Skip to main content

गुजरात के करीब अरब सागर में बड़ा हादसा, Indian Coast Guard का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दो पायलट लापता

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के एक हेलीकॉप्टर को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल गया है। हेलीकॉप्टर में 4 क्रू मेंबर सवार थे जिसमें से एक चालक दल को बचा लिया गया है और शेष तीन चालक दल की तलाश जारी है। इसके दो पायलट भी लापता हैं।

पोरबंदर। गुजरात के करीब अरब सागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के एक हेलीकॉप्टर को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल गया है।

Himachal Disaster: इस मानसून सीजन में 271 लोगों की मौत, 30 अभी भी लापता; 40 जगहों पर हो चुका है भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से अब तक 271 लोगों की जान जा चुकी है। 64 लोगों की मृत्यु भूस्खलन बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई। प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ की 51 घटनाएं और 40 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। वहीं रविवार को कई जगहों पर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

केदारनाथ धाम के पास अगस्ता 119 हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने शुरू की जांच

केदारनाथ में खराब हेलीकॉप्टर अगस्ता 119 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो डीजीसीए और यूकाडा की आठ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीकॉप्टर को हुए नुकसान की जानकारी ली और इंश्योरेंस कंपनी ने भी मौका मुआयना किया। एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त मलबे को संबंधित कंपनी उठाएगी। बताया जा रहा है उस संतुलन बिगड़ने के कारण हेलीकॉप्टर को ड्राप करना पड़ा था।

Mobile Phone Blast: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... कार्टून देख रहे थे बच्चे, तभी हो गया ब्लास्ट; दो घायल

Mobile Phone Blast: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... कार्टून देख रहे थे बच्चे, तभी हो गया ब्लास्ट; दो घायल

चार्जिंग पर लगे मोबाइल में कुछ भी देखना खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया है। यहां चार्जिंग में लगे मोबाइल में कार्टून देखते वक्त तेज धमाका हो गया। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

Andhra Pradesh Rain: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत

Andhra Pradesh Rain: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। इस बीच सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे देने का एलान किया 

Kedarnath में एमआई-17 से गिरा केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर, जगह-जगह फैला मलबा

Kedarnath में एमआई-17 से गिरा केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर, जगह-जगह फैला मलबा 

 केदारनाथ से सेना का खराब केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से लाने के दौरान छिटक कर गिर गया। हेलीकॉप्टर का मलबा जगह-जगह बिखर गया है। बता दें कि यह हेलीकॉप्‍टर लंबे समय से खराब था। वहीं केदारनाथ यात्रा अंतिम पड़ाव सोनप्रयाग में एक बार फिर रौनक लौटनी शुरू हो गई है। यात्री बाबा के जयकारे एवं उत्साह के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं। 

उन्नाव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान; तीन गंभीर, 100 मीटर दूर तक बिखरा मिला मलबा

उन्नाव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान; तीन गंभीर, 100 मीटर दूर तक बिखरा मिला मलबा

उन्नाव के करनाईपुर में अवैध तरीके से किए गए बारूद भंडारण में विस्फोट से दो मंजिला इमारत ढह गई। गृहस्वामी कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए जबकि पत्नी मलबे में दबी मिली। पुलिस और दमकल टीम ने घंटों मशक्कत के बाद मलबे में दबी पत्नी को बाहर निकाला और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मैनपुरी में भरभरा कर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

मैनपुरी में भरभरा कर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

मैनपुरी में एक दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर ढह गया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाएं एक ही परिवार की बहुएं थीं। हादसे में परिवार के तीन बेटे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुए है।

Patna News: पटना में बड़ा हादसा..., सत्संग देखने आए 50 लोगों पर गिरा मकान; मची चीख-पुकार

Patna News पटना के पुनपुन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना मकान के गिरने से 50 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी लोग सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। गंभीर रूप से घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग सत्संग देखने में व्यस्त थे उसी समय भरभराकर यह पुराना मकान गिर गया।

फुलवारी शरीफ (पटना)। पटना जिले के पुनपुन में एक पुराना मकान गिरने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात के सुरेंद्रनगर में 100 मीटर लंबा पुल ढहा, गांव और शहर के बीच टूटा संपर्क; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

 गुजरात के सुरेंद्रनगर में 100 मीटर लंबा पुल ढहा, गांव और शहर के बीच टूटा संपर्क; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में भोगावो नदी पर बना एक छोटा पुल मंगलवार दोपहर को एक ओवरफ्लो हो रहे बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अचानक बढ़े पानी के कारण ढह गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल हबियासर गांव को चोटिला शहर से जोड़ता था। गुजरात में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।