Skip to main content

लखनऊ समाचार: आज से चार मार्च तक बंद रहेगा चिड़ियाघर, तीन मार्च तक इमामबाड़े पर लगे रहेंगे ताले

 

होली के मौके पर लखनऊ का चिड़ियाघर आज से लेकर चार मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेगा। उधर खामनेई की मौत की वजह से इमामबाड़ा तीन मार्च तक बंद रहेगा। 

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) होली पर्व पर तीन दिन बंद रहेगा। इस अवधि में दर्शक चिड़ियाघर नहीं घूम सकेंगे। चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल के अनुसार, सोमवार को चिड़ियाघर में सार्वजनिक अवकाश रहता है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को होली पर्व पर छुट्टी की गई है। 5 मार्च को प्राणी उद्यान पूर्व की तरह खुलेगा।

महिला किटी पार्टी में  होली महोत्सव के अवसर पर जमकर हुआ धमाल

महिला किटी पार्टी में  होली महोत्सव के अवसर पर जमकर हुआ धमाल

होरिया में उड़े रे गुलाल, होली क्वीन सुधा रस्तोगी बनी पावनी रस्तोगी, जतिन रावत, प्रीति और प्रियंका ने रूप सज्जा में पुरस्कार जीते

बरेली: महिला किटी पार्टी के द्वारा अलका त्रिवेदी के आवास बिहारी पुर खत्रियान पर होली का जमकर धमाल हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान् गणेश की वंदना से हुआ। उपस्थित सभी महिलाओं ने श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का संगीतमयी पाठ किया। इसके बाद होली के हास्य, फिल्मी और स्थानीय परिवेश के अनेक गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण होली मय हो गया। 

बरेली: वरमाला के बाद गोत्र विवाद में शादी टूटी, बरात बैरंग घर लौटी

बरेली: वरमाला के बाद गोत्र विवाद में शादी टूटी, बरात बैरंग घर लौटी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वरमाला (जयमाला) की रस्म पूरी होने के तुरंत बाद गोत्र को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके चलते दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

नतीजा यह हुआ कि बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई।

बरेली: रोहिलखंड विश्वविद्यालय का 51वां स्थापना दिवस बना उपलब्धियों और नवाचार का उत्सव

बरेली: रोहिलखंड विश्वविद्यालय का 51वां स्थापना दिवस बना उपलब्धियों और नवाचार का उत्सव

बरेली: महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय का 51वां स्थापना दिवस इस बार सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह शिक्षा, संस्कृति और स्टार्टअप की नई सोच का बड़ा मंच बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों ने ईश वंदना से लेकर देशभक्ति थीम डांस और संस्कृति आधारित रैंप वॉक तक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बरेली: अमन भारती ने TOTO Music Award 2026 जीतकर बढ़ाया शहर का मान

युवा संगीत प्रतिभा को मिला देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

बरेली समाचार

बरेली: महानगर कॉलोनी निवासी युवा संगीतकार श्री अमन भारती ने संगीत के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित TOTO Music Award 2026 जीतकर बरेली का नाम पूरे भारत में रोशन कर दिया है। अमन भारती को यह सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किया गया।

गजब:जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा साहब,करने लगे बार-बार फोन,पतिव्रता निकली पीड़िता,एसपी से कर दी शिकायत

गजब:जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा साहब,करने लगे बार-बार फोन,पतिव्रता निकली पीड़िता,एसपी से कर दी शिकायत

दरोगा की करतूतों ने मित्र पुलिस के दावों की उड़ा दी धज्जियां 
महिला का बयान सामने आने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाराबंकी समाचार

फतेहगंज पश्चिमी बरेली: प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

फतेहगंज पश्चिमी बरेली: प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप 

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर निबंध प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, रहनुमा द्वितीय और वैष्णवी तृतीय रहीं


बरेली समाचार
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर निबंध प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, रहनुमा द्वितीय और वैष्णवी तृतीय रहीं
** अंतिम व्यक्ति का कल्याण ही एकात्म मानववाद है
   - प्रधानाचार्य मनोरमा रानी
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::