Aparshakti Khurana ने की Stree 2 में अक्षय कुमार के अभिनय की तारीफ, बोले- कोई नहीं हरा सकता उनकी कॉमिक टाइमिंग को
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना के अभिनय को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। उनके द्वारा निभाया गया बिट्टू का रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी मूवी और अक्षय कुमार को लेकर बात की है। बता दें कि अक्की ने इस मूवी में कैमियो किया है।
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म स्त्री 2 इस समय सिनेमाघरों में राज कर रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह मूवी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने कुछ ही दिनों में करोड़ों का कारोबार कर लिया है।
पत्नी मीरा राजपुत के बर्थडे पर शहीद कपूर ने किया रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा'
शहीद कपूर की फैशनिस्टा वाइफ मीरा राजपूत का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उड़ता पंजाब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा पोस्ट किया है। रोमांटिक फोटोज के साथ उन्होंने मीरा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। मीरा और शाहिद की केमिस्ट्री देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के पावर कपल्स में गिने जाते हैं। शाहिद और मीरा की जबरदस्त केमिस्ट्री देख कोई यह नहीं कहेगा कि दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। आज दोनों अपने रोमांटिक बॉन्ड के लिए लाइमलाइट में रहते हैं। चाहे शाहिद हो या मीरा, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक मौका नहीं गंवाते हैं।
Hina Khan की ऑनस्क्रीन बेटी नायरा ने बढ़ाया उनका हौसला, YRKKH परिवार भी उनकी हालत देख हुआ इमोशनल
हिना खांन को कैंसर के बाद म्यूकोसाइटिस हो गया है जिसकी वजह से एक्ट्रेस को खाने में भी तकलीफ हो रही है। अब हाल ही में उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनका ये रिश्ता क्या कहलाता है का परिवार काफी भावुक हो गया है।
बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल फेज से गुजर रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री हिना खान ने इस वक्त जिस तरह से खुद को संभाला हुआ है, उससे सच में कई लोग प्रेरित हुए हैं।
गणेश चतुर्थी 2024: अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का किया ग्रैंड वेलकम, इन सितारों के घर भी पधारे भगवान
गणेश चतुर्थी का पर्व यूं तो पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन मुंबई शहर में एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अपने घर में बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। आज गणेश चतुर्थी का पर्व है। इस खास मौके पर बीती रात को ही सेलिब्रिटीज ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया है।
आज यानी 7 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। आम लोगों की तरह सेलिब्रिटीज भी बड़ी धूमधाम से यह पर्व मनाते हैं। सेलिब्रिटीज हर साल अपने घर पर बप्पा का आगमन करते हैं।
'सभ्यता सीखने की जरूरत', Tamannaah Bhatia को राधा बनना पड़ा भारी, ट्रोलिंग के बाद डिलीट की फोटोज
तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। हालांकि अब उन्होंने इंटरनेट से राधा फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दी हैं। सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद तमन्ना ने यह कदम उठाया है। जानिए उन्हें क्यों ट्रोल किया जा रहा था।
बी-टाउन और साउथ की ग्लैमर क्वीन तमन्ना भाटिया यूं तो कई खूबसूरत हीरोइनों के ऊपर भारी पड़ती हैं, लेकिन उनकी हालिया तस्वीरों ने फैंस को नाराज कर दिया। बुरी तरह ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस को आखिरकार अपनी फोटोज को सोशल मीडिया से हटाना पड़ा।
Stree 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में स्त्री 2 ने मचाया कोहराम, अब Aamir Khan की दो फिल्मों की आई शामत
स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो रहा है। हर दिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म जिस कदर कहर मचा रही है, उसे देखते हुए अन्य फिल्मों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो चुकी है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी पंकज त्रिपाठी-अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म इंडिया में तो धांसू कलेक्शन कर ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड भी स्त्री 2 एक के बाद एक फिल्म को पछाड़ते हुए बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है।
सुसाइड करना चाहती थीं Aamir Khan की ये हीरोइन, लगातार काम करने से बिगड़ गई थी मेंटल हेल्थ
1999 में आमिर खान की फिल्म मन में नजर आने वालीं अभिनेत्री शमा सिकंदर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक वक्त ऐसा आया था जब वह डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की। इस मामले पर और अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर हाल ही में शमा सिकंदर ने खुलकर बात की है।
Stree 2 Box Office Day 23: चंदेरी की 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, दर्शकों को डराकर कमा लिए इतने करोड़
दिनेश विजान निर्मित फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का आतंक बॉक्स ऑफिस पर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हॉरर कॉमेडी ड्रामा जब से रिलीज हुई है तभी से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों को ठेंगा दिखाकर आज वह 500 करोड़ की मालकिन बन गई है। 23वें दिन भी कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। जानिए फिल्म ने कितना कारोबार किया।
स्त्री 2: सरकटे का आतंक ने सिर्फ चंदेरी ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी दहशत फैला दी है। 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बावजूद स्त्री 2 थमने का नाम ले रही है। वीकेंड तो छोड़ो, यह हॉरर-कॉमेडी तो वीकडेज में भी जमकर धमाका कर रही है।
बचपन से ही जिद्दी रही हैं Kangana Ranaut, गुड़िया से नहीं बंदूक से खेलना था पसंद, बेबाकी से बनीं 'क्वीन'
फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट टलने की वजह से फिलहाल एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह बचपन से ही जिद्दी रही हैं। आइए कंगना को थोड़े और करीब से जानते हैं।
कंगना रनौत हिंदी सिनेमा को वो दबंग अभिनेत्री हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं। हाल ही में राजनीति के गलियारे में बतौर सासंद एंट्री मारने वालीं कंगना अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं, क्यों जो मूवी आज 6 सितंबर को रिलीज होने थी, उसे फिलहाल अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।
Singham Again में होगा 'चुलबुल पांडे' का स्वागत! पुलिस की वर्दी में लीक हुईं सलमान खान की फोटो?
इस साल बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में कई फिल्म कलाकारों के कैमियो देखने को मिलेंगे। अब इस कड़ी में इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार सलमान खान का भी नाम जुड़ता दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें लीक हो रही हैं, जो सिंघम अगेन के शूट के दौरान की बताई जा रही हैं। जिनमें सलमान खान चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर इन फोटोज पर डालते हैं।