Skip to main content

अवैध धन ट्रांसफर मामले में बीजेपी ने SIT जांच को किया खारिज, CBI जांच की मांग की

कर्नाटक में अवैध धन ट्रांसफर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक भाजपा ने कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड से जुड़े अवैध धन ट्रांसफर मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)की जांच को खारिज कर दिया है। इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की गई है। पार्टी ने अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी नागेंद्र को तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग की है।

पशुओं के लिए चारा लेने गए किसान का खेत में मिला शव परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

 

 बरेली समाचार

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एक किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अब्दुल्ला माफी गांव निवासी 45 वर्षीय किसान रामबहादुर का शव बुधवार को खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

ननद को अवैध संबध की भनक लगी तो प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

कोटा राजस्थान क्राइम समाचार

आरोपी राजू प्रजापति के गांव और उसकी रिश्तेदारी में ही मृतका प्रीति प्रजापति का भी विवाह संबंध तय हुआ था। ऐसे में राजू और उसकी प्रेमिका (मृतक की भाभी) को डर था कि वह उनके संबंधों के बारे में किसी को न बता दे। इसी कारण दोनों ने उसकी हत्या कर दी थी।

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा में मंगलवार को हुई नाबालिग लड़की की गला काट कर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध छिपाने के लिए मृतका की भाभी और उसके प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।