पर्दे पर जवान दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं ये South Actors, असली उम्र जानकर आपको लगेगा झटका
बॉलीवुड में जहां आपको टोन्ड एक्टर्स देखने को मिलेंगे वहीं साउथ में ज्यादातर एक्टर्स ऐसे हैं जो इंडस्ट्री में तो बने हुए हैं लेकिन इसके लिए हैवी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑनस्क्रीन अपने से कम उम्र की एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस भी किया हुआ है। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि हीरोइनें इनके साथ काम करने से मना करने लगी हैं।
मजबूरी ने बनाया डांसर, पर्दे पर दिखेगा सपना चौधरी के 16 साल का संघर्ष
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की बायोपिक पर ऑफिशियल मुहर लग गई है। निर्देशक महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी का नाम मैडम सपना है। बुधवार को इस मूवी का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सपना के स्टेज डांसर से सुपरस्टार बनने तक के संघर्ष से भरपूर सफर को दिखाया गया है।
सेलेब्स की बायोपिक की लिस्ट में अब हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नाम शामिल हो गया है। 4 सितंबर को सपना के जीवन पर बनने वाली फिल्म मैडम सपना का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। मूवी की अनाउंसमेंट के साथ ही इसका लेटेस्ट टीजर वीडियो भी सामने आया है।
अब 6 सितंबर को नहीं रिलीज होगी कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?
इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वालीं कंगना रनौत की फिल्म पर बवाल जारी है। कई सिख संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी फिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है। सिख संगठनों ने फिल्म के माध्यम से गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया है। अब फिल्म छह सितंबर को रिलीज नहीं होगी।
Salman Khan को 'बिग बॉस 18' में रिप्लेस करेगा ये फेमस टीवी एक्टर? कहा- होस्टिंग है मेरी प्राथमिकता
रियलिटी शो बिग बॉस 18 के लिए कंटेस्टेंट्स का नाम आना शुरू हो चुका है। इस शो को सलमान खान के होस्ट करने की चर्चा है। इस बीच कई नाम सामने आ चुके हैं। टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड और यूट्यूब प्लेटफॉर्म तक के लोगों का नाम सामने आया है। इस बीच एक फेमस एक्टर ने सलमान को रिप्लेस करने की इच्छा जताई है।
TMKOC की 'सोनू' 29 की उम्र में बनेंगी दुल्हनिया, मंगेतर संग बैचलर पार्टी करती हुईं स्पॉट
टीवी की पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाल कलाकार सोनू की भूमिका से शोहरत हासिल करने वालीं एक्ट्रेस झील मेहता को भला कौन भूल सकता है। बेशक झील अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह चर्चा में रहती हैं। जल्द ही वह अपने मंगेतर आदित्य संग शादी करने वाली हैं।
मलयालम एक्टर Nivin Pauly पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोले- "मैं जानता तक नहीं"
हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मलयालम इंडस्ट्री को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम एकटर निविन पॉली का है। एक 40 साल की महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह घटना पिछले साल नवंबर में दुबई में हुई थी। हालांकि एक्टर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
कंगना रनौत की फिल्म Emergency की रिलीज डेट पर रोक को लेकर कोर्ट पहुंचे को-प्रोड्यूसर, आज होगा फैसला
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इन दिनों विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म को CBFC से अभी तक सर्टिफिकेशन नहीं मिला है जिसकी वजह से इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस विवाद के बीच फिल्म के सह निर्माता बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। याचिका में कहा गया कि सेंसर जानबूझकर सर्टिफिकेट को रोक रहा है।
कंगना रनौत की फिल्म को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। इस वजह से इसकी रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। दरअसल लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए फिल्म को CBFC की तरफ से अब तक सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। अब फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी या नहीं, इसका फैसला आज हो जाएगा।
मुंबई आईं Natasa Stankovic, Hardik के बेटे अगस्त्य के साथ भाभी पंखुड़ी ने शेयर किया क्यूट वीडियो
नताशा स्टेनकोविक ने इसी साल जुलाई में इंडियन क्रिकेटर Hardik Pandya से अलग होने का एलान किया था। शादी के चार साल बाद कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। बीच में ये बात आई थी कि नताशा हार्दिक से अलग इसलिए हुईं क्योंकि वो उनके साथ में तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं। अब एक्ट्रेस अलग होने के बाद पहली बार मुंबई आई हैं।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अलग हो चुके हैं। तलाक लेने के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई थीं। 3 अगस्त को नताशा पहली बार बेटे अगस्त्य को लेकर मुंबई आईं। यहां आने के बाद नताशा ने सबसे पहले बेटे अगस्त्य को पापा हार्दिक के घर छोड़ा।
IC 814 Kandahar Hijacking: तो कंधार नहीं पहुंच पाते आतंकी... पूर्व RAW चीफ ने बताया कहां हुई थी गलती
IC 814 Kandahar hijacking Netflix वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइन्स के विमान आईसी 814 को पाकिस्तानी आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था जिसे वो दिल्ली के बजाय अमृतसर से होते हुए अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे। आखिर आतंकी विमान को कैसे हाईजैक कर ले गए और इसमें भारतीय सुरक्षाकर्मियों से कहां चूक हुई? इसपर खुफिया एजेंसी रॉ के तत्कालीन प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने बड़े खुलासे किए हैं।
Stree 2 Box Office: रुकने को तैयार नहीं ये 'स्त्री', मंगलवार को जमकर छापे नोट, अब इस आंकड़े पर टिकी नजर
स्त्री 2 बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इस साल कल्कि फिल्म के अलावा अगर किसी मूवी ने जमकर नोट छापे हैं तो वह स्त्री 2 है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के खूबसूरत अभिनय से सजी ये फिल्म गिरती कमाई में भी धाक जमाए हुई है। स्त्री 2 ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया ये जानने के लिए पढ़िये ये रिपोर्ट।