए 27.88 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं।

Gujarat: आदिवासियों के लिए प्रार्थना सभा से पहले आप-कांग्रेस विधायक नजरबंद, पुलिस ने 58 लोगों को हिरासत में लिया

Gujarat: आदिवासियों के लिए प्रार्थना सभा से पहले आप-कांग्रेस विधायक नजरबंद, पुलिस ने 58 लोगों को हिरासत में लिया

आप और कांग्रेस विधायक को मंगलवार को घरों में नजरबंद कर दिया गया। उनके समर्थकों को उन दो आदिवासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्टेच्यू आफ यूनिटी की ओर जाने से रोक लिया गया जिनकी पिछले सप्ताह पिटाई के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि मृत आदिवासियों के लिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास केवडि़या में प्रार्थना सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई।

Bihar News: पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से हड़कंप, दीघा थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात

Bihar News: पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से हड़कंप, दीघा थाने से महज 300 मीटर दूर हुई वारदात

पटना में नोएडा के एक युवक सहित 2 लोगों की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों का एक नशेड़ी युवक के साथ विवाद हो गया था। नशेड़ी युवक के गाली-गलौज से गुस्साए अपराधी उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसी बीच नोएडा का युवक उधर से गुजर रहा था जिसने अपराधियों की करतूत को देख लिया जिसके बाद अपराधियों ने दोनों को ही गोलियों से भून डाला।

UP News: 58 वर्ष के सरकारी अधिकारी ने 10 साल की बच्ची और बकरी से किया दुष्कर्म; बुलंदशहर पुलिस ने जेल भेजा

UP News: 58 वर्ष के सरकारी अधिकारी ने 10 साल की बच्ची और बकरी से किया दुष्कर्म; बुलंदशहर पुलिस ने जेल भेजा

 पोती की उम्र की बच्ची के साथ अघेड़ ने गलत काम किया। वहीं हवस मिटाने के लिए उसने बकरी के साथ कृत्य किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो विभाग ने उसके निलंबन की फाइल भेजी है। वहीं पुलिस ने आरोपित कृषि विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया।

कन्नौज केस में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि; नवाब सिंह यादव के खिलाफ बढ़ाई गई धारा

कन्नौज केस में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि; नवाब सिंह यादव के खिलाफ बढ़ाई गई धारा

 उत्तर प्रदेश में चर्चित कन्नौज दुष्कर्म केस ने नया मोड़ ले लिया है। मेडिकल जांच में सामने आया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इस बात की पुष्टि एसपी अमित आनंद ने की है। इसके साथ ही नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है।

30 रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, मुंबई के कुर्ला में ऑटोरिक्शा किराए को लेकर हुआ था विवाद

30 रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, मुंबई के कुर्ला में ऑटोरिक्शा किराए को लेकर हुआ था विवाद

आरोपी की पहचान सैफ जाहिद अली और मृतक की पहचान छक्कन अली के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और दोनों में गहरी दोस्ती थी। क्राइम ब्रांच ने कहा कि दोनों हाल ही में मुंबई आए थे और यहां एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कुर्ला पुलिस को सौंप दिया है।

डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का शिमला में विरोध, दोषियों को सख्त सजा देने की मांग

डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का शिमला में विरोध, दोषियों को सख्त सजा देने की मांग

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल  में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एशोसिएशन ने प्रशासन से डॉक्टरों की सुरक्षा को बेहतर करने की मांग की।

Himachal News: शिमला पुलिस ने चोरों और जेबकतरों से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Himachal News: शिमला पुलिस ने चोरों और जेबकतरों से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद हैं। चोर और जेबकतरे बारिश का फायदा उठाकर चोरी कर रहे हैं। इसी से बचने के लिए शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईएसबीटी और पुराना बस स्टैंड पर पोस्टर लगाए हैं।