Aaj Ki Raat गाने के कोरियोग्राफर को हुई 14 दिन की जेल, सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में बढ़ीं मुश्किलें
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) एक तरफ अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। तो दूसरी तरफ इस मूवी के डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बीते दिनों जानी पर 21 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप लगा था। अब कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है।
बीवी को छोटे कपड़े पहनाने वाले पतियों पर भड़कीं Sana Khan, कहा- 'थोड़ी सेल्फ रिस्पेक्ट तो होनी चाहिए
साल 2020 में बिजनेसमैन अनस सैयद के साथ शादी करने के बाद सना खान (Sana Khan) ने हमेशा-हमेशा के लिए ग्लैमर वर्ल्ड से किनारा कर लिया। यही नहीं बॉलीवुड छोड़ने के बाद सना खान ने छोटे कपड़े भी पहनना बंद कर दिया और हिजाब अपना लिया। हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस ने उन पतियों पर नाराजगी जाहिर की है जो अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनाते हैं।
Veer-Zaara Re Release Collection: 20 साल बाद 100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'वीर-जारा', कमाई में रचा इतिहास
Veer-Zaara Re Release Worldwide Collection शाह रुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक मूवी वीर-जारा को 20 साल के बाद दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। री-रिलीज में कमाई के मामले में निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म ने इतिहास रचते हुए 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। आइए इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी डिटेल्स में जानते हैं।
Mirzapur की 'बीना त्रिपाठी' का झूठ बोलने के बाद होता था ऐसा हाल, एक्ट्रेस ने कहा- ये एक कला है
मिर्जापुर वेब सीरीज का हर एक किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। चतुर-चालाक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रसिका दुग्गल की भूमिका को भी काफी प्यार मिला। उन्होंने वेब सीरीज में बीना त्रिपाठी बनी थीं। सीरीज में तो उन्होंने काफी झूठ बोला लेकिन रियल लाइफ में वह कितना झूठ बोलती हैं ये भी उन्होंने खास बातचीत करते हुए बताया।
मिर्जापुर के सीजन वन और टू में बीना त्रिपाठी बनकर बवाल मचाने वाली एक्ट्रेस रसिका दुग्गल को सीरीज में उनके किरदार के लिए खूब वाहवाही मिली। वेब सीरीज में उन्होंने पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया की दूसरी पत्नी और मुन्ना भैया की सौतेली मां का किरदार निभाया था।
10 साल बाद इंडियन सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकारों की री-एंट्री, Fawad-Mahira की ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी रिलीज
पाकिस्तानी कलाकारों की हिंदी फिल्मों में री-एंट्री को लेकर एक लंबे समय से चर्चा है। फवाद खान एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ काम भी कर रहे हैं लेकिन वह एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। हालांकि अब 10 साल के बाद भारतीय फैंस को ये मौका मिलने वाला है कि वह अपने पसंदीदा एक्टर फवाद खान और माहिरा शर्मा को इंडिया में फिल्मी पर्दे पर देख सकेंगे।
धर्म की वजह से Eijaz Khan के साथ Anita Hassanandani के रिश्ते के खिलाफ थीं मां, कहा- 'काश खुद को न बदला होता
Eijaz Khan और Anita Hassanandani कभी टेली वर्ल्ड के पावर कपल्स में गिने जाते थे। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन फिर वह अलग हो गए। हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने एजाज के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया है। उनका कहना है कि दूसरे धर्म की वजह से एजाज संग अनीता के रिश्ते के मां खिलाफ थीं।
साल 2005 में काव्यांजलि शो की शूटिंग के दौरान अनीता हस्सनंदानी और एजाज खान की पहली मुलाकात हुई थी और ऑन-स्क्रीन इश्क फरमाते-फरमाते असल जिंदगी में भी उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। मगर यह रिश्ता सिर्फ 5 साल तक ही चल सका। साल 2010 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
IC 814 में आतंकवादियों के नाम पर हुए विवाद को लेकर Dia Mirza ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आप इस पर कैसे बहस करेंगे'?
Netflix पर रिलीज हुई आईसी 814 द कंधार हाईजैक पसंद की जाने के साथ-साथ विवादों में भी रही। सीरीज को लेकर बवाल आतंकवादियों के नाम पर उठा। सीरीज में आतंकवादियों का नाम भोला और शंकर बताया गया जिसकी वजह से अनुभव सिन्हा पर नाम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। अब दीया मिर्जा ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।
आईसी 814: द कंधार हाईजैक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई। लोगों ने निर्देशक अनुभव सिन्हा पर आतंकवादियों के नाम को बदलने का आरोप लगाया। इस विवाद पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा का रिएक्शन आया है।
सोने से पहले 'अंग्रेजी मीडियम' एक्ट्रेस Radhika Madan जरूर करती हैं ये काम, जान लेंगे तो हो सकता है फायदा
टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने अभिनय के दम पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है। हाल ही में राधिका ने दैनिक जागरण के साथ रैपिड फायर राउंड खेला जिसमें उन्होंने फैशन से लेकर अपनी सबसे बुरी आदत बताई। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह सोने से पहले हमेशा क्या काम करती हैं।
मुंबई डेस्क। 'मेरी आशिकी तुम से ही' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में आने तक का उनका एक बेहद ही खूबसूरत सफर रहा है।
'मां पढ़ रही थीं कुरान, भाई को दी बैंक डिटेल', दादी से मिली बीमारी के बाद Shama Sikander करने वाली थीं सुसाइड
जानी-मानी टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर न किसी वजह से वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने उस बुरे फेज को याद किया है जब वह खुद को खत्म करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी दादी से मिली किस बीमारी के वजह से सुसाइड करने का ख्याल आने लगा था।
फरदीन खान के साथ 1998 में फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू करने वालीं शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने तमाल फिल्में करने के बाद छोटे पर्दे पर डेब्यू किया और देखते ही देखते वह घर-घर में मशहूर हो गईं।
Emmy Awards 2024 में हुई आदित्य रॉय कपूर की The Night Manager की एंट्री, इन सीरीज से होगा तगड़ा मुकाबला
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 में भारतीय वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का जलवा भी देखने को मिलने वाला है। यह वेब सीरीज एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। आदित्य रॉय कपूर अनिल कपूर और शोभिता धुलीपाला लीड रोल में हैं। जानिए इस बारे में।
प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के बाद इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 सुर्खियों में है। अवॉर्ड शो से पहले हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनीज का एलान किया गया है। इस साल भारत की एक मात्र वेब सीरीज द नाइट मैनेजर वैश्विक स्तर पर सफलता का झंडा फहराने के लिए तैयार है।