नाले में गिरने से मां-बच्चे की मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, आज अदालत में होगी सुनवाई
नाले में गिरने से मां-बच्चे की मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, आज अदालत में होगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट में आज मां और बेटे की मौत के मामले में सुनवाई होगी। बता दें गाजीपुर में खोड़ा कालोनी निवासी तनुजा बिष्ट और उनके तीन साल के बेटे प्रियांश की नाले में डूबकर जान चली गई थी। तेज बारिश होने के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हुआ था। जिस कारण नाले का भी पता नहीं चल रहा था। इस हादसे को पांच दिन से ज्यादा बीत चुके हैं।
पंजाब न्यूज़: लुधियाना में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक बच्चे की मौत; पांच छात्र घायल
लुधियाना के जगराओं शहर में आज सवेरे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस साइंस कॉलेज के पास एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य छात्र घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए जगराओं के प्राइवेट कल्याणी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बिहार न्यूज़: औरंगाबाद में तालाब से गेंद निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
बिहार न्यूज़: औरंगाबाद में तालाब से गेंद निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Aurangabad न्यूज़ बिहार के औरंगाबाद जिले से दो बच्चों के तालाब में डूबने की खबर है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने औरंगाबाद-रफीगंज मार्ग को ब्लॉक कर दिया। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुछ बच्चे तालाब किनारे गेंद से खेल रहे थे। खेलते-खेलते गेंद तालाब में चली गई थी।
नागपुर न्यूज़: नागपुर के ईंट भट्टे में फटा बॉयलर, एक शख्स की मौत; 9 घायल
नागपुर न्यूज़: नागपुर के ईंट भट्टे में फटा बॉयलर, एक शख्स की मौत; 9 घायल
महाराष्ट्र के नागपुर जिले से सुबह एक ईंट भट्टा में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है ईंट भट्टे में बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह घटना मौदा तालुक स्थित ईंट के भट्टे में हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान
हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के अंतर्गत निरमंड तहसी में मौजूद एक गांव में आग लग गई। इस घटना से मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत है कि जिस समय यह घटना घटी उस दौरान कोई भी व्यक्ति घर में मौजूद नहीं था। पीड़ितों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपए दिए गए हैं।
हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की घटना से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 39 लोग अभी भी लापता है। बीते सोमवार को शिमला के सुन्नी बांध के पास डोगरी में दो शव मिले। इनमें एक लड़की व पुरुष शामिल है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए
केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए
केदारनाथ रेस्क्यू केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर सेना डीडीआरएफ एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस के जवानों का संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। ड्रोन से जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं।
Himachal Disaster: बांध में चार दिन बाद मिला महिला का शव, कान की बालियों के फोटो देख छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू
Himachal Disaster: बांध में चार दिन बाद मिला महिला का शव, कान की बालियों के फोटो देख छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू
Himachal Disaster हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से लोगों के दिलों में दहशत फैल गई है। मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं 40 अभी भी लापता हैं। चार दिन बाद सुन्नी बांध से महिला का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं प्रशासन की टीम ने कान की बालियां गांव के लोगों को दिखाई है।
सागर एसिडेंट: 9 मासूमों की मौत के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, DM-SP समेत हटाए गए ये अधिकारी
सागर एसिडेंट: 9 मासूमों की मौत के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, DM-SP समेत हटाए गए ये अधिकारी
मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम मोहन यादव ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को हटाने का आदेश दिया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को भोपाल में राज्य सचिवालय में उप सचिव के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
ट्रेन की चपेट में आए नायब सूबेदार, हाथ कटकर पटरी पर गिरा; पैर का पंजा भी कटा
ट्रेन की चपेट में आए नायब सूबेदार, हाथ कटकर पटरी पर गिरा; पैर का पंजा भी कटा
उत्तराखंड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कुमाऊं रेजिमेंट के नायब सूबेदार का बायां हाथ कटकर पटरी पर गिर गया। वहीं दाएं पैर का पंजा भी कट गया। जवान को तुरंत जीआरपी के जवानों ने उपचार के लिए एसटीएच ले गए। जहां से उन्हें आर्मी अस्पताल बरेली में रेफर कर दिया गया है। वहीं जवान का हाथ दूसरे टेंपों से अस्पतला पहुंचाया गया।