कालकाजी मंदिर में मची भगदड़, करंट लगने से एक की मौत; सात श्रद्धालु घायल
कालकाजी मंदिर में करंट लगने से भगदड़ मच गई जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में कालकाजी मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा में एक सीएनजी बस में आग लग गई जिसमें चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। चंद मिनटों में आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में आग लग गई। बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
56 साल पहले विमान हादसे में लापता उत्तराखंड के जवान को अंतिम विदाई आज, 1968 में ग्लेशियर में 'गायब' हो गए थे 102 लोग
1968 IAF Plane Crash 56 साल पहले विमान हादसे में लापता हुए उत्तराखंड के जवान नारायण सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर के अवशेष आज गौचर हवाई पट्टी लाए गए। 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के पास हुए हादसे में लापता हुए नारायण सिंह के अवशेषों को सेना के विशेष विमान से देहरादून से लाया गया। गुरुवार उनके पैतृक गांव कोलपुड़ी में अंतिम विदाई दी जाएगी।
सिलेंडर में आग से अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत; चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बुधवार शाम को धमाका हो गया। इससे पांच घर जमींदोज हो गए। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने पांच लोगों के शव निकाल लिए जबकि कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही। देर रात तक एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें राहत कार्य में लगी रहीं।
बागपत में टायर गलाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक धुएं के गुब्बार; मची अफरातफरी
बागपत जिले के बोहला गांव में एक टायर और रबर गलाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी के झुलसने की भी खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लेबनान में हिजबुल्ला आतंकियों के साथ इजरायल का भीषण युद्ध, मारा गया IDF का 22 साल का जवान
इजरायल की सेना अब लेबनान में घुसकर जमीनी कार्रवाई कर रही है। इजरायली सेना का हिजबुल्ला आतंकियों से भीषण युद्ध चल रहा है। उधर जमीनी कार्रवाई के बाद पहली बार इजरायल का जवान मारा गया है। इजरायल ने घोषणा की है कि हमले में उसका 22 वर्षीय जवान मारा गया है। युद्ध में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
गाजा पट्टी। इजरायल की सेना अब लेबनान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई कर रही है। सेना लेबनान में घुसकर हिजबुल्ला आतंकियों को अपना निशाना बना रही है। इसी बीच, जवाबी कार्रवाई में इजरायल का एक जवान मारा गया है।
बंपर में फंस गया युवक, फिर सीने के ऊपर से उतर गया ईंटों से भरी गाड़ी का पहिया; मंजर देख दहल गए लोग
हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। फरुखनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर के बाद युवक बंपर में फंस गया। इसके बाद ईंटों से भरी पिकअप गाड़ी का पहिया युवक के सीने के ऊपर से उतर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे का मंजर देख लोगों का कलेजा भी कांप उठा।
गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक वाहन के अगले हिस्से में फंस गया और पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हाथरस सत्संग केस: सत्संग हादसे में 11 आरोपितों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल, अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को
हाथरस सत्संग हादसे में 121 लाेगों के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। 3200 पेज की चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से एक महिला मजूं देवी को हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। शेष 10 आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई।
थाईलैंड में मची चीख-पुकार, स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्र और शिक्षक जिंदा जले; फोटो देख दिल कांप उठेगा
बैंकॉक में दर्दनाक हादसा सामने आया। छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक स्कूल बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुएंगकिट ने घटनास्थल पर बताया कि बस केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से स्कूल यात्रा के लिए अयुथया जा रही थी जब दोपहर के समय राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में आग लग गई।
चमोली में बद्रीनाथ हाइवे पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल
उत्तराखंड में मानसून व अन्य दिनों में पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में यहां बदरीनाथ हाइवे पर एक और सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल तीर्थ यात्रियों से भरी बस हाइवे से गुजर रही थी और किसी कारणवश पलट गई। हादसे में बस सवार श्रद्धालु घायल हो गए।
चमोली। बद्रीनाथ हाइवे पर जेपी चट्टान के पास सड़क दुर्घटना हो गया। यहां एक तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में बस सवार 20 तीर्थ यात्रियों के घायल होने के सूचना है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा गया।