Skip to main content

रॉकस्टार गर्ल Nargis Fakhri की बहन आलिया हुईं गिरफ्तार, एक्स ब्वॉयफ्रेंड की हत्या का है आरोप

नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर अपने पूर्व बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी नई गर्लफ्रेंड अनास्तासिया स्टार एटिएन की हत्या का आरोप है। आलिया को इस मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। आलिया पर आरोप है कि उन्होंने एक गैरेज में आग लगाई जिसके दम घुटने की वजह से उनके ब्वॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम अचानक से चर्चा में आ गया है। दरअसल एक्ट्रेस अपनी बहन आलिया की वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि आलिया ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है।

Vanvaas Trailer Out: इमोशनल कर देगी 'वनवास' की कहानी, दिल को छू जाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म वनवास के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं दर्शकों के लिए अब गुड न्यूज सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म आपको साल 2003 में आई मूवी बागबान की याद दिला देगी। मेर्कस ने इस बार ऑडियंस आजकल के दौड़ते-भागते जीवन में रिश्तों के मोल समझाने की कोशिश की है।   

WHAT! सारा अली खान को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड! राजस्थान में आईं नजर, वायरल पोस्ट ने मचाई सनसनी

सारा अली खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में सारा केदारनाथ दर्शन करने पहुंची थीं जहां से उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद रूमर्स उड़े थे कि वो कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं। दोनों के लेटेस्ट पोस्ट के बाद फिर अफेयर की अफवाह गर्म हो गई हैं।

Vikrant Massey के अलावा इन सेलेब्स ने करियर की पीक पर बॉलीवुड को कहा अलविदा, हर कोई रह गया था हैरान

द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले विक्रांत मैसी ने आज अपनी पोस्ट से सबको हैरान कर दिया। एक्टर ने करियर के पीक पर फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। विक्रांत के ऐसा करने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आइए इस बीच जानेंगे ऐसे कितने सेलेब्स हैं जिन्होंने करियर की पीक पर फिल्मी गलियारों से खुद को अलग कर लिया था।

छोटे पर्दे से शुरू बड़े पर्दे पर खत्म, कुछ ऐसा रहा Vikrant Massey का 17 साल का एक्टिंग करियर

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल होता है। लेकिन अब अगले साल विक्रांत बतौर एक्टर इंडस्ट्री में नजर नहीं आएंगे। इसका एलान उन्होंने देर रात कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक विक्रांत का 17 साल का एक्टिंग करियर कैसा रहा।

Vikrant Massey ने अचानक लिया एक्टिंग से संन्यास, बोले- '2025 में आखिरी बार मिलेंगे'

अभिनेता विक्रांत मैसी को भला कौन नहीं जानता। छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत ने सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी खूब धाक जमाई है। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है। क्योंकि द साबरमती रिपोर्ट एक्टर ने अचानक से एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है।

Pushpa 2: नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी टिकटें, दिल्ली के इन सिनेमाघरों में महज 95 रुपये में कर लें फिल्म की बुकिंग

पुष्पा 2 का बज साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक में देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से इसकी तगड़ी डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली में फिल्म का सबसे महंगा टिकट 2400 रुपये तक का बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली में अभी भी कई जगह फैंस को सस्ते में मूवी को देखने का मौका मिल सकता है।

Bobby Deol ने 'Animal' के 1 साल पूरे होने का मनाया जश्न, नोट के साथ शेयर की खौफनाक तस्वीरें

एनिमल फिल्म को रिलीज हुए 1 साल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। बॉबी देओल के किरदार को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले बॉबी देओल ने मूवी की सफलता पर खास पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

Pushpa 2 Peelings Song: अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गाना

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मेकर्स भी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का दमदार सॉन्ग आउट हो गया है। इसमें रश्मिका और अल्लू अर्जुन को एनर्जी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। आइए इस सॉन्ग से जुड़ी रोचक जानकारी जान लेते हैं।

Pushpa 2 Advance Booking Day 1: 'पुष्पा राज' के आने की मिल गई आहट, पहले दिन ही बेच डाले 7.8 करोड़ टिकट

Pushpa 2 Advance Booking 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 बस 3 दिन में रिलीज होने वाली है। कल मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग के लिए टिकट विंडो खोल दी थी। एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन इसने 7.8 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि मूवी 300 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग ले सकती है।