Skip to main content

पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है

Image removed.मध्य प्रदेश में जबलपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहा के प्रमुख आकर्षण में भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात शामिल हैं। नवरात्रि और दशहरा के दौरान यह शहर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अद्वितीय प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र पर लाएं मां दुर्गा की ऐसी प्रतिमा, दूर होंगे सभी प्रकार के रोग-दोष

पंचांग के अनुसार आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस बार यह दिन गुरुवार 03 अक्टूबर से शुरू हो हो रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सच्चे भाव के साथ कठिन व्रत का पालन करने और पूजा करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे लिटिल मास्टर, राम मंदिर को बताया- हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अयोध्या में राम मंदिर को भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है और इसकी भव्यता व दिव्यता का बखान करना मुश्किल है। गावस्कर ने रामलला व हनुमानजी का दर्शन किया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव से मुलाकात की।

Masik shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि की पूजा इस चालीसा के बिना है अधूरी, चमक सकती है आपकी किस्मत

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का पर्व महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना शुभ मुहूर्त मे करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है मासिक शिवरात्रि के दिन उपासना करने से जातक को विवाह में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है। साथ ही महादेव की कृपा से जीवन खुशियों से भर जाता है।

Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, कब है दिवाली? यहां दूर होगी असमंजस की स्थिति

इस बार दिवाली के पर्व की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है। कुछ लोग दिवाली 31 अक्टूबर की बता रहे हैं। वहीं कुछ जानकार दिवाली 01 नवंबर को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि दिवाली का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा?

Gaya News: गया पहुंचे BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्वजों के मोक्ष के लिए किया पिंडदान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी गया जी में पिंडदान करने पहुंचे। उन्होंने विष्णुपद परिसर में कर्मकांड किया और विष्णुपद मंदिर में श्री हरि के चरण पर पिंड अर्पित किया। इसके बाद देवघाट पहुंचकर गया जी डैम के तट पर अपने पूर्वजों को जलांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गया जी में पिंडदान करना भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।

गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया जी में पिंडदान करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे। उन्होंने अपने पूर्वजों के मोक्ष दिलाने को लेकर गयाजी स्थित विष्णुपद परिसर में कर्मकांड किया।

Karwa Chauth 2024: कब और कैसे किया जाता है करवा चौथ का व्रत? अभी नोट करें महत्वपूर्ण बातें

सनातन धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Vrat) के पर्व का अपना खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए विधिपूर्वक व्रत करती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं करवा चौथ व्रत कब और कैसे किया जाता है।

Lord Ganesh: इस स्तुति के पाठ से जीवन के सभी विघ्न होंगे दूर, प्राप्त होगी गणपति बप्पा की कृपा

बुधवार का दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि प्रभु की उपासना करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में व्याप्त समस्त प्रकार के दुख और क्लेश से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणपति की पूजा कर मोदक और फल का भोग लगाएं। इससे सभी समस्या दूर होगी।

Rudraprayag News: तृतीय केदार तुंगनाथ में एक लाख के पार पहुंचा तीर्थयात्रियों का आंकड़ा, अच्छे मुनाफे की उम्मीद

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई। दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने से तुंगनाथ धाम और घाटी के यात्रा पड़ावों पर रौनक बढ़ गई है। 55941 पुरुष 33626 महिलाएं 10285 नौनिहाल 810 साधु-संन्यासी और 158 विदेशी सैलानी दर्शन कर चुके हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद बढ़ी है।

Durga Puja 2024: पंडाल और मूर्ति को लेकर आ गया पटना प्रशासन का नया निर्देश, DM-SP को मिला खास काम

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने दुर्गापूजा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्गापूजा पंडाल की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा नहीं रहनी चाहिए और प्रतिमा भी 20 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा आयुक्त ने सुदृढ़ विधि-व्यवस्था निर्बाध यातायात सीसीटीवी से निगरानी और ड्रोन से भीड़ पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

पटना। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा है कि दुर्गापूजा पंडाल की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने प्रतिमा भी 20 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं रखने का निर्देश दिया है।