शर्दिया नवरात्रि 2024: क्या इस नवरात्र एक ही दिन है अष्टमी और नवमी? जानिए कैसे करें पूजा
हिंदू धर्म में नवरात्र की अवधि को बहुत ही पवित्र माना जात है। यदि सच्चे मन से इस दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाए हैं तो इससे साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है। ऐसें चलिए जानते हैं अष्टमी और नवमी की सही तिथि क्या है।
नवरात्रि भजन 2024: इन भजनों से करें नवरात्र के माहौल को और भी भक्तिमय
हिंदू धर्म में नवरात्र दिया जाता है। साधक इस अवधि में माता रानी की कृपा के लिए पूजा-अचर्ना व व्रत करते हैं। ऐसे में आप इस दौरान माता के ये प्रसिद्ध भजन सुन सकते हैं जिससे वातावरण तो भक्तिमय होगा ही साथ ही देवी मां की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी।
इस साल गुरुवार, 03 अक्टूबर से नवरात्र की पावन अवधि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं। इस दौरान पूजा-पाठ से माता रानी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में नवरात्र के इस माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए आप माता रानी के ये भजन सुन सकते हैं। चलिए सुनते हैं माता रानी के कुछ प्रसिद्ध भजन।
- Read more about नवरात्रि भजन 2024: इन भजनों से करें नवरात्र के माहौल को और भी भक्तिमय
- Log in to post comments
- 2 views
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी: मां वैष्णो के दर्शन करने बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों के लिए जरूरी निर्देश जारी
नवरात्रि 2024 नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की अराधना का महापर्व है। लोग माता के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा करते हैं।यह पर्व मां भगवती की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग माता के द्वार सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। जिसके चलते शहर भर में माता के मंदिरों को खूब सजाया गया था।
जम्मू। नवरात्र में एकाएक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश भर से दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आधार शिविर कटड़ा से लेकर मां वैष्णो देवी भवन तक कहीं भी भीड़भाड़ ना हो, इसके लिए श्राइन बोर्ड के अधिकारी पल-पल नजर रख रहे हैं।
गुजरात: राजकोट में तीन हजार से ज्यादा कैंसर वॉरियर्स का गरबा, लड़कियों ने किया देवी कवच का जाप
इस नवरात्रि गुजरात के राजकोट में एक नई इबारत लिखी गई यहां गुजरात के कोने कोने से आए करीब 3000 से ज्यादा कैंसर मरीजों ने एक साथ गरबा किया। यह आयोजन कैंसर केयर फाउंडेशन-कैंसर क्लब ऑफ राजकोट द्वारा क्लब यूवी ने कराया था। गरबा के इस आजोजन में कैंसर मरीजों के अलावा उनके परिवार और उनकी देखभाल करने वाले डॉक्टर्स भी शामिल हुए।
दिवाली 2024: इस साल एक नहीं बल्कि दो दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें आपके शहर में कब है दीपोत्सव
दिवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार कुछ लोग दिवाली 31 अक्टूबर की बता रहे हैं तो वहीं कुछ 01 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं। हालांकि दोनों ही दिन को लेकर लोगों की अपनी- अपनी मान्यताएं हैं तो आइए दिवाली की सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।
नवरात्रि 2024 Day 2: नवरात्र के दूसरे दिन दुर्लभ 'शिववास' योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग
धार्मिक मत है कि जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साधक नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। इस अवसर पर नवरात्र के नौ दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं।
साल में सिर्फ नौ दिन खुलता है मां दुर्गा का यह प्राचीन मंदिर, देवी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त
देश में मां दुर्गा के कई प्रचीन और एतिहासिक मंदिर है जिनका अपना अलग महत्व होता है। आज से देशभर में शर्दिया नवरात्रि 2024 का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग देवी मां के मंदिरों में उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में आज जानेंगे ओडिशा के एक प्राचीन मंदिर के बारे में जो साल में सिर्फ 9 दिन नवरात्र में ही खुलता है।
दशहरा 2024: कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें पूजा का समय और नियम
दशहरा का पर्व बेहद खास माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसलिए इस दिन को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन लोग रावण दहन भी करते हैं। यह उत्सव पाप पर धार्मिकता की विजय का प्रतिनिधित्व करता है। इस बार यह पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
- Read more about दशहरा 2024: कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें पूजा का समय और नियम
- Log in to post comments
- 3 views
शारदीय नवरात्रि 2024 Day 1: शारदीय नवरात्र के पहले दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में आएगी समृद्धि
शारदीय नवरात्र पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार जो लोग इस दौरान कठिन व्रत का पालन करते हैं और माता रानी की भक्ति भाव के साथ पूजा करते हैं उन्हें जीवन में कभी परेशान नहीं होना पड़ता है। इसके साथ ही घर में शुभता का आगमन होता है तो चलिए इसके प्रथम दिन से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।
नवरात्रि 2024 पूजा: इस आरती के बिना अधूरी है मां शैलपुत्री की पूजा, प्राप्त होगा पूजा का पूर्ण फल
शारदीय नवरात्र के पर्व को जीवन के दुख और संकट को दूर करने के लिए उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज यानी 03 अक्टूबर से हो गया है। वहीं इस पर्व का समापन 11 अक्टूबर को होगा। शारदीय नवरात्र की पूजा मां दुर्गा की आरती के बिना अधूरी मानी जाती है।