रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, कई यात्री लापता; तलाश जारी
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। 11 से ज्यादा यात्री लापता है। कई लोगों के मरने की आशंका है। यह घटना घोलतीर में हुई है।
हिमाचल में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना; दो के मिले शव
धर्मशाला के खनियारा में मनूनी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से इंदिरा प्रियदर्शनी जल विद्युत परियोजना के लगभग 25 मजदूर बह गए, जिनमें से दो शव बरामद हुए हैं। ये मजदूर अस्थायी शेडों में रह रहे थे जो पानी की चपेट में आ गए। अधिकांश मजदूर श्रीनगर के बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटे हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने 15-20 मजदूरों के बहने की आशंका जताई है।
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; छाया धुएं का गुबार
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक तीन मंजिला पॉलिथीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, धुआं छाने से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
गांधी ग्राउंड में लगे मेले में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख
दुकानों में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। उनकी वजह से आग और भड़क गई। इस दौरान कई धमाके भी हुए। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फट गए थे।
- Read more about गांधी ग्राउंड में लगे मेले में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख
- Log in to post comments
- 5 views
हादसे में कंडक्टर की मौत, आगरा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी प्राइवेट बस के उड़े परखच्चे
पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर में माइल स्टोन 49.600 पर प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टक्कर गई। हादसे में परिचालक की मृत्यु हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हादसा शनिवार रात तीन बजे हुआ है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची
देर रात पटना में अचानक धंसी सड़क, बाल-बाल बचे लोग; अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर उठे सवाल!
पटना में मानसून के आते ही सड़कें जर्जर हो गई हैं। लगातार बारिश से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। राजीवनगर नाला की सड़क धंस गई, जो नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनी थी। निर्माण एजेंसी की लापरवाही और विभाग की उदासीनता के कारण सड़क की हालत खस्ता है। समय रहते मरम्मत न होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
पटना। मानसून की वर्षा शुरू होते ही शहर की सड़कें जवाब देने लगी हैं। शनिवार को राजधानी में रुक-रुक कर दिनभर वर्षा होती रही। शहर की अधिकांश सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।
गोदभराई की रस्म के लिए आए थे भारत और फिर लौट ना सके... अहमदाबाद विमान हादसे की ये कहानी जान आंखें हो जाएंगी नम
12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में कई परिवार उजड़ गए। इस विमान एक दंपती भी सवार था, जो जल्द ही माता- पिता बनने वाला था। गोद भराई के लिए यह दंपती लंदन से अहमदाबाद आया था। यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार वापस जा रहा था। हालांकि, विमान हादसे में इस दंपती की जान चली गई। पिछले दिनों वैभव और जिनल का अंतिम संस्कार किया गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण भिड़ंत में इनोवा के परखच्चे उड़े, दो की मौत
इनोवा कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना से सड़क जाम हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाकर रास्ता चालू कराया।
- Read more about ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण भिड़ंत में इनोवा के परखच्चे उड़े, दो की मौत
- Log in to post comments
- 2 views
अवध असम एक्सप्रेस ने कटिहार में ट्रेन ट्रॉली को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत; 4 घायल
सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अवध असम एक्सप्रेस ने एक रेलवे ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रॉली मैन प्रमोद कुमार यादव की मृत्यु हो गई जबकि पीडब्लूएवाई धनंजय कुमार समेत चार अन्य घायल हो गए। घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बोरोघाट में पुल पर कार्य के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ।
कटिहार। साेनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर सेमापुर और काढ़ागोला रोड के बीच महरानी कुड़िया के समीप अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन ने रेलवे ट्रॉली में सामने से टक्कर मार दी। अवध असम ट्रेन बरौनी से डाउन लाइन पर कटिहार आ रही थी।
एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, अमेठी में तैनात दारोगा की मौत; पांच घायल
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में दारोगा की मौत हो गई। पुलिस टीम एक युवती को बरामद करके लौट रही थी तभी उनकी कार एक स्लीपर बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतक दारोगा मंजीत सिंह 2015 बैच के थे और अमेठी में तैनात थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Read more about एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, अमेठी में तैनात दारोगा की मौत; पांच घायल
- Log in to post comments
- 4 views