Skip to main content

Tripti Dimri संग रोमांस करता नजर आएगा ये साउथ स्टार? डायरेक्टर आनंद एल राय ने दिया बड़ा हिंट

इस समय तृप्ति डिमरी के सितारे सातवें आसमान पर हैं। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। बहुत जल्द वो राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं खबर थी कि तृप्ति साल 2013 में रिलीज हुई रोमांटिक ब्लॉकबस्टर रांझणा के सीक्वल में भी नजर आएंगी जिसे आनंद एल राय डायरेक्ट करेंगे।

फिल्म एनिमल के बाद से तृप्ति डिमरी के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगे हैं। विक्की कौशल के साथ बैड न्यूज के बाद कार्तिक आर्यन के साथ उनकी भूल भुलैया 3 और राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज के लिए तैयार है

प्रीमियर से पहले Bigg Boss 18 से कटा TV की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का पत्ता, सलमान के शो में जाने से किया इनकार?

Bigg Boss 18 में एक टीवी एक्ट्रेस का नाम कन्फर्म बताया जा रहा था। छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू के किरदार से पॉपुलर हुईं इस एक्ट्रेस को लेकर चर्चा थी कि वह शो का हिस्सा बनेंगी। हालांकि उनके फैंस को अब झटका लग सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में एक्ट्रेस के सलमान खान के शो में शामिल न होने की खबर आई है।

नोएडा के स्कूल में एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है 'लापता लेडीज', अब दुनिया देख रही नितांशी गोयल का अभिनय

मुख्य भूमिका में अभिनय किया और उनकी फिल्म को सोमवार को आस्कर के लिए भेजा गया। वह अपने अभिनय का लोहा नोएडा के स्कूल में मनवा चुकी हैं। आइए नितांशी गोयल के सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नोएडा। आस्कर भेजी गई फिल्म लापता लेडीज की मुख्य अदाकारा नितांशी गोयल अपने अभिनय का लोहा नोएडा के स्कूल में मनवा चुकी हैं। प्रारंभिक शिक्षा के साथ अभिनय की बारीकियां नोएडा में ही सीखीं। यहां नितांशी अपने परिवार के साथ 8 से 10 वर्ष तक रहीं।

Netflix की द रॉयल्स को यूजर्स ने बताया देसी Bridgerton, लीड से ज्यादा जीनत और साक्षी ने खींचा ध्यान

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपनी नई धमाकेदार वेब सीरीज द रॉयल्स की घोषणा कर दी है। 14 अगस्त को मेकर्स ने ज्यादा डिटेल्स तो रिवील नहीं की लेकिन स्टार कास्ट से पर्दा उठा दिया है। द रॉयल्स में नए के साथ- साथ कुछ गुजरे दौर के भी दमदार एक्टर्स शामिल हैं। इनमें जीनम अमान का नाम भी शामिल है।

Dum Maro Dum शूट के वक्त सचमुच नशे में धुत थीं Zeenat Aman, पता चलने पर मां ने क्रू मेंबर्स को लगाई थी फटकार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों के दिलचस्प किस्से फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हरे रामा हरे कृष्णा मूवी के गाने दम मारो दम का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। नशे में धुत एक्ट्रेस ने गाने की शूटिंग की थी।

जीनत अमान (Zeenat Aman) को फिल्मी दुनिया में सफलता देव आनंद की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा (Hare Rama Hare Krishna) से मिली थी। 1971 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट रही थी और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स ने भी सराहा था।

हर महीने भेजते हैं तलाक के पेपर्स! Asha Bhosle ने कपल्स के बीच कम होते प्यार पर जताई चिंता

प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले कई दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई हजारों गानों में अपनी आवाज दी है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में आशा ने शादी के प्रति युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण के बारे में अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोग पर्याप्त प्रयास किए बिना बहुत जल्दी तलाक का सहारा ले लेते हैं।

Adnaan Shaikh ने संगीत सेरेमनी में दुल्हन के साथ ली शानदार एंट्री, Bigg Boss की पलटन भी आई नजर

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह आयशा नाम की लड़की के साथ निकाह करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने हल्दी फंक्शन सेलिब्रेट किया। बीती रात को अदनान का संगीत फंक्शन था जहां वह अपनी दुल्हन के साथ पहुंचे और इस पार्टी में टीवी के कई नामी सितारे भी दिखाई दिए।

बिग बॉस ओटीटी 3 से पॉपुलर हुए डिजिटल क्रिएटर अदनान शेख शादी करने जा रहे हैं। 23 सितंबर तक अदनान के प्री-वेडिंग फंक्शन चले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ वेन्यू में शानदार एंट्री ली।

Paris Fashion Week 2024 में लाल परी बन पहुंचीं ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट ने मैटेलिक ड्रेस में किया धांसू डेब्यू

बी-टाउन की दो सुंदरी बाला आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय इंटरनेशनल फैशन इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं। आलिया ने पहली बार पेरिस फैशन वीक के रैम्प वॉक पर अपना जलवा बिखेरा। दूसरी ओर ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपने लुक से फैंस को दीवाना बना दिया।

आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय ने इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपनी खूबसूरती बिखेरी। दोनों ब्यूटी ब्रांड लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या राय कई बार इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। अब आलिया ने भी डेब्यू किया है।

Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' से सामने आई ये धमाकेदार तस्वीर, देख बोले फैंस- क्या सुपरकूल शॉट है

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों की जब भी बात होती है तब सनी देओल की हिट मूवी बॉर्डर का नाम जहन में जरूर आता है जो गदर के बाद उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। 27 साल बाद अब इस मूवी के सेकंड पार्ट पर काम हो रहा है। फिल्म की शूटिंग के बीच सोशल मीडिया पर सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है।

मेघा और अर्जुन की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान, Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट लगाएगी रिश्ते में चिंगारी

कलर्स टीवी का शो मेघा बरसेंगे लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शो का प्लॉट इस वक्त मेघा और अर्जुन के इर्द-गिर्द घूम रहा है। शो में उनके प्यार की कहानी अभी शुरू ही हुई थी तभी विलेन बनकर आ गई अर्जुन की बुआ। नील भट्ट की बुआ के रूप में इस शो में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रही हैं।

कलर्स का 'मेघा बरसेंगे' सीरियल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बीते महीने शुरू हुए इस शो ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। नील भट्ट-नेहा राणा और किंशुक महाजन स्टारर इस सीरियल का कांसेप्ट काफी अलग है और यही बात दर्शकों को पसंद आ रही है।