Skip to main content

उत्तरी कश्मीर क्षेत्र मे कुएं की सफाई के दौरान दो की मौत

जम्मू समाचार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को कुएं की सफाई के दौरान बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को कुएं की सफाई के दौरान बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारधाम बाईपास मार्ग के पास पहुंची आग, पहाड़ से गिर रहे पत्थर

 

नई दिल्ली समाचार

सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की फायर टीम पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मुखेम रेंज की वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि यह आग सिविल वन भूमि में लगी है। 

उत्तरकाशी से लगे वन क्षेत्र में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। मंगलवार शाम को मुखेम रेंज के जंगल में लगी आग चारधाम बाईपास मार्ग बड़ेथी-मनेरा के पास पहुंच गई। इस दौरान आग के चलते पहाड़ी से सड़क पर पत्थर भी गिरे। सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

हिमाचल सड़क हादसा: 500 मीटर गहरे नाले में गिरी कार, प्रधान समेत तीन लोगों की मौत

मंडी हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी-सुधराणी सड़क के फागुधार में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे नाले में गिर गई।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। जानकारी के अनुसार बालीचौकी-सुधराणी सड़क के फागुधार में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे नाले में गिरट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रोडवेज की बस से भिड़ा मैजिक, छह लोगों की गई जान, आठ घायल

लखीमपुर खीरी समाचार

लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर चहमलपुर गांव के पास तेज रफ्तार यूटिलिटी वाहन मैजिक आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करते वक्त रोडवेज की अनुबंधित बस से भिड़ गया। इससे मैजिक चालक रिजवान और पांच सवारियों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग लखीमपुर और दो बहराइच जिले के रहने वाले थे।