Skip to main content

Jehanabad Stampede News: जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से अधिक घायल

 बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर (Siddheshwar Dham) में सोमवार तड़के मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में पांच महिलाएं एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक चौथी सोमवारी (Sawan Somwari) पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

 जहानाबाद:- बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ी पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। 30 से अधिक घायल हो गए हैं।

Karauli Accident: राजस्थान के करौली में भारी बारिश से ढहा मकान, पिता-बेटे की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

Karauli Accident: राजस्थान के करौली में भारी बारिश से ढहा मकान, पिता-बेटे की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक

राजस्थान के करौली जिले में बारी बारिश के बाद एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे नाडी दरवाजा इलाके में हुई।

जयपुर,राजस्थान के करौली जिले में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण एक मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए।

ऊना में बड़ा हादसा, जेजों खड्ड में बह गई गाड़ी; नौ लोगों की मौत

 ऊना में बड़ा हादसा, जेजों खड्ड में बह गई गाड़ी; नौ लोगों की मौत

 हिमाचल प्रदेश के ऊना में बड़ा हादसा सामने आया है। पानी के तेज बहाव में ऊना के यात्रियों से भरी गाड़ी बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अभी भी लापता है। एक को बचा लिया गया है। ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग देहला निवासी बताए जा रहे हैं।

MP Plane Crash: MP के गुना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

MP Plane Crash: MP के गुना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हवाई पट्टी पर एक प्राइवेट विमानन अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए। गुना कैंट पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि दो सीट वाला सेसना 152 विमान दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसी आशंका है कि इंजन में खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, कुछ ही दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आया था घर

 नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, कुछ ही दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आया था घर

पंजाब के बठिंडा के नरूआणा रोड पर एक युवक मृत हालत में दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की लाश के पास से एक सिरिंज बरामद हुई इसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि नशे की ओवरडोज के चलते युवक की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक पहले से ही नशे का आदी था।

बठिंडा। रविवार को नरूआणा रोड पर एक युवक की लाश बरामद हुई है, जिसकी मौत नशे की ओवरडोज से होने माना जा रहा है क्योकि लाश के पास एक सिरिंज पड़ी हुई थी, जोकि खाली थी।

पार्क में भरे पानी में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, नहाने के लिए गया था मासूम

 पार्क में भरे पानी में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, नहाने के लिए गया था मासूम

बाहरी दिल्ली में दो अलग अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। पहली घटना अमन विहार थाना क्षेत्र में हुई। जहां डीडीए के पार्क में भरे पानी में डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना रणहौला इलाके में हुई। यहां क्रिकेट मैदान पर करंट लगने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।

बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

 बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

Flood In Ballia यूपी के बलिया में कुछ इलाकों में लगभग हर साल यह तबाही होती है लेकिन जिला प्रशासन के लोग इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। आलम यह है कि 300 मकानों में पानी प्रवेश करने के बाद लोग दूसरे स्थान डेरा डाले हुए हैं। अभी तक न राहत किट का वितरण किया गया है न दवा या उपचार के आदि के इंतजाम किए गए हैं।

 बलिया:-सुघर छपरा गांव में लल्लन यादव और शंकर यादव के घर में गंगा का जल प्रवेश कर गया है। वह पड़ोस में बने छप्पर में अपना ठिकाना बनाए हैं।

मॉडल टाउन इलाके में भरभराकर गिरी इमारत, तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू; बचाव अभियान जारी

 मॉडल टाउन इलाके में भरभराकर गिरी इमारत, तीन लोगों को किया गया रेस्क्यू; बचाव अभियान जारी

राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक इमारत के भरभराकर गिरने की खबर है। इलाके के महेंद्रू एन्क्लेव में एक इमारत अचानक गिर गई। मलबे में फंसे तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसमें अभी भी कई लोगों के फंसने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि बचावकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को रेस्क्यू करने में जुट गए हैं

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूस्खलन, सड़क पर लगा लंबा जाम; मलबा हटाने में जुटी BRO की टीम

 जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूस्खलन, सड़क पर लगा लंबा जाम; मलबा हटाने में जुटी BRO की टीम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को भू्स्खलन की घटना सामने आई। इस वजह से वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। बॉर्डर रोड संगठन की ओर से रास्ते से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश भी परेशानी बढ़ा रही है।

Himachal Disaster: समेज में आपदा के 10 दिन बाद भी बिजली ठप, लोग जनरेटर की मदद से मोबाइल चार्ज करने को मजबूर

Himachal Disaster: समेज में आपदा के 10 दिन बाद भी बिजली ठप, लोग जनरेटर की मदद से मोबाइल चार्ज करने को मजबूर

Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश के समेज में आपदा के 10 दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई है। लोग जनरेटर की मदद से मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। आपदा में बिजली की तारें और खंबे टूट गए थे। इस वजह से रात के समय तो दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं लेकिन दिन में भी प्रभावितों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं।