नेगेटिविटी से खुद को कैसे दूर रखती हैं Ananya Panday, एक्ट्रेस ने कहा- हर कदम पर लोग आपको जज करते हैं
अनन्या पांडे ने फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज में भी डेब्यू कर लिया है। उनकी कॉल मी बे बीते दिन 5 सितंबर को ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में अनन्या ने साउथ डेली गर्ल का किरदार निभाया है जोकि एक रईस घर में पैदा होती है। हालांकि आगे चलकर एक ट्विस्ट आता है और यही इस सीरीज की असली कहानी है।
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे के लिए तारीफें बटोरी रही हैं। ये सीरीज पिछले हफ्ते अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त हैं।
Deepika Padukone Baby: बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह ने किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट
इसके बाद से ही फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के मां बनने के इंतजार में थे जो कि रविवार 8 सितंबर को खत्म हुआ। वहीं बच्ची के माता-पिता बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
बॉलीवुड के हॉट और गॉर्जियस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। रविवार 8 सितंबर की सुबह जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, कपल के लिए फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। वहीं, अब पेरेंट्स बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
Ramayana के सेट से एक और तस्वीर हुई वायरल, पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे Ranbir Kapoor
एनिमल की सफलता के बाद अब रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म रामायण में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीनों की शूटिंग के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में रणबीर की सेट से एक और तस्वीर सामने आई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई शादी के बाद अपने पहले गणपति की झलक, दमदार कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
मुंबई में गणेश उत्सव के बीच सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन सबके बीच एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था सोनाक्षी का कैप्शन। कई फैंस इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने पार्टनर जहीर इकबाल से शादी की थी। ये एक इंटर कास्ट मैरिज थी जिसके बाद से कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार की आलोचना भी की थी। ये सब इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शादी की तस्वीरें पोस्ट करते समय कपल को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।
हैशटैग ट्रेंड से अलग हटकर फैंस चाहते हैं Deepika-Ranveer ये रखें अपनी बेटी का नाम, गणपति से है गहरा कनेक्शन
इसके बाद से ही फैंस उनके पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे थे। फाइनली ये इंतजार गणेश उत्सव के मौके पर खत्म हुआ। दीपिका अब एक बेटी की मां बन चुकी हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक प्यारी सी बच्ची का जन्म हुआ है। कल जैसी ही दीपिका की गाड़ी को एच एम अस्पताल के बाहर देखा गया था तभी से फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ये खबर सबसे पहले सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ब्रेक की थी। इसे बाद कुछ ही घंटों में कपल ने इंस्टा पोस्ट के जरिए इस खबर को ऑफिशियल कर दिया। 8 सितंबर को इस कपल को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दीपिका पादुकोण की डिलीवरी के बीच अंबानी के गणेश उत्सव में पहुंचे होने वाले बच्चे के नाना और दादा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सितंबर महीने में ही दीपिका की डिलीवरी होनी है और वह बीते दिन अस्पताल के बाहर पति रणवीर के साथ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस की डिलीवरी के बीच होने वाले दादा और नाना मुकेश और नीता अंबानी के घर में आयोजित गणेश उत्सव में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। सितंबर महीने में दीपिका की डिलीवरी होनी है और वह बीते दिन अस्पताल में भी एडमिट हो गई हैं।
Shubman Gill Birthday: शुभमन गिल किसे कर रहे हैं डेट? टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ के इन हसीनाओं संग उड़े प्यार के चर्चे
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज यानी 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनका नाम काफी हसीनाओं क साथ जोड़ा गया जिसमें महान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम भी शामिल है।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज 24 साल के हो चुके हैं। बेहद ही कम समय में गिल ने जो उपलब्धियां हासिल की है वो वाकाई काबिले तारीफ के लायक हैं।
एक टाइम पर शराब के नशे में डूबे रहते थे Bobby Deol, बोले- 'कोई आपको हाथ पकड़कर नहीं निकाल सकता'
बॉबी देओल की फिल्म एनिमल को लोगों ने खूब प्यार दिया। एक खराब फेज के बाद जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं उस समय इस फिल्म से एक्टर की किस्मत दोबारा से चमक उठी। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने उस दौर की बात की जब वो शराब के नशे में चूर रहते थे। बॉबी ने बताया कि वो कैसे इससे बाहर आए।
बॉबी देओल ने साल 2023 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म की थी नाम था एनिमल। इस मूवी के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के तौर पर अपनी इमेज बनाई। इस फिल्म में उनका किरदार भले ही छोटा था लेकिन उन्होंने इसके दम पर लीड एक्टर को टक्कर दी। इसी के बाद से वो लॉर्ड बॉबी के नाम से भी पॉपुलर हुए।
बड़े स्टार्स की मूवीज पर क्यों भारी पड़ रहीं छोटी फिल्में? ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया बॉक्स ऑफिस का सच
इस साल बड़े सितारों से लैस बड़े बजट की फिल्मों की तुलना में छोटे बजट में बनी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। क्या वजहें रहीं कि सितारों की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक रहीं जबकि कम चर्चित हीरो-हीरोइन से सजीं फिल्में धूम मचा रही हैं। इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर क्यों बिग बजट की फिल्मों से ज्यादा छोटी फिल्में चल रही हैं।
कोरोना काल के पहले के दौर को देखें तो सितारों के नाम पर प्रशंसक सिनेमाघर तक खिंचे चले आते थे। फिल्म भले ही उम्मीदों के मुताबिक न हो, फिर भी शुरुआती तीन दिन हाउसफुल निकल ही जाते थे। इसमें फिल्म की लागत आसानी से निकल आती थी। अब परिदृश्य बदल चुका है।
Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर भक्ति और आस्था में डूबा हिंदी सिनेमा, अंबानी के घर आए बप्पा
देशभर में धूमधाम के साध मनाया जाने वाला गणेशोत्सव विश्वविख्यात हैं। ऐसे में शनिवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर हिंदी सिनेमा के सितारे भी भक्ति और आस्था के रंग में डूबे नजर आएं। इस मौके पर अभिनेता शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम खान के साथ मुंबई के प्रख्यात लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी लालबागचा राजा के दरबार में अर्जी लगाई।