इंकॉउंटर in Udhampur: आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
ऊधमपुर के बसंतघर में पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकी गतिविधियां काफी देखने को मिल रही हैं। वहीं इन दिनों जम्मू-कश्मीर में काफी आतंकी गतिविधियां देखने को मिल रही है
ऊधमपुर:- जिले के बसंतघर में आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों को लेकर सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है।
'हिंदुओं के घरों, मंदिरों पर हमला चिंता का विषय', बांग्लादेश के हालात पर बोले शशि थरूर
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान ने कहा कि एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के आयोजकों ने नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाने का प्रस्ताव रखा है।
बिहार न्यूज़: बिहार CMO को पनवाड़ी ने दी थी बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हुआ गिरफ्तार
बिहार न्यूज़: बिहार CMO को पनवाड़ी ने दी थी बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हुआ गिरफ्तार
बिहार न्यूज़:- बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय को धमकी देने वाले मो. जाहिद को सोमवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोलकाता के बाउ बाजार में पान की दुकान चलाता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक उसने अपने तीन रिश्तेदारों को फंसाने के लिए तीन मोबाइल नंबरों के साथ बिहार सीएमओ को धमकी भरा ईमेल भेजा था।
पश्चिमी चंपारण में अपराधियों का आतंक! पूर्व मुखिया पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक के बाद एक मारी 6 गोलियां; मौके पर हुई मौत
पश्चिमी चंपारण में अपराधियों का आतंक! पूर्व मुखिया पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक के बाद एक मारी 6 गोलियां; मौके पर हुई मौत
ऐसा लगता है कि पश्चिमी चंपारण में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। अपराधियों ने मझौलिया प्रखंड के महाना गन्नी पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को सोमवार रात 1030 बजे गोलियों से छलनी कर दिया। जितेंद्र मुखिया को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने भी चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
आगर न्यूज़: किशोरी से होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, दहशत में आई नौवीं की छात्रा से छीने कुंडल व रुपये
किशोरी से होटल में दुष्कर्म के बाद उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। नौंवी की छात्रा को आरोपित एक होटल में लेकर गए थे। उन्हें वहां कमरा भी मिल गया। पुलिस होटल का रिकॉर्ड छाना है। आरोपितों ने लड़की से उसके सोने के गहने हड़प लिए। जब रुपयों की मांग होने लगी तो पीड़िता ने घर में जानकारी दी।
आशिक बना हैवान! महिला को रूम पर बुलाकर पिलाया नशीला पदार्थ; फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया ये कांड
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ उसके आशिक ने दरिंदगी की। दरअसल महिला का अपने पति से तलाक हो गया था उसके बाद महिला की दोस्ती एक शख्स से हुई। शख्स ने एक दिन महिला को अपने रूम पर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ पिला दिया जिसके चलते महिला बेहोश हो गई। फिर शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गलत हरकत की।
Uttarakhand न्यूज़: घर में अकेले युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपित बोला- मुझे गुलाब का फूल दो
Uttarakhand न्यूज़: घर में अकेले युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपित बोला- मुझे गुलाब का फूल दो
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में छेड़छाड़ के प्रयास का मामला सामने आया है। काठगोदाम क्षेत्र के कारपेंटर ने युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया। आरोपित ने बहन का मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आइडी मांगी। बोला की उसे गुलाब दे। इसके बाद मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी कर ली है।
Uttarakhand न्यूज़: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, गहने चुराए और हो गई गायब
Uttarakhand न्यूज़: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, गहने चुराए और हो गई गायब
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की एक ज्वेलरी शॉप की दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आई और पायल चोरी कर वहां से चली गई। दुकान स्वामी ने बताया जब स्टॉक चेक किया तो पायल कम थी। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे से चेक किया गया तो तीनों महिलाओं की करतूत कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि महिलाओं की पहचान की जा रही है।
पटना में दिनदहाड़े बैंक में डकैती, बोरी लेकर आए 20 मिनट में लाखों रुपये लेकर फरार हो गए नकाबपोश बदमाश
पटना में दिनदहाड़े बैंक में डकैती, बोरी लेकर आए 20 मिनट में लाखों रुपये लेकर फरार हो गए नकाबपोश बदमाश
बिहार में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार सुबह दिनदहाड़े बैंक में डकैती को वारदात को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि ये वारदात प्रदेश की राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में हुई। बताया जा रहा है कि बदमाश नकाबपोश थे और अपने साथ बोरी लाए थे। करीब 20 मिनट तक बदमाश बैंक में रहे और लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।
अयोध्या दुष्कर्म मामला: DNA टेस्ट की मांग पर अड़े अखिलेश, अवधेश प्रसाद बोले- आरोपी को मिले फांसी की सजा
अयोध्या दुष्कर्म मामला: DNA टेस्ट की मांग पर अड़े अखिलेश, अवधेश प्रसाद बोले- आरोपी को मिले फांसी की सजा
अयोध्या दुष्कर्म मामले में अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की मांग पर अड़े हैं। वहीं फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने का भी इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और उन्हें 20 लाख रुपए दे।